पानीपत में अमेरिका वीजा के नाम पर 45 लाख ठगे:महिला ने लोन लेकर दिए थे पैसे, दो ब्लैंक चेक भी हड़पे

पानीपत में अमेरिका वीजा के नाम पर 45 लाख ठगे:महिला ने लोन लेकर दिए थे पैसे, दो ब्लैंक चेक भी हड़पे

पानीपत में एक महिला से उसके बेटे का अमेरिका का वीजा लगवाने के नाम पर 45 लाख की ठगी कर ली गई। आरोपियों ने दो खाली चेक भी ले लिए हैं। उन्होंने महज 6 महीने के अंदर वीजा देने का वादा किया था। लेकिन 3 साल बीत जाने के बाद भी न तो वीजा दिया और न ही पैसे वापस किए। जिसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सुमन ने बताया कि वह एनएफएल विकास नगर की रहने वाली है। उसने अपने बेटे अंशुल बलड़ा का अमेरिका में वर्क वीजा लगवाने के लिए शेर सिंह के माध्यम से गांव कैत निवासी अनिल शर्मा से संपर्क किया था। अनिल शर्मा से बात करने पर उसने वीजा लगवाने के लिए 45 लाख रुपए की मांग की। अनिल ने एक ही समय में पेमेंट करने की बात कही। जिसके चलते महिला ने लोन के रुपए निकलवाए व मार्केट से उधार लेकर अप्रैल 2022 में अनिल को 45 लाख रुपए कैश दे दिए। साथ ही उसने दो ब्लैंक चेक भी लिए। अनिल ने 6 माह में वीजा देने की बात कही थी। लेकिन आरोपी ने न ही वीजा लगवाया और न ही रुपए वापस लौटाए। जिसके बाद उसने पता लगा कि इस धोखाधड़ी में अनिल और शेर सिंह दोनों ही शामिल है। पानीपत में एक महिला से उसके बेटे का अमेरिका का वीजा लगवाने के नाम पर 45 लाख की ठगी कर ली गई। आरोपियों ने दो खाली चेक भी ले लिए हैं। उन्होंने महज 6 महीने के अंदर वीजा देने का वादा किया था। लेकिन 3 साल बीत जाने के बाद भी न तो वीजा दिया और न ही पैसे वापस किए। जिसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सुमन ने बताया कि वह एनएफएल विकास नगर की रहने वाली है। उसने अपने बेटे अंशुल बलड़ा का अमेरिका में वर्क वीजा लगवाने के लिए शेर सिंह के माध्यम से गांव कैत निवासी अनिल शर्मा से संपर्क किया था। अनिल शर्मा से बात करने पर उसने वीजा लगवाने के लिए 45 लाख रुपए की मांग की। अनिल ने एक ही समय में पेमेंट करने की बात कही। जिसके चलते महिला ने लोन के रुपए निकलवाए व मार्केट से उधार लेकर अप्रैल 2022 में अनिल को 45 लाख रुपए कैश दे दिए। साथ ही उसने दो ब्लैंक चेक भी लिए। अनिल ने 6 माह में वीजा देने की बात कही थी। लेकिन आरोपी ने न ही वीजा लगवाया और न ही रुपए वापस लौटाए। जिसके बाद उसने पता लगा कि इस धोखाधड़ी में अनिल और शेर सिंह दोनों ही शामिल है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर