ब्राह्मण समाज पर अमर्यादित और अभद्र टिप्पणी के आरोप में फिल्म निर्माता-निर्देशक और अभिनेता अनुराग कश्यप के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई भदैनी निवासी गोविंद चतुर्वेदी की तहरीर पर की गई है। अनुराग के अमर्यादित टिप्पणी पर कराया FIR गोविंद शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह ब्राह्मण परिवार से हैं और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। मुंबई में अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समाज पर अमर्यादित और अभद्र टिप्पणी की है। ब्राह्मण समाज पर अनुराग कश्यप की अमर्यादित टिप्पणी उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उपलब्ध है। अनुराग कश्यप की आपत्तिजनक टिप्पणी से वह और पूरा ब्राह्मण समाज आहत है। यह सनातन धर्म को बांटने की साजिश हैऔर वह व्यक्ति कहीं न कहीं राष्ट्र विरोधी है। इस वजह से वह सामाजिक ताने-बाने को तहस-नहस करना चाहता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी इस संबंध में भेलूपुर थानाध्यक्ष गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच साइबर सेल से मदद की जाएगी। उधर, ब्राह्मण समाज के अभिनव पांडेय ने कहा कि हम चाहते हैं अनुराग कश्यप जल्द काशी आए। पूरा ब्राह्मण समाज उसे सनातन धर्म और इसके ताने-बाने के बारे में अच्छी बातें अच्छे तरीके से बताकर काशी से विदा करेगा। ब्राह्मण समाज पर अमर्यादित और अभद्र टिप्पणी के आरोप में फिल्म निर्माता-निर्देशक और अभिनेता अनुराग कश्यप के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई भदैनी निवासी गोविंद चतुर्वेदी की तहरीर पर की गई है। अनुराग के अमर्यादित टिप्पणी पर कराया FIR गोविंद शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह ब्राह्मण परिवार से हैं और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। मुंबई में अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समाज पर अमर्यादित और अभद्र टिप्पणी की है। ब्राह्मण समाज पर अनुराग कश्यप की अमर्यादित टिप्पणी उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उपलब्ध है। अनुराग कश्यप की आपत्तिजनक टिप्पणी से वह और पूरा ब्राह्मण समाज आहत है। यह सनातन धर्म को बांटने की साजिश हैऔर वह व्यक्ति कहीं न कहीं राष्ट्र विरोधी है। इस वजह से वह सामाजिक ताने-बाने को तहस-नहस करना चाहता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी इस संबंध में भेलूपुर थानाध्यक्ष गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच साइबर सेल से मदद की जाएगी। उधर, ब्राह्मण समाज के अभिनव पांडेय ने कहा कि हम चाहते हैं अनुराग कश्यप जल्द काशी आए। पूरा ब्राह्मण समाज उसे सनातन धर्म और इसके ताने-बाने के बारे में अच्छी बातें अच्छे तरीके से बताकर काशी से विदा करेगा। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
काशी में फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR:ब्राह्मण समाज पर अमर्यादित और अभद्र टिप्पणी की थी, साइबर सेल से ली जा रही मदद
