हरियाणा में कांग्रेस पार्टी का ‘संविधान बचाओ’ अभियान आज अंबाला शहर से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए अंबाला में देर रात तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अभियान की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के कई दिग्गज नेता भी आज अंबाला पहुंचेंगे। अंबाला शहर से विधायक एवं पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने बताया कि यह अभियान आज सुबह 09:30 बजे अंबाला शहर के ओरियन पैलेस से शुरू होगा। इस जनजागरण कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। यह आयोजन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प को नई दिशा देगा। देर रात तक पूरी हुई तैयारी आयोजन की तैयारियों को लेकर पूरे दिन आज अंबाला शहर के विधायक और हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी निर्मल सिंह खुद मॉनिटरिंग की है। उनके साथ मिलकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सभी तैयारियों को पूरा किया। इसके बाद शाम को एक बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई। अंबाला से उठेगी चेतना, हरियाणा में संवैधानिक मूल्यों को जगाएगी चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि “अंबाला से उठने वाली यह चेतना की अलख अब पूरे हरियाणा में संवैधानिक मूल्यों की अलख जगाएगी।” यह आयोजन केवल एक सभा नहीं, बल्कि हर दिल तक संविधान की मर्यादा पहुंचाने का एक पवित्र संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर चिंता जताने वाली है। आज का शासन केवल घोषणाओं और शिलान्यास तक सिमट गया है। अंबाला में विकास के जो वादे किए गए, वे अधूरे पड़े हैं। जनता को ठोस परिणाम चाहिए, खोखले प्रतीक नहीं। वह दौर हरियाणा के सुनहरे युग का प्रतीक था पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासन को याद करते हुए निर्मल सिंह ने कहा कि वह दौर हरियाणा के सुनहरे युग का प्रतीक था, जब किसान, युवा और मज़दूर सभी को समान अवसर और सम्मान मिला। आज प्रशासन में वह संवेदना और दिशा दिखाई नहीं देती। ‘संविधान बचाओ’ अभियान को एक वैचारिक आंदोलन बताते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक मंच नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा का एक पवित्र अभियान है। अंबाला इसकी पहली मशाल लेकर खड़ा है, जो पूरे प्रदेश को रोशन करेगा। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी का ‘संविधान बचाओ’ अभियान आज अंबाला शहर से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए अंबाला में देर रात तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अभियान की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के कई दिग्गज नेता भी आज अंबाला पहुंचेंगे। अंबाला शहर से विधायक एवं पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने बताया कि यह अभियान आज सुबह 09:30 बजे अंबाला शहर के ओरियन पैलेस से शुरू होगा। इस जनजागरण कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। यह आयोजन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प को नई दिशा देगा। देर रात तक पूरी हुई तैयारी आयोजन की तैयारियों को लेकर पूरे दिन आज अंबाला शहर के विधायक और हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी निर्मल सिंह खुद मॉनिटरिंग की है। उनके साथ मिलकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सभी तैयारियों को पूरा किया। इसके बाद शाम को एक बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई। अंबाला से उठेगी चेतना, हरियाणा में संवैधानिक मूल्यों को जगाएगी चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि “अंबाला से उठने वाली यह चेतना की अलख अब पूरे हरियाणा में संवैधानिक मूल्यों की अलख जगाएगी।” यह आयोजन केवल एक सभा नहीं, बल्कि हर दिल तक संविधान की मर्यादा पहुंचाने का एक पवित्र संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर चिंता जताने वाली है। आज का शासन केवल घोषणाओं और शिलान्यास तक सिमट गया है। अंबाला में विकास के जो वादे किए गए, वे अधूरे पड़े हैं। जनता को ठोस परिणाम चाहिए, खोखले प्रतीक नहीं। वह दौर हरियाणा के सुनहरे युग का प्रतीक था पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासन को याद करते हुए निर्मल सिंह ने कहा कि वह दौर हरियाणा के सुनहरे युग का प्रतीक था, जब किसान, युवा और मज़दूर सभी को समान अवसर और सम्मान मिला। आज प्रशासन में वह संवेदना और दिशा दिखाई नहीं देती। ‘संविधान बचाओ’ अभियान को एक वैचारिक आंदोलन बताते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक मंच नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा का एक पवित्र अभियान है। अंबाला इसकी पहली मशाल लेकर खड़ा है, जो पूरे प्रदेश को रोशन करेगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
