झज्जर जिले में एक व्यक्ति ने बीती देर रात आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे से लटका मिला। व्यक्ति ने पैसों के लेन देन से परेशान होकर आत्महत्या की है। लेनदारों ने रात में घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। उनके जाने के बाद उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी अनुसार, बहादुरगढ़ के वसंत विहार के रहने वाले गौरव नामक व्यक्ति ने पैसों के लेन देन को लेकर आत्महत्या की है। मृतक की पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं शव को बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में रखवाया गया है। जिसका आज पोस्टमॉर्टम करा ‘शव परिजनों को सौंप दिया। विवाद को देखते हुए गौरव ने अपनी पत्नी और बच्चों को बाहर भेज दिया। कुछ देर बाद जब परिजन वापस आए तो गौरव फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने तुरंत उसको संभाला लेकिन उसकी सांस थम चुकी थी। सूचना पाकर सिटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वीरवार को पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम की कार्रवाई शुरू कराई। गौरव तीन बच्चों का पिता था। परिजनों का कहना है कि गौरव को आरोपी महिला व उसके पति द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था। ब्लैकमेल कर पैसों की डिमांड की जा रही थी। बुधवार की रात को भी मारपीट की गई और फोन तोड़ दिया। इसी प्रताड़ना से तंग आकर गौरव ने यह कदम उठा लिया। पत्नी अंशु की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की असल हकीकत तफ्तीश का विषय है। घर में घुसकर की मार पिटाई पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी की पत्नी ने बताया है कि देर रात करीब साढ़े 9 बजे उनके घर लाईन पार निवासी पवन और उसकी पत्नी उनके घर आए और उनके साथ मार पिटाई कर पैसे मांगने लगे। उनके जाने के बाद देर रात गौरव ने फंदे से लटककर जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उसकी मौत के लिए परिजनों ने एक महिला और उसके पति को जिम्मेदार ठहराया है। फांसी लगाने से कुछ समय पहले ही दोनों आरोपी मृतक के घर झगड़ा करके गए थे। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झज्जर जिले में एक व्यक्ति ने बीती देर रात आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे से लटका मिला। व्यक्ति ने पैसों के लेन देन से परेशान होकर आत्महत्या की है। लेनदारों ने रात में घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। उनके जाने के बाद उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी अनुसार, बहादुरगढ़ के वसंत विहार के रहने वाले गौरव नामक व्यक्ति ने पैसों के लेन देन को लेकर आत्महत्या की है। मृतक की पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं शव को बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में रखवाया गया है। जिसका आज पोस्टमॉर्टम करा ‘शव परिजनों को सौंप दिया। विवाद को देखते हुए गौरव ने अपनी पत्नी और बच्चों को बाहर भेज दिया। कुछ देर बाद जब परिजन वापस आए तो गौरव फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने तुरंत उसको संभाला लेकिन उसकी सांस थम चुकी थी। सूचना पाकर सिटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वीरवार को पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम की कार्रवाई शुरू कराई। गौरव तीन बच्चों का पिता था। परिजनों का कहना है कि गौरव को आरोपी महिला व उसके पति द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था। ब्लैकमेल कर पैसों की डिमांड की जा रही थी। बुधवार की रात को भी मारपीट की गई और फोन तोड़ दिया। इसी प्रताड़ना से तंग आकर गौरव ने यह कदम उठा लिया। पत्नी अंशु की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की असल हकीकत तफ्तीश का विषय है। घर में घुसकर की मार पिटाई पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी की पत्नी ने बताया है कि देर रात करीब साढ़े 9 बजे उनके घर लाईन पार निवासी पवन और उसकी पत्नी उनके घर आए और उनके साथ मार पिटाई कर पैसे मांगने लगे। उनके जाने के बाद देर रात गौरव ने फंदे से लटककर जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उसकी मौत के लिए परिजनों ने एक महिला और उसके पति को जिम्मेदार ठहराया है। फांसी लगाने से कुछ समय पहले ही दोनों आरोपी मृतक के घर झगड़ा करके गए थे। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
