पंजाब में सरकार द्वारा शिक्षा क्रांति को लेकर चलाई जा रही मुहिम के तहत लुधियाना में उप चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने एक स्कूल का उद्घाटन किया था। इसे लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। जालंधर कैंट से कांग्रेस के विधायक ने उक्त स्कूल का एक फोटो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि ये वही स्कूल का उद्घाटन किया गया, जिस स्कूल का उद्घाटन दिवंगत AAP विधायक रहे गुरप्रीत सिंह गोगी कर चुके हैं। दोनों समय की फोटो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। विधायक बोले- ये शिक्षा क्रांति नहीं कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने कहा- वही स्कूल, वही कक्षाएं, मगर दो बार उद्घाटन किया गया। पहले दिवंगत विधायक गुरप्रीत गोगी ने और अब AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने उद्घाटन किया था। क्या यह गोगी की स्मृति और सेवा का अपमान नहीं है? क्या यह पहले से हो चुके उद्घाटन का अनादर नहीं है? जिस NGO ने कक्षाएं बनवाई थीं, उसका नाम मिटा दिया गया। यह कोई ‘शिक्षा क्रांति’ नहीं है, यह नींव के पत्थरों पर राजनीति है। 10 जनवरी की रात हुई थी विधायक गोगी की मौत लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत गोगी (57) की 10 जनवरी की रात गोली लगने से मौत हो गई थी। यह घटना उस समय हुई जब वह अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पंजाब में सरकार द्वारा शिक्षा क्रांति को लेकर चलाई जा रही मुहिम के तहत लुधियाना में उप चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने एक स्कूल का उद्घाटन किया था। इसे लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। जालंधर कैंट से कांग्रेस के विधायक ने उक्त स्कूल का एक फोटो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि ये वही स्कूल का उद्घाटन किया गया, जिस स्कूल का उद्घाटन दिवंगत AAP विधायक रहे गुरप्रीत सिंह गोगी कर चुके हैं। दोनों समय की फोटो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। विधायक बोले- ये शिक्षा क्रांति नहीं कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने कहा- वही स्कूल, वही कक्षाएं, मगर दो बार उद्घाटन किया गया। पहले दिवंगत विधायक गुरप्रीत गोगी ने और अब AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने उद्घाटन किया था। क्या यह गोगी की स्मृति और सेवा का अपमान नहीं है? क्या यह पहले से हो चुके उद्घाटन का अनादर नहीं है? जिस NGO ने कक्षाएं बनवाई थीं, उसका नाम मिटा दिया गया। यह कोई ‘शिक्षा क्रांति’ नहीं है, यह नींव के पत्थरों पर राजनीति है। 10 जनवरी की रात हुई थी विधायक गोगी की मौत लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत गोगी (57) की 10 जनवरी की रात गोली लगने से मौत हो गई थी। यह घटना उस समय हुई जब वह अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पंजाब | दैनिक भास्कर
