यूपी के 61 जिलों में आज बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट:दिन का पारा 4 डिग्री तक लुढ़का, रात हुई गर्म; 5 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा

यूपी के 61 जिलों में आज बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट:दिन का पारा 4 डिग्री तक लुढ़का, रात हुई गर्म; 5 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा

यूपी के 61 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। बिजली गिरने की भी चेतावनी है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा भी चल सकती है। पांच दिन तक यूपी में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पिछले 24 घंटे की बात करें तो 40.6°C अधिकतम तापमान के साथ औराई सबसे गर्म रहा। वहीं, 22.5°C न्यूनतम तापमान के साथ मेरठ सबसे ठंडा रहा। दिन का पारा जहां सामान्य से 4 डिग्री लुढ़क गया है तो रात का पारा 4 डिग्री तक बढ़ गया है। एक दिन पहले यानी गुरुवार को गोरखपुर और बस्ती में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। 10 मिनट तक ओले भी गिरे। सड़क पर ओले की सफेद चादर बिछ गई। बस्ती के वाल्टरगंज इलाके में बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। अयोध्या में तेज आंधी आई। यहां दिन में अंधेरा जैसा छा गया। सिलसिलेवार जानिए आखिर मौसम क्यों बदला? आज किन जिलों में बारिश होगी? कब तक ऐसा बना रहेगा? सबसे गर्म और ठंडे शहर कौन-से रहे? गुरुवार के मौसम से जुड़ी 3 तस्वीरें- क्यों बदला मौसम, जानिए
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- इस समय दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक शुष्क रेखा मौजूद है, जो केरल तक जा रही है। इसके प्रभाव में पूरा उत्तर प्रदेश आ रहा है। इसके साथ ही एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाएं और दक्षिण-पश्चिमी हवाएं आपस में टकरा रही हैं। इसी कारण मौसम में यह बदलाव आया है। दिन का पारा 4 डिग्री तक लुढ़का
गुरुवार रात जारी IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, दिन का पारा सामान्य से 4 डिग्री तक लुढ़क गया है। सबसे ज्यादा गिरावट गोरखपुर में हुई। यहां अधिकतम पारा 33.4°C रहा, जो सामान्य से 4.7°C कम रहा। इसी तरह इटावा का अधिकतम पारा 37°C रहा, जो सामान्य से 4.5°C कम रहा। वहीं, बाराबंकी का अधिकतम पारा 34.2°C रहा, जो सामान्य से 4.4°C कम रहा। रात का पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ा
गुरुवार रात जारी IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, रात का पारा कई जिलों में सामान्य से बढ़कर 2 से 4 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। बिजनौर में न्यूनतम तापमान 25.5°C रहा, जो सामान्य से 4.2°C ज्यादा रहा। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 25.6°C रहा, जो सामान्य से 4.3°C ज्यादा रहा। वहीं, अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान 26°C रहा, जो सामान्य से 2.6°C ज्यादा रहा। जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान, जानिए 5 दिन मौसम कैसा रहेगा, जानिए 2 मई : कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 61 जिलों में बारिश का अनुमान है। 3 मई : कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 4 मई : कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। झोंकेदार हवा चलेगी। 5 मई : कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। तेज हवा चलेगी। 6 मई : कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम का उतार-चढ़ाव कर रहा बीमार
गर्मी और बारिश के उतार-चढ़ाव का मौसम बना है। जरा-सी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। वायरल फीवर, खांसी, पेट दर्द, सिर दर्द, दस्त और उल्टी के मरीज अस्पतालों में ज्यादा पहुंच रहे हैं। वाराणसी मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी के नोडल ऑफिसर डॉ. वीके सिंह कहते हैं- भीड़ वाली जगह में जाने से परहेज अभी जरूरी है। सर्दी-जुकाम और बुखार पीड़ित मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमण फैलने की पूरी संभावना रहती है। समय-समय पर पानी पीते रहें। खाली पेट न रहें। बुखार के साथ कई दिनों से खांसी आ रही है तो डॉक्टर की सलाह पर जरूरी जांच कराएं। अपने मन से दवा न लें। ———————– ये खबर भी पढ़िए- राममंदिर के 6 दरवाजों पर 18Kg सोना मढ़ा जा रहा: मुख्य कलश पर भी लगेगा; सिंहासन पर विराजमान होंगे राम-सीता राम मंदिर के दरवाजों पर फिर सोना लगाए जाने की शुरुआत हो गई है। अब फर्स्ट फ्लोर के 6 दरवाजों पर 18Kg सोना लगाया जा रहा है। हर दरवाजे पर 3 किलो सोना लगाया जाएगा। मुख्य कलश और राम दरबार के सिंहासन पर भी सोना लगाया जाएगा। इस पर 3 से 4kg सोना मढ़ा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… यूपी के 61 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। बिजली गिरने की भी चेतावनी है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा भी चल सकती है। पांच दिन तक यूपी में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पिछले 24 घंटे की बात करें तो 40.6°C अधिकतम तापमान के साथ औराई सबसे गर्म रहा। वहीं, 22.5°C न्यूनतम तापमान के साथ मेरठ सबसे ठंडा रहा। दिन का पारा जहां सामान्य से 4 डिग्री लुढ़क गया है तो रात का पारा 4 डिग्री तक बढ़ गया है। एक दिन पहले यानी गुरुवार को गोरखपुर और बस्ती में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। 10 मिनट तक ओले भी गिरे। सड़क पर ओले की सफेद चादर बिछ गई। बस्ती के वाल्टरगंज इलाके में बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। अयोध्या में तेज आंधी आई। यहां दिन में अंधेरा जैसा छा गया। सिलसिलेवार जानिए आखिर मौसम क्यों बदला? आज किन जिलों में बारिश होगी? कब तक ऐसा बना रहेगा? सबसे गर्म और ठंडे शहर कौन-से रहे? गुरुवार के मौसम से जुड़ी 3 तस्वीरें- क्यों बदला मौसम, जानिए
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- इस समय दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक शुष्क रेखा मौजूद है, जो केरल तक जा रही है। इसके प्रभाव में पूरा उत्तर प्रदेश आ रहा है। इसके साथ ही एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाएं और दक्षिण-पश्चिमी हवाएं आपस में टकरा रही हैं। इसी कारण मौसम में यह बदलाव आया है। दिन का पारा 4 डिग्री तक लुढ़का
गुरुवार रात जारी IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, दिन का पारा सामान्य से 4 डिग्री तक लुढ़क गया है। सबसे ज्यादा गिरावट गोरखपुर में हुई। यहां अधिकतम पारा 33.4°C रहा, जो सामान्य से 4.7°C कम रहा। इसी तरह इटावा का अधिकतम पारा 37°C रहा, जो सामान्य से 4.5°C कम रहा। वहीं, बाराबंकी का अधिकतम पारा 34.2°C रहा, जो सामान्य से 4.4°C कम रहा। रात का पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ा
गुरुवार रात जारी IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, रात का पारा कई जिलों में सामान्य से बढ़कर 2 से 4 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। बिजनौर में न्यूनतम तापमान 25.5°C रहा, जो सामान्य से 4.2°C ज्यादा रहा। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 25.6°C रहा, जो सामान्य से 4.3°C ज्यादा रहा। वहीं, अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान 26°C रहा, जो सामान्य से 2.6°C ज्यादा रहा। जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान, जानिए 5 दिन मौसम कैसा रहेगा, जानिए 2 मई : कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 61 जिलों में बारिश का अनुमान है। 3 मई : कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 4 मई : कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। झोंकेदार हवा चलेगी। 5 मई : कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। तेज हवा चलेगी। 6 मई : कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम का उतार-चढ़ाव कर रहा बीमार
गर्मी और बारिश के उतार-चढ़ाव का मौसम बना है। जरा-सी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। वायरल फीवर, खांसी, पेट दर्द, सिर दर्द, दस्त और उल्टी के मरीज अस्पतालों में ज्यादा पहुंच रहे हैं। वाराणसी मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी के नोडल ऑफिसर डॉ. वीके सिंह कहते हैं- भीड़ वाली जगह में जाने से परहेज अभी जरूरी है। सर्दी-जुकाम और बुखार पीड़ित मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमण फैलने की पूरी संभावना रहती है। समय-समय पर पानी पीते रहें। खाली पेट न रहें। बुखार के साथ कई दिनों से खांसी आ रही है तो डॉक्टर की सलाह पर जरूरी जांच कराएं। अपने मन से दवा न लें। ———————– ये खबर भी पढ़िए- राममंदिर के 6 दरवाजों पर 18Kg सोना मढ़ा जा रहा: मुख्य कलश पर भी लगेगा; सिंहासन पर विराजमान होंगे राम-सीता राम मंदिर के दरवाजों पर फिर सोना लगाए जाने की शुरुआत हो गई है। अब फर्स्ट फ्लोर के 6 दरवाजों पर 18Kg सोना लगाया जा रहा है। हर दरवाजे पर 3 किलो सोना लगाया जाएगा। मुख्य कलश और राम दरबार के सिंहासन पर भी सोना लगाया जाएगा। इस पर 3 से 4kg सोना मढ़ा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर