हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को कल (5 मई) जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम दिल्ली के फाइव स्टार होटल में पकड़ने पहुंची तो उन्होंने भागने की कोशिश की। यह देख ED के कर्मचारी ने छौक्कर को पकड़ लिया। इस दौरान हुई धक्कामुक्की में छौक्कर जमीन पर गिर पड़े। तब तक टीम के दूसरे मेंबर पहुंच गए और तुरंत छौक्कर को घेर लिया। इसके बाद फाइव स्टार होटल शांगरी-ला के गेट को भी बंद करवा दिया गया। इस दौरान ED के कर्मचारी ने उनकी शर्ट भी फाड़ दी। ये पूरी घटना होटल के मेन गेट पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। छौक्कर की गिरफ्तारी के बाद अब ये वीडियो सामने आया है। बता दें कि कल जिस वक्त ED की टीम छौक्कर को पकड़ने पहुंची, वह होटल में टहल रहे थे। छौक्कर 1500 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फरार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही ED ने उनकी 44.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी। धर्म सिंह छौक्कर पानीपत की समालखा सीट से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। छौक्कर की गिरफ्तारी के 6 PHOTOS… गुरुग्राम कोर्ट से 4 दिन के रिमांड पर छौक्कर
ED ने गिरफ्तारी के बाद सोमवार को ही छौक्कर को गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है। ईडी 4 दिन में उनसे 1500 करोड़ के मामले में पूछताछ करेगी। उन्हें 9 मई को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। धर्म सिंह छौक्कर से जुड़ा केस क्या है? लग्जरी गाड़ियां, कैश और ज्वेलरी जब्त की
गुरुग्राम पुलिस की FIR के बाद ED ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के शक में धर्म सिंह छौक्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद जुलाई 2023 में छौक्कर के आवास और कंपनियों पर छापेमारी की गई। गुरुग्राम में उनकी माहिरा होम्स प्रोजेक्ट की समस्त प्रॉपर्टी और ऑफिस को ED ने सीज किया था। इसके अलावा 2 फॉर्च्यूनर, एक मर्सिडीज G वैगन और एक मर्सिडीज क्लासिक यानी कुल 4 गाड़ियां, 14.5 लाख कैश और साढ़े 4 लाख की ज्वेलरी भी जब्त की गई थी। 30 अप्रैल 2024 को छौक्कर के बेटे सिकंदर को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। हाईकोर्ट ने सरेंडर के ऑर्डर दिए थे, फरार हुए छौक्कर
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 2024 में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से 2 दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में धर्म सिंह छौक्कर की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। कोर्ट ने वॉर्निंग दी थी कि या तो धर्म सिंह खुद सरेंडर कर दें, नहीं तो पुलिस गिरफ्तार करेगी। इसके बावजूद धर्म सिंह ने सरेंडर नहीं किया था। वह फरार हो गए। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को कल (5 मई) जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम दिल्ली के फाइव स्टार होटल में पकड़ने पहुंची तो उन्होंने भागने की कोशिश की। यह देख ED के कर्मचारी ने छौक्कर को पकड़ लिया। इस दौरान हुई धक्कामुक्की में छौक्कर जमीन पर गिर पड़े। तब तक टीम के दूसरे मेंबर पहुंच गए और तुरंत छौक्कर को घेर लिया। इसके बाद फाइव स्टार होटल शांगरी-ला के गेट को भी बंद करवा दिया गया। इस दौरान ED के कर्मचारी ने उनकी शर्ट भी फाड़ दी। ये पूरी घटना होटल के मेन गेट पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। छौक्कर की गिरफ्तारी के बाद अब ये वीडियो सामने आया है। बता दें कि कल जिस वक्त ED की टीम छौक्कर को पकड़ने पहुंची, वह होटल में टहल रहे थे। छौक्कर 1500 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फरार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही ED ने उनकी 44.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी। धर्म सिंह छौक्कर पानीपत की समालखा सीट से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। छौक्कर की गिरफ्तारी के 6 PHOTOS… गुरुग्राम कोर्ट से 4 दिन के रिमांड पर छौक्कर
ED ने गिरफ्तारी के बाद सोमवार को ही छौक्कर को गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है। ईडी 4 दिन में उनसे 1500 करोड़ के मामले में पूछताछ करेगी। उन्हें 9 मई को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। धर्म सिंह छौक्कर से जुड़ा केस क्या है? लग्जरी गाड़ियां, कैश और ज्वेलरी जब्त की
गुरुग्राम पुलिस की FIR के बाद ED ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के शक में धर्म सिंह छौक्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद जुलाई 2023 में छौक्कर के आवास और कंपनियों पर छापेमारी की गई। गुरुग्राम में उनकी माहिरा होम्स प्रोजेक्ट की समस्त प्रॉपर्टी और ऑफिस को ED ने सीज किया था। इसके अलावा 2 फॉर्च्यूनर, एक मर्सिडीज G वैगन और एक मर्सिडीज क्लासिक यानी कुल 4 गाड़ियां, 14.5 लाख कैश और साढ़े 4 लाख की ज्वेलरी भी जब्त की गई थी। 30 अप्रैल 2024 को छौक्कर के बेटे सिकंदर को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। हाईकोर्ट ने सरेंडर के ऑर्डर दिए थे, फरार हुए छौक्कर
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 2024 में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से 2 दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में धर्म सिंह छौक्कर की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। कोर्ट ने वॉर्निंग दी थी कि या तो धर्म सिंह खुद सरेंडर कर दें, नहीं तो पुलिस गिरफ्तार करेगी। इसके बावजूद धर्म सिंह ने सरेंडर नहीं किया था। वह फरार हो गए। हरियाणा | दैनिक भास्कर
