बेटी की हत्या, मां लाश के पास लेटकर रोती रही:सीतापुर में खेत में अर्धनग्न लाश मिली; मां बोली- प्रेमी ने मार डाला

सीतापुर में 15 वर्षीय किशोरी की हत्या कर दी गई। घर से ढाई किमी दूर खेत में अर्द्ध नग्न अवस्था में शव मिला। शुक्रवार से लापता बेटी के शव की सूचना पर मां घटनास्थल पर पहुंची। शव के बगल में लेटकर एक घंटे तक रोती रही। किशोरी की मां ने बेटी से गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना थाना थानगांव इलाके के एक गांव की है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर किशोरी की चप्पलें और कपड़े पड़े मिले। मां के मुताबिक, 3 दिन पहले बेटी को परिचित युवक भगा ले गया था। मेरी बड़ी बेटी ने भी इसी आरोपी के चलते सुसाइड किया था। देखें 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला
गांव के लोगों ने बताया कि किशोरी का मुरौटोला निवासी आशीष पुत्र रमेश चंद्र से दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। गुरुवार को युवक बहला फुसलाकर युवती को घर से भगा ले गया। तभी से परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे। शनिवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। रविवार सुबह गांव से ढाई किलोमीटर दूर जगदीशपुर गांव में गन्ने के खेत में शौच गई महिलाओं ने युवती का शव देखा। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। प्रधान अनवर ने थानगांव पुलिस और किशोरी के परिजनों को सूचना दी। शव के पास लेटकर रोती रही मां
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अतुल शुक्ला, सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव व एडिशनल एसपी डॉ प्रवीण रंजन सिंह व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने किशोरी के शव की पहचान की। मां शव के पास लेट कर एक घंटे तक रोती रही। पुलिस ने किसी तरह समझाकर मां को हटाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शुक्रवार से लापता थी नाबालिग लड़की की मां ने बताया- मेरी 15 साल की बेटी को बिसवा निवासी आशीष बाजार से पैसा निकलवाने की बात कहकर शुक्रवार दोपहर 4 बजे ले गया था। देर रात बेटी घर नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी बंद है। लखनऊ से लेकर गांव तक काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आज उसका शव गांव के बाहर मिला। बेटी के साथ गलत काम भी हुआ है। आशीष के अलावा कई अन्य लोग भी हत्या में शामिल हैं। आरोपी आशीष पिछले दो साल से मेरे घर आता-जाता है। बेटी से प्रेम संबंध जैसी कोई बात नहीं थी। शनिवार को हम लोगों ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। दो साल से प्रेम संबंध की बात सामने आई
सीओ वेद प्रकाश ने बताया कि आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी और किशोरी के बीच पिछले दो सालों से प्रेम संबंध था। 2 मई को किशोरी की मां ने आशीष मौर्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इसमें बेटी को भगाने का आरोप लगाया था। आज जगदीशपुर गांव में लड़की का शव मिला है। आशीष फैजुल्लागंज लखनऊ में रहकर काम करता है। वहीं पर किशोरी के माता-पिता भी मजदूरी करते थे। दो साल पहले किशोरी का आशीष मौर्य से परिचय हुआ था। ————————- ये खबर भी पढ़ें…

एयरफोर्स जवान समेत 4 बारातियों की मौत:कौशांबी में बेकाबू कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, 30 मिनट तक तड़पते रहे कौशांबी में एयरफोर्स जवान समेत 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सभी अर्टिगा कार से बारात से लौट रहे थे, तभी सामने से एक गाड़ी आ गई। उसे बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे के बाद घायल करीब 30 मिनट तक कार में तड़पते रहे। पढ़ें पूरी खबर… सीतापुर में 15 वर्षीय किशोरी की हत्या कर दी गई। घर से ढाई किमी दूर खेत में अर्द्ध नग्न अवस्था में शव मिला। शुक्रवार से लापता बेटी के शव की सूचना पर मां घटनास्थल पर पहुंची। शव के बगल में लेटकर एक घंटे तक रोती रही। किशोरी की मां ने बेटी से गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना थाना थानगांव इलाके के एक गांव की है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर किशोरी की चप्पलें और कपड़े पड़े मिले। मां के मुताबिक, 3 दिन पहले बेटी को परिचित युवक भगा ले गया था। मेरी बड़ी बेटी ने भी इसी आरोपी के चलते सुसाइड किया था। देखें 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला
गांव के लोगों ने बताया कि किशोरी का मुरौटोला निवासी आशीष पुत्र रमेश चंद्र से दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। गुरुवार को युवक बहला फुसलाकर युवती को घर से भगा ले गया। तभी से परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे। शनिवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। रविवार सुबह गांव से ढाई किलोमीटर दूर जगदीशपुर गांव में गन्ने के खेत में शौच गई महिलाओं ने युवती का शव देखा। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। प्रधान अनवर ने थानगांव पुलिस और किशोरी के परिजनों को सूचना दी। शव के पास लेटकर रोती रही मां
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अतुल शुक्ला, सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव व एडिशनल एसपी डॉ प्रवीण रंजन सिंह व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने किशोरी के शव की पहचान की। मां शव के पास लेट कर एक घंटे तक रोती रही। पुलिस ने किसी तरह समझाकर मां को हटाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शुक्रवार से लापता थी नाबालिग लड़की की मां ने बताया- मेरी 15 साल की बेटी को बिसवा निवासी आशीष बाजार से पैसा निकलवाने की बात कहकर शुक्रवार दोपहर 4 बजे ले गया था। देर रात बेटी घर नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी बंद है। लखनऊ से लेकर गांव तक काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आज उसका शव गांव के बाहर मिला। बेटी के साथ गलत काम भी हुआ है। आशीष के अलावा कई अन्य लोग भी हत्या में शामिल हैं। आरोपी आशीष पिछले दो साल से मेरे घर आता-जाता है। बेटी से प्रेम संबंध जैसी कोई बात नहीं थी। शनिवार को हम लोगों ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। दो साल से प्रेम संबंध की बात सामने आई
सीओ वेद प्रकाश ने बताया कि आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी और किशोरी के बीच पिछले दो सालों से प्रेम संबंध था। 2 मई को किशोरी की मां ने आशीष मौर्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इसमें बेटी को भगाने का आरोप लगाया था। आज जगदीशपुर गांव में लड़की का शव मिला है। आशीष फैजुल्लागंज लखनऊ में रहकर काम करता है। वहीं पर किशोरी के माता-पिता भी मजदूरी करते थे। दो साल पहले किशोरी का आशीष मौर्य से परिचय हुआ था। ————————- ये खबर भी पढ़ें…

एयरफोर्स जवान समेत 4 बारातियों की मौत:कौशांबी में बेकाबू कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, 30 मिनट तक तड़पते रहे कौशांबी में एयरफोर्स जवान समेत 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सभी अर्टिगा कार से बारात से लौट रहे थे, तभी सामने से एक गाड़ी आ गई। उसे बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे के बाद घायल करीब 30 मिनट तक कार में तड़पते रहे। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर