सोनीपत में मुरथल बाईपास पर पुलिस और बदमाश के बीच बुधवार को मुठभेड़ हो गई। इसमें एक शातिर बदमाश के पांव में गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि बदमाश ने खुद को घिरा देख कर पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में वह घायल हो गया। घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश ने 7 दिन पहले लूट की दो वारदातें अंजाम दी थी। जानकारी अनुसार, CIA कुंडली पुलिस को सूचना मिली थी कि मुरथल बाईपास के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा चलाई गई एक गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश UP के गाजियाबाद का मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान अमित के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के लाजपत नगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद की है, जिसका इस्तेमाल उसने पुलिस पर फायरिंग के लिए किया था। पहले टैक्सी, फिर ठेका लूटा था पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अमित एक खतरनाक बदमाश है। उसके खिलाफ लूट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं। उसने 23 अप्रैल की रात को पहले तो एक टैक्सी लूटी थी और उसके बाद शराब के ठेके पर लूट की वारदत को अंजाम दिया था। सोनीपत में लूट की दो वारदातों के बाद से फरार था। फिलहाल CIA कुंडली पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस वारदात में कोई अन्य अपराधी भी शामिल था। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की हालत स्थिर होने के बाद उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। सोनीपत में मुरथल बाईपास पर पुलिस और बदमाश के बीच बुधवार को मुठभेड़ हो गई। इसमें एक शातिर बदमाश के पांव में गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि बदमाश ने खुद को घिरा देख कर पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में वह घायल हो गया। घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश ने 7 दिन पहले लूट की दो वारदातें अंजाम दी थी। जानकारी अनुसार, CIA कुंडली पुलिस को सूचना मिली थी कि मुरथल बाईपास के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा चलाई गई एक गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश UP के गाजियाबाद का मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान अमित के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के लाजपत नगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद की है, जिसका इस्तेमाल उसने पुलिस पर फायरिंग के लिए किया था। पहले टैक्सी, फिर ठेका लूटा था पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अमित एक खतरनाक बदमाश है। उसके खिलाफ लूट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं। उसने 23 अप्रैल की रात को पहले तो एक टैक्सी लूटी थी और उसके बाद शराब के ठेके पर लूट की वारदत को अंजाम दिया था। सोनीपत में लूट की दो वारदातों के बाद से फरार था। फिलहाल CIA कुंडली पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस वारदात में कोई अन्य अपराधी भी शामिल था। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की हालत स्थिर होने के बाद उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
