शिमला फ्लाईओवर से बिहार के 4 मजदूर गिरे:गंभीर रूप से घायल, कंपनी पर FIR, टावर-क्रेन की इमरजेंसी लैंडिंग का इस्तेमाल नहीं किया

शिमला फ्लाईओवर से बिहार के 4 मजदूर गिरे:गंभीर रूप से घायल, कंपनी पर FIR, टावर-क्रेन की इमरजेंसी लैंडिंग का इस्तेमाल नहीं किया

हिमाचल की राजधानी शिमला के चलौंठी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर से बुधवार रात को चार मजदूर गिर गए। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर दिया है। बता दें कि परवाणू-शिमला फोरलेन पर संजौली के चलौंठी में फ्लाईओवर बनाने का काम जारी है। यहां पर मजदूर दिन रात काम करते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 11 बजे मजदूर जब टावर क्रेन पर चढ़कर काम कर रहे थे और फ्लाईओवर का पिलर बनाने का काम कर रहे थे। इस दौरान तेज तूफान और मौसम की गड़गड़ाहट से बिजली चली गई और नीचे उतरते वक्त मजदूर घायल घायल हो गए। इसके बाद घायल मजदूरों को उपचार के लिए IGMC ले जाया गया। मजदूरों की स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने के बाद पुलिस ने FIR की है और अब मामले की जांच में जुट गई है। बिहार के रहने वाले चारों मजदूर बताया जा रहा है कि क्रेन का स्विंग ऊपर से खुला होने के कारण मजदूर नीचे गिरे। गनीमत यह रही सभी मजदूरों की जान बच गई। घायल मजदूरों में दिलखुश खान, मोहम्मद कलीम खान, मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद छोटे शामिल हैं। ये सभी बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। मजदूरों की शिकायत पर मामला दर्ज मजदूरों ने राज कांट्रेक्टर गवार कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के खिलाफ ढली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मजदूरों का आरोप है कि टावर क्रेन में एमरजेंसी लैंडिंग की सुविधा थी। लेकिन क्रेन चालक ने इसका इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। हिमाचल की राजधानी शिमला के चलौंठी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर से बुधवार रात को चार मजदूर गिर गए। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर दिया है। बता दें कि परवाणू-शिमला फोरलेन पर संजौली के चलौंठी में फ्लाईओवर बनाने का काम जारी है। यहां पर मजदूर दिन रात काम करते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 11 बजे मजदूर जब टावर क्रेन पर चढ़कर काम कर रहे थे और फ्लाईओवर का पिलर बनाने का काम कर रहे थे। इस दौरान तेज तूफान और मौसम की गड़गड़ाहट से बिजली चली गई और नीचे उतरते वक्त मजदूर घायल घायल हो गए। इसके बाद घायल मजदूरों को उपचार के लिए IGMC ले जाया गया। मजदूरों की स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने के बाद पुलिस ने FIR की है और अब मामले की जांच में जुट गई है। बिहार के रहने वाले चारों मजदूर बताया जा रहा है कि क्रेन का स्विंग ऊपर से खुला होने के कारण मजदूर नीचे गिरे। गनीमत यह रही सभी मजदूरों की जान बच गई। घायल मजदूरों में दिलखुश खान, मोहम्मद कलीम खान, मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद छोटे शामिल हैं। ये सभी बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। मजदूरों की शिकायत पर मामला दर्ज मजदूरों ने राज कांट्रेक्टर गवार कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के खिलाफ ढली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मजदूरों का आरोप है कि टावर क्रेन में एमरजेंसी लैंडिंग की सुविधा थी। लेकिन क्रेन चालक ने इसका इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर