हरियाणा की फर्जी लेडी ASI को बदमाशी के गाने पसंद:अंबाला में सिलाई वर्दी, फिर इसे पहन रील्स बनाईं; सहेली के गायब होने पर फंसी

हरियाणा की फर्जी लेडी ASI को बदमाशी के गाने पसंद:अंबाला में सिलाई वर्दी, फिर इसे पहन रील्स बनाईं; सहेली के गायब होने पर फंसी

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने एक फर्जी लेडी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ASI को गिरफ्तार किया है। करीब एक साल से युवती हरियाणा पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी। वह पुलिस की वर्दी में इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर पोस्ट करती थी, जिनमें बदमाशी के गाने लगा रखे हैं। इनमें हरियाणवी और पंजाब गाने शामिल हैं। हरियाणवी गानों में मासूम शर्मा के ज्यादा गाने शामिल हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसके पास ASI के साथ-साथ सिपाही की वर्दी भी थी। ये वर्दी उसने अंबाला से सिलवाई थी। 24 वर्षीय आंचल पिहोवा के गांव दीवाना की रहने वाली है। आंचल B.Sc पास है और वर्तमान में किराए के मकान में रह रही थी। उसे उसके परिवार ने दो साल पहले बेदखल कर दिया था। कैसे हुआ खुलासा, 3 पॉइंट में जानिए…. FIR दर्ज, जेल भेजा गया
थाना सदर पिहोवा के SHO जगदीश कुमार के अनुसार, युवती के खिलाफ FIR दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जांच की जा रही है कि क्या उसने किसी पुलिसकर्मी की मदद ली। वहीं, लापता लड़की (आंचल की सहेली) को अंबाला से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। शिक्षित, लेकिन घर से बेदखल
पुलिस के मुताबिक, आरोपी आंचल के परिवार में माता-पिता और एक बहन शामिल। 2 बहनों में आंचल बड़ी है। करीब 2 साल पहले कहना न मानने पर परिवार ने उसे घर से बेदखल कर दिया था। इसके बाद वह किराए पर रूम लेकर रह रही थी। आंचल को पुलिस की वर्दी पहनने और मेले-त्योहारों में घूमने का शौक था। बीते महीने पिहोवा के चैत्र-चौदस मेले में भी वह वर्दी पहनकर नजर आई थी। इंस्टाग्राम पर उसकी कई वीडियो रील्स वायरल हैं, जिनमें वह खुद को पुलिस अधिकारी के रूप में दिखा रही है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने एक फर्जी लेडी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ASI को गिरफ्तार किया है। करीब एक साल से युवती हरियाणा पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी। वह पुलिस की वर्दी में इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर पोस्ट करती थी, जिनमें बदमाशी के गाने लगा रखे हैं। इनमें हरियाणवी और पंजाब गाने शामिल हैं। हरियाणवी गानों में मासूम शर्मा के ज्यादा गाने शामिल हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसके पास ASI के साथ-साथ सिपाही की वर्दी भी थी। ये वर्दी उसने अंबाला से सिलवाई थी। 24 वर्षीय आंचल पिहोवा के गांव दीवाना की रहने वाली है। आंचल B.Sc पास है और वर्तमान में किराए के मकान में रह रही थी। उसे उसके परिवार ने दो साल पहले बेदखल कर दिया था। कैसे हुआ खुलासा, 3 पॉइंट में जानिए…. FIR दर्ज, जेल भेजा गया
थाना सदर पिहोवा के SHO जगदीश कुमार के अनुसार, युवती के खिलाफ FIR दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जांच की जा रही है कि क्या उसने किसी पुलिसकर्मी की मदद ली। वहीं, लापता लड़की (आंचल की सहेली) को अंबाला से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। शिक्षित, लेकिन घर से बेदखल
पुलिस के मुताबिक, आरोपी आंचल के परिवार में माता-पिता और एक बहन शामिल। 2 बहनों में आंचल बड़ी है। करीब 2 साल पहले कहना न मानने पर परिवार ने उसे घर से बेदखल कर दिया था। इसके बाद वह किराए पर रूम लेकर रह रही थी। आंचल को पुलिस की वर्दी पहनने और मेले-त्योहारों में घूमने का शौक था। बीते महीने पिहोवा के चैत्र-चौदस मेले में भी वह वर्दी पहनकर नजर आई थी। इंस्टाग्राम पर उसकी कई वीडियो रील्स वायरल हैं, जिनमें वह खुद को पुलिस अधिकारी के रूप में दिखा रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर