कुरुक्षेत्र में कृषि मंत्री ने की मंडियों की जांच:बोले- MSP पर फसल की खरीद; पहलगाम हमले पर सरकार सख्त

कुरुक्षेत्र में कृषि मंत्री ने की मंडियों की जांच:बोले- MSP पर फसल की खरीद; पहलगाम हमले पर सरकार सख्त

कुरुक्षेत्र में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने अनाज मंडी में गेहूं खरीद व उठान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पिपली और शाहाबाद मंडी में कृषि मंत्री ने किसानों, आढ़तियों व अधिकारियों से बातचीत की। आढ़तियों ने उनके सामने उठान की समस्या रखी, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने मजदूर कैंटीन व मार्केट कमेटी कार्यालय का निरीक्षण भी किया। पत्रकारों से बातचीत में कृषि मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए उसमें मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। कृषि मंत्री बोले कि हमले को लेकर सरकार सतर्क है। इसमें कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों प्रदेश में करीब 800 एकड़ गेहूं जलने की रिपोर्ट आई है। आग से पॉली हाउस और पशुधन के नुकसान की रिपोर्ट भी आई है। सरकार की ओर से उनको पूरा मुआवजा दिया जाएगा। शाहाबाद में लगेगा कारखाना
सूरजमुखी का कारखाना लगाने के सवाल पर कृषि मंत्री ने बोले कि शाहाबाद सूरजमुखी का हब है। यहां पर सूरजमुखी का कारखाना लगाया जाएगा। सीएम नायब सैनी की जानकारी में पूरा मामला है। वहीं किसानों को मंडी में कोई परेशानी न हो, इसके लिए मैं खुद निकला हुआ हूं। किसानों की परेशानियां भी पूछ रहा हूं। अगर कोई दिक्कत आए तो हमें जरूर बताएं। सरकार MSP पर सारी फसल को खरीदेगी और 48 घंटे के अंदर भुगतान भी किया जाएगा। कुरुक्षेत्र में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने अनाज मंडी में गेहूं खरीद व उठान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पिपली और शाहाबाद मंडी में कृषि मंत्री ने किसानों, आढ़तियों व अधिकारियों से बातचीत की। आढ़तियों ने उनके सामने उठान की समस्या रखी, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने मजदूर कैंटीन व मार्केट कमेटी कार्यालय का निरीक्षण भी किया। पत्रकारों से बातचीत में कृषि मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए उसमें मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। कृषि मंत्री बोले कि हमले को लेकर सरकार सतर्क है। इसमें कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों प्रदेश में करीब 800 एकड़ गेहूं जलने की रिपोर्ट आई है। आग से पॉली हाउस और पशुधन के नुकसान की रिपोर्ट भी आई है। सरकार की ओर से उनको पूरा मुआवजा दिया जाएगा। शाहाबाद में लगेगा कारखाना
सूरजमुखी का कारखाना लगाने के सवाल पर कृषि मंत्री ने बोले कि शाहाबाद सूरजमुखी का हब है। यहां पर सूरजमुखी का कारखाना लगाया जाएगा। सीएम नायब सैनी की जानकारी में पूरा मामला है। वहीं किसानों को मंडी में कोई परेशानी न हो, इसके लिए मैं खुद निकला हुआ हूं। किसानों की परेशानियां भी पूछ रहा हूं। अगर कोई दिक्कत आए तो हमें जरूर बताएं। सरकार MSP पर सारी फसल को खरीदेगी और 48 घंटे के अंदर भुगतान भी किया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर