बुधवार रात को हुई बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट से पंजाब के लोगों को राहत मिली है। यह राहत अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब में आज बारिश और तूफान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शनिवार को भी राज्य में बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी है। मौसम के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन इसके बावजूद यह सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया, जहां तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। कई अन्य जिलों में भी तापमान सामान्य से अधिक रहा 13 जिलों में अलर्ट जारी पंजाब में आज बारिश व तूफान को लेकर 13 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 8 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ और नवां शहर में बारिश व तूफान को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ 5 जिलों तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में बारिश व तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पंजाब में 40 किमी रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- बादल छाए रहेंगे। बारिश के भी आसार हैं। तापमान 21 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- बादल छाए रहेंगे। बारिश के भी आसार हैं। तापमान 19 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- बादल छाए रहेंगे। बारिश के भी आसार हैं। तापमान 21 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- बादल छाए रहेंगे। बारिश के भी आसार हैं। तापमान 24 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- बादल छाए रहेंगे। बारिश के भी आसार हैं। तापमान 21 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बुधवार रात को हुई बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट से पंजाब के लोगों को राहत मिली है। यह राहत अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब में आज बारिश और तूफान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शनिवार को भी राज्य में बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी है। मौसम के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन इसके बावजूद यह सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया, जहां तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। कई अन्य जिलों में भी तापमान सामान्य से अधिक रहा 13 जिलों में अलर्ट जारी पंजाब में आज बारिश व तूफान को लेकर 13 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 8 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ और नवां शहर में बारिश व तूफान को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ 5 जिलों तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में बारिश व तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पंजाब में 40 किमी रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- बादल छाए रहेंगे। बारिश के भी आसार हैं। तापमान 21 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- बादल छाए रहेंगे। बारिश के भी आसार हैं। तापमान 19 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- बादल छाए रहेंगे। बारिश के भी आसार हैं। तापमान 21 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- बादल छाए रहेंगे। बारिश के भी आसार हैं। तापमान 24 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- बादल छाए रहेंगे। बारिश के भी आसार हैं। तापमान 21 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब | दैनिक भास्कर
