सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर रविवार को हुए हमले को 40% लोगों ने ठीक माना है। 15% ने गलत करार दिया। वहीं, लखीमपुर में पानी टंकी गिरने पर 42% लोगों ने कहा, भ्रष्टाचार हुआ है। ये नतीजे भास्कर पोल में सामने आए। सबसे पहले बात सांसद पर हमले की… रामजी लाल सुमन बोले- मेरी हत्या की साजिश
राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन रविवार को करीब 20 गाड़ियों के काफिले के साथ बुलंदशहर जा रहे थे। अलीगढ़ में गभाना टोल प्लाजा से पहले क्षत्रिय समाज के युवक अचानक हाईवे पर आ गए। काफिले पर टायर और पत्थर फेंकने लगे। इस दौरान काफिले की 5 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। 6-7 लोग चोटिल हो गए। सांसद ने कहा, उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। अखिलेश यादव ने भी सरकार पर निशाना साधा। करणी सेना युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने कहा, हम ऐसी नकेल डालेंगे कि कई पीढ़ियां बाबर का नाम लेना भूल जाएगी। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को अरेस्ट किया है। पढ़ें पूरी खबर… भास्कर ने इस हमले पर पब्लिक से राय मांगी। जानिए, कितने प्रतिशत लोगों ने क्या कहा- अब लखीमपुर में पानी टंकी में हुए भ्रष्टाचार को जानिए अखिलेश बोले- भ्रष्टाचार का भार नहीं सह पाई टंकी
लखीमपुर खीरी में शनिवार दोपहर साढ़े 3 करोड़ की लागत से बनी पानी की टंकी पहले ही ट्रायल में धमाके के साथ फट गई। आसपास का 10 बीघा खेत पानी में डूब गया। गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। किसानों का आरोप है कि देर रात आए विभागीय अधिकारियों ने धमकी दी कि अगर मुआवजे की मांग की तो झूठी एफआईआर करके तुम्हे फंसा देंगे। इसके बाद सिर्फ 20 हजार रुपए थमा कर चले गए। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मामले में 3 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, सुनने में आया कि कल सीएम लखीमपुर में थे। नेशनल पार्क में भ्रमण कर रहे थे। भ्रमण की वजह से यह सूचना नहीं दी गई कि टंकी का पाइप फट गया। भ्रष्टाचार का भार नहीं सह पाई। पढ़ें पूरी खबर… जानिए पब्लिक की राय- ———————– यह खबर भी पढ़िए… आज का एक्सप्लेनर:पाकिस्तानियों का वीजा आज खत्म, जिन्होंने भारत नहीं छोड़ा उनका क्या होगा; सीमा हैदर जैसों के साथ क्या करेगी सरकार पहलगाम हमले के बाद भारत ने जो 5 पॉइंट एक्शन लागू किया, उसमें एक अहम फैसला था- पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करना। ज्यादातर वीजा धारकों के देश छोड़ने के लिए आज यानी 27 अप्रैल की डेडलाइन रखी गई है। गृहमंत्री अमित शाह ने भी सभी मुख्यमंत्रियों से कह दिया है कि अपने राज्य में पाकिस्तानियों की पहचान करें और उन्हें वापस भेजें। डेडलाइन के बाद भी भारत में बचे पाकिस्तानियों का क्या होगा और सीमा हैदर जैसों के साथ क्या करेगी सरकार; जानेंगे आज के एक्सप्लेनर में… सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर रविवार को हुए हमले को 40% लोगों ने ठीक माना है। 15% ने गलत करार दिया। वहीं, लखीमपुर में पानी टंकी गिरने पर 42% लोगों ने कहा, भ्रष्टाचार हुआ है। ये नतीजे भास्कर पोल में सामने आए। सबसे पहले बात सांसद पर हमले की… रामजी लाल सुमन बोले- मेरी हत्या की साजिश
राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन रविवार को करीब 20 गाड़ियों के काफिले के साथ बुलंदशहर जा रहे थे। अलीगढ़ में गभाना टोल प्लाजा से पहले क्षत्रिय समाज के युवक अचानक हाईवे पर आ गए। काफिले पर टायर और पत्थर फेंकने लगे। इस दौरान काफिले की 5 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। 6-7 लोग चोटिल हो गए। सांसद ने कहा, उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। अखिलेश यादव ने भी सरकार पर निशाना साधा। करणी सेना युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने कहा, हम ऐसी नकेल डालेंगे कि कई पीढ़ियां बाबर का नाम लेना भूल जाएगी। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को अरेस्ट किया है। पढ़ें पूरी खबर… भास्कर ने इस हमले पर पब्लिक से राय मांगी। जानिए, कितने प्रतिशत लोगों ने क्या कहा- अब लखीमपुर में पानी टंकी में हुए भ्रष्टाचार को जानिए अखिलेश बोले- भ्रष्टाचार का भार नहीं सह पाई टंकी
लखीमपुर खीरी में शनिवार दोपहर साढ़े 3 करोड़ की लागत से बनी पानी की टंकी पहले ही ट्रायल में धमाके के साथ फट गई। आसपास का 10 बीघा खेत पानी में डूब गया। गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। किसानों का आरोप है कि देर रात आए विभागीय अधिकारियों ने धमकी दी कि अगर मुआवजे की मांग की तो झूठी एफआईआर करके तुम्हे फंसा देंगे। इसके बाद सिर्फ 20 हजार रुपए थमा कर चले गए। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मामले में 3 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, सुनने में आया कि कल सीएम लखीमपुर में थे। नेशनल पार्क में भ्रमण कर रहे थे। भ्रमण की वजह से यह सूचना नहीं दी गई कि टंकी का पाइप फट गया। भ्रष्टाचार का भार नहीं सह पाई। पढ़ें पूरी खबर… जानिए पब्लिक की राय- ———————– यह खबर भी पढ़िए… आज का एक्सप्लेनर:पाकिस्तानियों का वीजा आज खत्म, जिन्होंने भारत नहीं छोड़ा उनका क्या होगा; सीमा हैदर जैसों के साथ क्या करेगी सरकार पहलगाम हमले के बाद भारत ने जो 5 पॉइंट एक्शन लागू किया, उसमें एक अहम फैसला था- पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करना। ज्यादातर वीजा धारकों के देश छोड़ने के लिए आज यानी 27 अप्रैल की डेडलाइन रखी गई है। गृहमंत्री अमित शाह ने भी सभी मुख्यमंत्रियों से कह दिया है कि अपने राज्य में पाकिस्तानियों की पहचान करें और उन्हें वापस भेजें। डेडलाइन के बाद भी भारत में बचे पाकिस्तानियों का क्या होगा और सीमा हैदर जैसों के साथ क्या करेगी सरकार; जानेंगे आज के एक्सप्लेनर में… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
सपा सांसद पर हमले को 40% ने कहा- अच्छा हुआ:15% ने बताया गलत; लखीमपुर में पानी टंकी गिरने पर 42% बोले- भ्रष्टाचार हुआ है
