तरनतारन में पुलिस ने किया एनकाउंटर:फंसा देख बदमाश ने चलाई गोलियां; जवाबी कार्रवाई में एक जख्मी, हथियार बरामद

तरनतारन में पुलिस ने किया एनकाउंटर:फंसा देख बदमाश ने चलाई गोलियां; जवाबी कार्रवाई में एक जख्मी, हथियार बरामद

पंजाब के तरन तारन में मंगलवार को सुबह पंजाब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने सुबह गश्त के दौरान सरां अमानत खां थाने के निकट गांव भूसे रख में मोटरसाइकिल पर आ रहे दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख कर दोनों ने पुलिस जवानों पर सीधे गोलियां चला दीं। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिससे एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए तरनतारन सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच घटनास्थल से दो ग्लॉक पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने साझा की जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर की गई कार्रवाई में तरन तारन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सुखदेव सिंह उर्फ ​​देव और स्वर्ण कुमार उर्फ ​​घोड़ा के रूप में हुई है। दोनों बड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल के लिए काम कर रहे थे। जिसे पंजाब पुलिस द्वारा ब्रेक कर दिया गया है। आरोपी सुखदेव सिंह उर्फ ​​देव ने पुलिस पर गोलियां चलाईं थी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और उसे सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया। आरोपियों से पुलिस ने एक ग्लॉक 9MM और एक PX5 .30 कैलिबर पिस्तौल, 7 जिंदा कारतूस और 3 खाली खोल बरामद किए। शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्करों के सीधे संपर्क में थे और तरनतारन और आसपास के जिलों में हथियारों की आपूर्ति कर रहे थे। पंजाब के तरन तारन में मंगलवार को सुबह पंजाब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने सुबह गश्त के दौरान सरां अमानत खां थाने के निकट गांव भूसे रख में मोटरसाइकिल पर आ रहे दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख कर दोनों ने पुलिस जवानों पर सीधे गोलियां चला दीं। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिससे एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए तरनतारन सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच घटनास्थल से दो ग्लॉक पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने साझा की जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर की गई कार्रवाई में तरन तारन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सुखदेव सिंह उर्फ ​​देव और स्वर्ण कुमार उर्फ ​​घोड़ा के रूप में हुई है। दोनों बड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल के लिए काम कर रहे थे। जिसे पंजाब पुलिस द्वारा ब्रेक कर दिया गया है। आरोपी सुखदेव सिंह उर्फ ​​देव ने पुलिस पर गोलियां चलाईं थी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और उसे सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया। आरोपियों से पुलिस ने एक ग्लॉक 9MM और एक PX5 .30 कैलिबर पिस्तौल, 7 जिंदा कारतूस और 3 खाली खोल बरामद किए। शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्करों के सीधे संपर्क में थे और तरनतारन और आसपास के जिलों में हथियारों की आपूर्ति कर रहे थे।   पंजाब | दैनिक भास्कर