पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पीएम मोदी ने कुरूक्षेत्र में मलेरिया रोकथाम पर किये गए कार्य को पूरे देश के लोगों को मन की बात कार्यक्रम में सुनाया। प्रधानमंत्री ने पूरे देश को बताया कि कुरूक्षेत्र ने मलेरिया को लेकर मॉडल प्रस्तुत किया गया है। सीएम ने कहा कि यहां पर स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की टीम ने मच्छरों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाकर कामयाबी पाई और लोगों को रेडियो व अन्य माध्यमों से संदेश देकर जागरूक करते हुए मलेरिया पर अंकुश लगाने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में हरियाणा राज्य की तारीफ की और भारत में मलेरिया की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहना की है। पीएम ने महाकुंभ के बारे में भी बताया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सेक्टर-9 पंचकूला में आज कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 14 जनवरी से प्रयागराज में शुरू होने वाले महाकुंभ के बारे में अवगत करवाया है। यह हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ा हुआ अहम विषय है। सीएम ने कहा कि किसानों द्वारा किसान उत्पादक संगठन बनाकर सामूहिक कामों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा नई-नई इनोवेशन की भी जानकारी मिलती है। जिन्हें हम अपनाकर आगे बढ़ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों के सराहनीय कार्यों को उजागर करने से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया कार्यक्रम भी देश में काफी लोकप्रिय रहा। देश के अनेक लोगों को इसका लाभ मिला। पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पीएम मोदी ने कुरूक्षेत्र में मलेरिया रोकथाम पर किये गए कार्य को पूरे देश के लोगों को मन की बात कार्यक्रम में सुनाया। प्रधानमंत्री ने पूरे देश को बताया कि कुरूक्षेत्र ने मलेरिया को लेकर मॉडल प्रस्तुत किया गया है। सीएम ने कहा कि यहां पर स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की टीम ने मच्छरों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाकर कामयाबी पाई और लोगों को रेडियो व अन्य माध्यमों से संदेश देकर जागरूक करते हुए मलेरिया पर अंकुश लगाने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में हरियाणा राज्य की तारीफ की और भारत में मलेरिया की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहना की है। पीएम ने महाकुंभ के बारे में भी बताया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सेक्टर-9 पंचकूला में आज कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 14 जनवरी से प्रयागराज में शुरू होने वाले महाकुंभ के बारे में अवगत करवाया है। यह हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ा हुआ अहम विषय है। सीएम ने कहा कि किसानों द्वारा किसान उत्पादक संगठन बनाकर सामूहिक कामों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा नई-नई इनोवेशन की भी जानकारी मिलती है। जिन्हें हम अपनाकर आगे बढ़ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों के सराहनीय कार्यों को उजागर करने से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया कार्यक्रम भी देश में काफी लोकप्रिय रहा। देश के अनेक लोगों को इसका लाभ मिला। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![पंचकूला में सीएम ने सुनी मन की बात:पीएम ने कुरूक्षेत्र की सराहना की, बोले- मलेरिया रोकथाम के लिए प्रस्तुत किया मॉडल](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2024/12/29/16cc23ce-cd10-4d1f-866b-d480d4005bb2_1735471859602.jpg)