फरीदाबाद में पेड़ के प्रति अलग ही प्रेम देखने को मिला है। सेक्टर-91 सूर्यानगर पार्ट-2 के रहने वाले एक शख्स ने अपने घर के बाहर लगे नीम के पेड़ का चौथा बर्थडे धूम-धाम के साथ केक काटकर मनाया है। शख्स दिल्ली के एक स्कूल में टीचर है और पिछले 25 साल से पेड़ लगाने का कार्य कर रहा है। जैसे हम अपने परिवार के सदस्यों का केक काटकर बर्थडे मनाते हैं, वैसे ही अशोक उपाध्याय नाम के शख्स ने घर के बाहर लगे नीम के पेड़ का केक काटकर बर्थडे मनाया है। उपाध्याय अपने परिवार के साथ पिछले 4 साल से इस नीम के पेड़ का बर्थडे मना रहे हैं। बर्थडे के इस मौके पर आस-पडोस के लोगों को भी बुलाकर केक खिलाया गया। पेड़ लगाने का संदेश अशोक उपाध्याय ने बताया कि पेड़ हमारे परिवार का हिस्सा है। लेकिन आज हम पेड़ को सिर्फ अपनी जरूरत का सामान समझते हैं। बर्थडे मनाने के पीछे यही उद्देश्य है कि लोग ज्यादा से ज्यादा से पेड़ लगाएं और पेड़ को अपने परिवार का हिस्सा समझकर उनकी रखवाली करें। 25 साल से लगा रहे पेड़ अशोक उपाध्याय पिछले 25 साल से फरीदाबाद के सूर्यानगर में रह रहे हैं और पेड़ लगा रहे हैं। फरीदाबाद में उनको जहां भी पेड़ लगाने के लिए सही जगह दिखती है वह पेड़ लगाते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के द्वारा कई जगह पेड़ तो लगा दिए जाते हैं। लेकिन उनका ध्यान नहीं रखा जाता है। पेड़ लगाने के बाद हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। फरीदाबाद में पेड़ के प्रति अलग ही प्रेम देखने को मिला है। सेक्टर-91 सूर्यानगर पार्ट-2 के रहने वाले एक शख्स ने अपने घर के बाहर लगे नीम के पेड़ का चौथा बर्थडे धूम-धाम के साथ केक काटकर मनाया है। शख्स दिल्ली के एक स्कूल में टीचर है और पिछले 25 साल से पेड़ लगाने का कार्य कर रहा है। जैसे हम अपने परिवार के सदस्यों का केक काटकर बर्थडे मनाते हैं, वैसे ही अशोक उपाध्याय नाम के शख्स ने घर के बाहर लगे नीम के पेड़ का केक काटकर बर्थडे मनाया है। उपाध्याय अपने परिवार के साथ पिछले 4 साल से इस नीम के पेड़ का बर्थडे मना रहे हैं। बर्थडे के इस मौके पर आस-पडोस के लोगों को भी बुलाकर केक खिलाया गया। पेड़ लगाने का संदेश अशोक उपाध्याय ने बताया कि पेड़ हमारे परिवार का हिस्सा है। लेकिन आज हम पेड़ को सिर्फ अपनी जरूरत का सामान समझते हैं। बर्थडे मनाने के पीछे यही उद्देश्य है कि लोग ज्यादा से ज्यादा से पेड़ लगाएं और पेड़ को अपने परिवार का हिस्सा समझकर उनकी रखवाली करें। 25 साल से लगा रहे पेड़ अशोक उपाध्याय पिछले 25 साल से फरीदाबाद के सूर्यानगर में रह रहे हैं और पेड़ लगा रहे हैं। फरीदाबाद में उनको जहां भी पेड़ लगाने के लिए सही जगह दिखती है वह पेड़ लगाते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के द्वारा कई जगह पेड़ तो लगा दिए जाते हैं। लेकिन उनका ध्यान नहीं रखा जाता है। पेड़ लगाने के बाद हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
