लुधियाना में अरोड़ा की सुरक्षा पर शिअद ने उठाए सवाल:वीडियो जारी कर कहा-200 पुलिसकर्मी तैनात किए, क्या चुनाव के बाद जनता का ख्याल रखेंगे

लुधियाना में अरोड़ा की सुरक्षा पर शिअद ने उठाए सवाल:वीडियो जारी कर कहा-200 पुलिसकर्मी तैनात किए, क्या चुनाव के बाद जनता का ख्याल रखेंगे

लुधियाना में उपचुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार परोउपकार सिंह घुम्मन ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घुम्मन ने अरोड़ा के चुनावी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती का मुद्दा उठाया है। फिरोजपुर रोड स्थित अरोड़ा के अस्थायी कार्यालय का दौरा करते हुए घुम्मन ने सोशल मीडिया पर एक लाइव वीडियो शेयर किया, जिसमें भारी संख्या में पुलिस बल और वाहनों की मौजूदगी दिखाई गई। पुलिस बल का बड़ा हिस्सा अरोड़ा की सुरक्षा में घुम्मन का आरोप है कि करीब 200 से 250 पुलिसकर्मी अरोड़ा के कार्यालय के बाहर तैनात किए गए हैं। शिअद उम्मीदवार ने कहा कि जहां एक ओर लुधियाना में चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं, वहीं पुलिस बल का बड़ा हिस्सा अरोड़ा की सुरक्षा में लगा हुआ है। चुनाव के बाद आम जनता का क्या हुआ? उन्होंने किचलू नगर क्षेत्र में हुई लूट का जिक्र करते हुए कहा कि आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। घुम्मन ने कहा कि जब अभी चुनाव से पहले ही इतनी सुरक्षा ली जा रही है, तो चुनाव जीतने के बाद आम जनता की स्थिति और भी चिंताजनक हो सकती है। लोगों को सोच समझ कर अपनी वोट का इस्तेमाल करना चाहिए। लुधियाना में उपचुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार परोउपकार सिंह घुम्मन ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घुम्मन ने अरोड़ा के चुनावी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती का मुद्दा उठाया है। फिरोजपुर रोड स्थित अरोड़ा के अस्थायी कार्यालय का दौरा करते हुए घुम्मन ने सोशल मीडिया पर एक लाइव वीडियो शेयर किया, जिसमें भारी संख्या में पुलिस बल और वाहनों की मौजूदगी दिखाई गई। पुलिस बल का बड़ा हिस्सा अरोड़ा की सुरक्षा में घुम्मन का आरोप है कि करीब 200 से 250 पुलिसकर्मी अरोड़ा के कार्यालय के बाहर तैनात किए गए हैं। शिअद उम्मीदवार ने कहा कि जहां एक ओर लुधियाना में चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं, वहीं पुलिस बल का बड़ा हिस्सा अरोड़ा की सुरक्षा में लगा हुआ है। चुनाव के बाद आम जनता का क्या हुआ? उन्होंने किचलू नगर क्षेत्र में हुई लूट का जिक्र करते हुए कहा कि आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। घुम्मन ने कहा कि जब अभी चुनाव से पहले ही इतनी सुरक्षा ली जा रही है, तो चुनाव जीतने के बाद आम जनता की स्थिति और भी चिंताजनक हो सकती है। लोगों को सोच समझ कर अपनी वोट का इस्तेमाल करना चाहिए।   पंजाब | दैनिक भास्कर