हिमाचल में एचआरटीसी के कंडक्टर की पंजाब के युवकों ने पिटाई कर दी। पिंजौर-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर शनिवार को कंडक्टर पर हमला हुआ। यह घटना मढ़ावाला के पास हुई। पंजाब से आए कुछ युवाकों ने नालागढ़ डिपो की बस को रोका और हमलावरों ने कंडक्टर कुलदीप कुमार को बस से उतारा। इसके बाद उन्होंने कंडक्टर की वर्दी फाड़ दी और तेजधार हथियार से हमला किया। कंडक्टर कुलदीप कुमार ने बताया कि यह हमला एक पुराने विवाद का नतीजा है। बीते एक मई को नंगल बस अड्डे पर पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों से पर्ची काटने को लेकर झगड़ा हुआ था। हमलावर उसी घटना का बदला लेने आए थे। पिंजौर थाना में FIR कुलदीप के मुताबिक, हमलावर कार में सवार होकर आए। उन्होंने हरियाणा से हिमाचल जा रही बस को रोका और हमला कर फरार हो गए। कंडक्टर ने इस मामले में पिंजौर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी है। वहीं हमलावर मौके से फरार हो गए। हिमाचल में एचआरटीसी के कंडक्टर की पंजाब के युवकों ने पिटाई कर दी। पिंजौर-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर शनिवार को कंडक्टर पर हमला हुआ। यह घटना मढ़ावाला के पास हुई। पंजाब से आए कुछ युवाकों ने नालागढ़ डिपो की बस को रोका और हमलावरों ने कंडक्टर कुलदीप कुमार को बस से उतारा। इसके बाद उन्होंने कंडक्टर की वर्दी फाड़ दी और तेजधार हथियार से हमला किया। कंडक्टर कुलदीप कुमार ने बताया कि यह हमला एक पुराने विवाद का नतीजा है। बीते एक मई को नंगल बस अड्डे पर पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों से पर्ची काटने को लेकर झगड़ा हुआ था। हमलावर उसी घटना का बदला लेने आए थे। पिंजौर थाना में FIR कुलदीप के मुताबिक, हमलावर कार में सवार होकर आए। उन्होंने हरियाणा से हिमाचल जा रही बस को रोका और हमला कर फरार हो गए। कंडक्टर ने इस मामले में पिंजौर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी है। वहीं हमलावर मौके से फरार हो गए। पंजाब | दैनिक भास्कर
