पंजाब में 2 पाकिस्तानी जासूस पकड़े:आर्मी कैंट और एयरफोर्स बेस की जानकारी भेज रहे थे; पाक खुफिया एजेंसी ISI के टच में थे

पंजाब में 2 पाकिस्तानी जासूस पकड़े:आर्मी कैंट और एयरफोर्स बेस की जानकारी भेज रहे थे; पाक खुफिया एजेंसी ISI के टच में थे

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच पंजाब पुलिस ने 2 पाकिस्तानी जासूस पकड़े हैं। पुलिस के मुताबिक ये दोनों अमृतसर में आर्मी कैंट और एयरफोर्स बेस से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तानी भेज रहे थे। ये दोनों अमृतसर की जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्‌टू उर्फ हैप्पी के जरिए ISI से जुड़े हुए थे। इनके नाम पलक शेर मसीह और सूरज मसीह हैं। पंजाब के DGP गौरव यादव ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इस मामले में ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। अमृतसर रूरल पुलिस जल्द ही इस बारे में और जानकारी देगी। पंजाब पुलिस ने जासूसों की यह फोटो जारी की… पंजाब के DGP गौरव यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर किसी भी साजिश को सख्ती से कुचला जाएगा। सशस्त्र बलों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की किसी भी कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। DGP की सोशल मीडिया पर दी जानकारी… हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं… पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच पंजाब पुलिस ने 2 पाकिस्तानी जासूस पकड़े हैं। पुलिस के मुताबिक ये दोनों अमृतसर में आर्मी कैंट और एयरफोर्स बेस से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तानी भेज रहे थे। ये दोनों अमृतसर की जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्‌टू उर्फ हैप्पी के जरिए ISI से जुड़े हुए थे। इनके नाम पलक शेर मसीह और सूरज मसीह हैं। पंजाब के DGP गौरव यादव ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इस मामले में ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। अमृतसर रूरल पुलिस जल्द ही इस बारे में और जानकारी देगी। पंजाब पुलिस ने जासूसों की यह फोटो जारी की… पंजाब के DGP गौरव यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर किसी भी साजिश को सख्ती से कुचला जाएगा। सशस्त्र बलों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की किसी भी कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। DGP की सोशल मीडिया पर दी जानकारी… हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…   पंजाब | दैनिक भास्कर