कानपुर मेट्रो जल्द ही शहर के अंदर पिंक ऑटो के संचालन की शुरुआत करने जा रही हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) ने तैयारियां भी तेज कर दी हैं। जल्द ही मेट्रो स्टेशन से निकलकर सड़कों पर पिंक ऑटो दौड़ती नजर आएंगी। पहली बार शुरू करने जा रही सर्विस
यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने दैनिक भास्कर को बातचीत में बताया कि पहली बार मेट्रो इस तरह की सर्विस की शुरुआत करने जा रही है। मेट्रो स्टेशन से निकलकर महिलाएं पिंक ऑटो के जरिये अपने घर-ऑफिस तक सुरक्षित सफर कर सकेंगी। मेट्रो से होगी मॉनिटरिंग
एमडी के मुताबिक पिंक ऑटो का संचालन जल्द ही शुरू किया जाएगा। पिंक ऑटो का संचालन भी महिलाओं के हाथ में होगा। ताकि सफर के दौरान महिलाओं को सुरक्षा का एहसास हो। पिंक ऑटो की मॉनिटरिंग सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी। हर स्टेशन से संचालित होंगे 10 ऑटो
मेट्रो सोर्सेज के मुताबिक हर स्टेशन पर करीब 10 पिंक ऑटो लगाए जाएंगे। इसमें सिर्फ महिलाएं सफर कर सकेंगी। पिंक ऑटो के जरिये महिलाएं ऑटो पकड़कर स्टेशन तक भी आ सकेंगी। बता दें कि देश में पहली बार मेट्रो द्वारा ऐसी सर्विस की शुरुआत की जा रही है। पैनिक बटन से लैस होंगे पिंक ऑटो
पिंक ऑटो पैनिक बटन से लैस किए जाएंगे। आपात स्थिति में पैसेंजर बटन दबाकर मदद मांग सकते हैं। इस बटन के दबाते ही एंबुलेंस की तरह अलार्म बजेगा। इसका कनेक्शन पुलिस कंट्रोल रूम से भी होगा। महिला पैसेंजर इसमें लगे माइक पर हेल्प भी मांग सकती है। महिला ड्राइवरों का भी होगा वेरिफिकेशन
सुरक्षित सफर के लिए पिंक ऑटो चलाने वाली महिला ड्राइवरों का भी पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाएगा। प्रति किमी के हिसाब से लोगों को फेयर देना होगा। इसके लिए मेट्रो ही रेट निर्धारित करेगा। बता दें कि कानपुर मेट्रो जल्द ही अंडरग्राउंड सेक्शन पर भी संचालित होने जा रही है। 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। इसके बाद पिंक ऑटो सर्विस की शुरुआत होगी। कानपुर मेट्रो जल्द ही शहर के अंदर पिंक ऑटो के संचालन की शुरुआत करने जा रही हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) ने तैयारियां भी तेज कर दी हैं। जल्द ही मेट्रो स्टेशन से निकलकर सड़कों पर पिंक ऑटो दौड़ती नजर आएंगी। पहली बार शुरू करने जा रही सर्विस
यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने दैनिक भास्कर को बातचीत में बताया कि पहली बार मेट्रो इस तरह की सर्विस की शुरुआत करने जा रही है। मेट्रो स्टेशन से निकलकर महिलाएं पिंक ऑटो के जरिये अपने घर-ऑफिस तक सुरक्षित सफर कर सकेंगी। मेट्रो से होगी मॉनिटरिंग
एमडी के मुताबिक पिंक ऑटो का संचालन जल्द ही शुरू किया जाएगा। पिंक ऑटो का संचालन भी महिलाओं के हाथ में होगा। ताकि सफर के दौरान महिलाओं को सुरक्षा का एहसास हो। पिंक ऑटो की मॉनिटरिंग सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी। हर स्टेशन से संचालित होंगे 10 ऑटो
मेट्रो सोर्सेज के मुताबिक हर स्टेशन पर करीब 10 पिंक ऑटो लगाए जाएंगे। इसमें सिर्फ महिलाएं सफर कर सकेंगी। पिंक ऑटो के जरिये महिलाएं ऑटो पकड़कर स्टेशन तक भी आ सकेंगी। बता दें कि देश में पहली बार मेट्रो द्वारा ऐसी सर्विस की शुरुआत की जा रही है। पैनिक बटन से लैस होंगे पिंक ऑटो
पिंक ऑटो पैनिक बटन से लैस किए जाएंगे। आपात स्थिति में पैसेंजर बटन दबाकर मदद मांग सकते हैं। इस बटन के दबाते ही एंबुलेंस की तरह अलार्म बजेगा। इसका कनेक्शन पुलिस कंट्रोल रूम से भी होगा। महिला पैसेंजर इसमें लगे माइक पर हेल्प भी मांग सकती है। महिला ड्राइवरों का भी होगा वेरिफिकेशन
सुरक्षित सफर के लिए पिंक ऑटो चलाने वाली महिला ड्राइवरों का भी पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाएगा। प्रति किमी के हिसाब से लोगों को फेयर देना होगा। इसके लिए मेट्रो ही रेट निर्धारित करेगा। बता दें कि कानपुर मेट्रो जल्द ही अंडरग्राउंड सेक्शन पर भी संचालित होने जा रही है। 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। इसके बाद पिंक ऑटो सर्विस की शुरुआत होगी। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
कानपुर मेट्रो ट्रेन के साथ चलाएगी पिंक ऑटो:महिलाएं ही चलाएंगी ऑटो; स्टेशन से पिंक टैक्सी लेकर घर, ऑफिस तक सुरक्षित पहुंचेंगी महिलाएं
