पानीपत में लापता युवक का शव यमुना में मिला:तीन पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप; दो भाईयों को ऑटो से नीचे उतारकर पीटा, परिजनों ने लगाया जाम

पानीपत में लापता युवक का शव यमुना में मिला:तीन पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप; दो भाईयों को ऑटो से नीचे उतारकर पीटा, परिजनों ने लगाया जाम

पानीपत जिले की पुलिस एक बार विवादित सुर्खियों में है। इस बाद पानीपत पुलिस पर हत्या के आरोप लगे है। दरअसल, रविवार शाम के समय कांधला निवासी दो सगे भाई कुरुक्षेत्र से पानीपत के रास्ते उत्तर प्रदेश के कैराना जा रहे थे। आरोप है कि हरियाणा पुलिस के तीन कॉन्स्टेबल ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। भाइयों से रुपए छीनने का भी आरोप है। मारपीट के दौरान 22 वर्षीय कांधला निवासी विजय रात में ही लापता हो गया था। सोमवार सुबह विजय का शव सनौली पुलिस चौकी के पास यमुना पुल के नीचे मिला। परिजनों का आरोप है की हरियाणा पुलिस ने विजय की हत्या कर दी। पुलिस ने ऑटो से नीचे उतारकर दोनों भाईयों को पीटा जानकारी के अनुसार, कांधला, यूपी निवासी अजय और विजय दो भाई कैटरिंग का काम करते थे। रविवार की शाम दोनों भाई कुरुक्षेत्र से कांधला आ रहे थे। पानीपत से दोनों भाई टेंपो में बैठ गए। अजय ने बताया कि सनौली क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास दोनों भाई टेंपो में सवार थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि, हरियाणा के सनौली थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर सनौली थाने के एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने उनको टेंपो से उतार कर मारपीट की। बाद में टेंपो जैसे ही यमुना पुल पर सनौली पुलिस से नाके पर पहुंचा तो सनौली थाने के तीन कांस्टेबलों में उसे और उसके भाई को टेंपो से नीचे उतार लिया। इसके बाद दोनों के साथ बुरी तरह मारपीट की। रातभर गायब रहा विजय
अजय ने बताया कि उसे सनौली पुलिस चौकी में बंद कर दिया, जबकि उसे भाई विजय के पीछे तीनों पुलिस वाले भागे। अजय ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उससे15 हजार रुपए छीन लिए। पुलिस कर्मियों ने फोन करके उसके पिता अजब सिंह को भी बुला लिया और उससे भी रुपए लिए। जब उसने पुलिसकर्मियों से अपने भाई विजय के बारे में पूछा तो पुलिस ने बताया कि वह भाग गया। पूरी रात विजय का पता नहीं चला। यमुना पुल के नीचे मिला शव
वहीं, सोमवार की सुबह सनौली पुलिस चौकी के पास यमुना पुल से नीचे विजय का शव मिला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और हरियाणा पुलिस पर आरोप लगाया कि विजय को पुल से नीचे धक्का देकर मार दिया। महिलाओं ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। पानीपत जिले की पुलिस एक बार विवादित सुर्खियों में है। इस बाद पानीपत पुलिस पर हत्या के आरोप लगे है। दरअसल, रविवार शाम के समय कांधला निवासी दो सगे भाई कुरुक्षेत्र से पानीपत के रास्ते उत्तर प्रदेश के कैराना जा रहे थे। आरोप है कि हरियाणा पुलिस के तीन कॉन्स्टेबल ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। भाइयों से रुपए छीनने का भी आरोप है। मारपीट के दौरान 22 वर्षीय कांधला निवासी विजय रात में ही लापता हो गया था। सोमवार सुबह विजय का शव सनौली पुलिस चौकी के पास यमुना पुल के नीचे मिला। परिजनों का आरोप है की हरियाणा पुलिस ने विजय की हत्या कर दी। पुलिस ने ऑटो से नीचे उतारकर दोनों भाईयों को पीटा जानकारी के अनुसार, कांधला, यूपी निवासी अजय और विजय दो भाई कैटरिंग का काम करते थे। रविवार की शाम दोनों भाई कुरुक्षेत्र से कांधला आ रहे थे। पानीपत से दोनों भाई टेंपो में बैठ गए। अजय ने बताया कि सनौली क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास दोनों भाई टेंपो में सवार थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि, हरियाणा के सनौली थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर सनौली थाने के एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने उनको टेंपो से उतार कर मारपीट की। बाद में टेंपो जैसे ही यमुना पुल पर सनौली पुलिस से नाके पर पहुंचा तो सनौली थाने के तीन कांस्टेबलों में उसे और उसके भाई को टेंपो से नीचे उतार लिया। इसके बाद दोनों के साथ बुरी तरह मारपीट की। रातभर गायब रहा विजय
अजय ने बताया कि उसे सनौली पुलिस चौकी में बंद कर दिया, जबकि उसे भाई विजय के पीछे तीनों पुलिस वाले भागे। अजय ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उससे15 हजार रुपए छीन लिए। पुलिस कर्मियों ने फोन करके उसके पिता अजब सिंह को भी बुला लिया और उससे भी रुपए लिए। जब उसने पुलिसकर्मियों से अपने भाई विजय के बारे में पूछा तो पुलिस ने बताया कि वह भाग गया। पूरी रात विजय का पता नहीं चला। यमुना पुल के नीचे मिला शव
वहीं, सोमवार की सुबह सनौली पुलिस चौकी के पास यमुना पुल से नीचे विजय का शव मिला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और हरियाणा पुलिस पर आरोप लगाया कि विजय को पुल से नीचे धक्का देकर मार दिया। महिलाओं ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया।   हरियाणा | दैनिक भास्कर