जिला महिला अध्यक्ष डॉ. सुमन बजाज को किया सम्मानित

जिला महिला अध्यक्ष डॉ. सुमन बजाज को किया सम्मानित

फतेहाबाद। डॉ. सुमन बजाज को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के सदस्य। भास्कर न्यूज । फतेहाबाद ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की जिला महिला उपाध्यक्ष डॉ. सुमन बजाज को भाजपा द्वारा अहम जिम्मेवारी सौंपते हुए उन्हें फतेहाबाद भाजपा की जिला महिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से पंजाबी कम्युनिटी में खुशी का माहौल है। ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की जिला फतेहाबाद कार्यकारिणी द्वारा डॉ. सुमन बजाज का भाजपा जिला महिला अध्यक्ष बनने पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महासचिव धर्मपाल चावला ने किया। जिला कार्यकारिणी के विशेष आग्रह पर राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिबदयाल वधवा ने नवनियुक्त बीजेपी जिला महिला अध्यक्षा डॉ. सुमन बजाज को पगड़ी पहनाकर आशीर्वाद दिया। प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश चुघ ने भी डॉ. सुमन बजाज को बधाई दी। कार्यक्रम में राजेश मोंगा, सुरेश बुद्धिराजा, मालती चावला, अंजू दानी, भारती सचदेवा, पिंकी शर्मा, अंजलि कामरा, ममता आहूजा, ममता रहेजा, रमेश सेठी, सुभाष मेहंदीरता, अजय मेहता, विनोद अरोड़ा, मधु रानी, प्रेम चंद, साहिल, डॉ. अवतार बजाज, डॉ. सर्वेक बजाज, डॉ. इशाता बजाज, मनस्वी बजाज आदि उपस्थित थे। साहिब दयाल वधवा ने कहा कि डॉ. सुमन बजाज को यह जिम्मेवारी सौंपकर भाजपा ने पूरे समाज को सम्मान देने का काम किया है। जिला महासचिव धर्मपाल चावला ने बताया कि श्री अरूट जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी द्वारा रेडक्रास सोसायटी व विभिन्न संगठनों के सहयोग से 30 मई को जवाहर चौक स्थित श्रीकृष्णा सेवा समिति धर्मशाला में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। फतेहाबाद। डॉ. सुमन बजाज को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के सदस्य। भास्कर न्यूज । फतेहाबाद ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की जिला महिला उपाध्यक्ष डॉ. सुमन बजाज को भाजपा द्वारा अहम जिम्मेवारी सौंपते हुए उन्हें फतेहाबाद भाजपा की जिला महिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से पंजाबी कम्युनिटी में खुशी का माहौल है। ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की जिला फतेहाबाद कार्यकारिणी द्वारा डॉ. सुमन बजाज का भाजपा जिला महिला अध्यक्ष बनने पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महासचिव धर्मपाल चावला ने किया। जिला कार्यकारिणी के विशेष आग्रह पर राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिबदयाल वधवा ने नवनियुक्त बीजेपी जिला महिला अध्यक्षा डॉ. सुमन बजाज को पगड़ी पहनाकर आशीर्वाद दिया। प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश चुघ ने भी डॉ. सुमन बजाज को बधाई दी। कार्यक्रम में राजेश मोंगा, सुरेश बुद्धिराजा, मालती चावला, अंजू दानी, भारती सचदेवा, पिंकी शर्मा, अंजलि कामरा, ममता आहूजा, ममता रहेजा, रमेश सेठी, सुभाष मेहंदीरता, अजय मेहता, विनोद अरोड़ा, मधु रानी, प्रेम चंद, साहिल, डॉ. अवतार बजाज, डॉ. सर्वेक बजाज, डॉ. इशाता बजाज, मनस्वी बजाज आदि उपस्थित थे। साहिब दयाल वधवा ने कहा कि डॉ. सुमन बजाज को यह जिम्मेवारी सौंपकर भाजपा ने पूरे समाज को सम्मान देने का काम किया है। जिला महासचिव धर्मपाल चावला ने बताया कि श्री अरूट जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी द्वारा रेडक्रास सोसायटी व विभिन्न संगठनों के सहयोग से 30 मई को जवाहर चौक स्थित श्रीकृष्णा सेवा समिति धर्मशाला में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर