पंजाब में किसान आंदोलन की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों के धरने की योजना के मद्देनजर पुलिस ने कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया है। मंगलवार सुबह 4 बजे पुलिस ने समराला थाना क्षेत्र के घुलाल, लल कलां और खिरनिया गांवों में छापेमारी की। भारतीय किसान यूनियन के एकता (सिद्धूपुर) ब्लॉक अध्यक्ष स्वर्णजीत सिंह घुलाल को हिरासत में लिया गया। जसवंत सिंह गिल और बलवीर सिंह खिरनिया को भी हिरासत में लिया गया। दोराहा ब्लॉक से गुरजीत सिंह और गुरचरण सिंह की भी गिरफ्तारी हुई। कई नेताओं को किया हाउस अरेस्ट पुलिस ने कई अन्य किसान नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया है। इनमें सुपिंदर सिंह बग्गा, गुरिंदर सिंह, अमरीक सिंह सुधार और जगरूप सिंह रायकोट शामिल हैं। गिरफ्तार किसान नेता स्वर्णजीत सिंह के बेटे सुखजीत सिंह ने कहा कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए शंभू मोर्चा जाने वाले थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने दमनकारी रवैया अपनाया है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान-मजदूर मोर्चा द्वारा धरने की घोषणा के बाद यह कार्रवाई की गई है। पंजाब में किसान आंदोलन की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों के धरने की योजना के मद्देनजर पुलिस ने कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया है। मंगलवार सुबह 4 बजे पुलिस ने समराला थाना क्षेत्र के घुलाल, लल कलां और खिरनिया गांवों में छापेमारी की। भारतीय किसान यूनियन के एकता (सिद्धूपुर) ब्लॉक अध्यक्ष स्वर्णजीत सिंह घुलाल को हिरासत में लिया गया। जसवंत सिंह गिल और बलवीर सिंह खिरनिया को भी हिरासत में लिया गया। दोराहा ब्लॉक से गुरजीत सिंह और गुरचरण सिंह की भी गिरफ्तारी हुई। कई नेताओं को किया हाउस अरेस्ट पुलिस ने कई अन्य किसान नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया है। इनमें सुपिंदर सिंह बग्गा, गुरिंदर सिंह, अमरीक सिंह सुधार और जगरूप सिंह रायकोट शामिल हैं। गिरफ्तार किसान नेता स्वर्णजीत सिंह के बेटे सुखजीत सिंह ने कहा कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए शंभू मोर्चा जाने वाले थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने दमनकारी रवैया अपनाया है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान-मजदूर मोर्चा द्वारा धरने की घोषणा के बाद यह कार्रवाई की गई है। पंजाब | दैनिक भास्कर
