लखनऊ में उठी पाकिस्तान से PoK छीनने की मांग:एयर स्ट्राइक पर LU स्टूडेंट्स का सेना को सलाम, कहा- नहीं सुधरा तो मिट जाएगा पाक

लखनऊ में उठी पाकिस्तान से PoK छीनने की मांग:एयर स्ट्राइक पर LU स्टूडेंट्स का सेना को सलाम, कहा- नहीं सुधरा तो मिट जाएगा पाक

पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना के एयर स्ट्राइक से राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में जश्न का माहौल रहा। लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस में भी स्टूडेंट्स में सेना की इस शौर्य गाथा का बखान करते दिखे। स्टूडेंट्स ने सरकार और सेना से यह भी मांग की कि अब PoK को भी छीना जाए। दैनिक भास्कर में लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस में इस विषय पर छात्रों से विस्तार से बात की। आप भी पढ़िए..ये रिपोर्ट पाकिस्तान ने किया था चैलेंज, अब मिला करारा जवाब अभिषेक श्रीवास्तव कहते है कि आधी रात 12 बजकर 38 मिनट पर भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को देखकर इतनी खुशी मिली है कि जिसे शब्दों में बयां करना बेहद मुश्किल है। दुश्मन देश ने भारत को चैलेंज किया था, जिसका जवाब भारत के वीर सैनिकों ने दुश्मन देश की छाती पर मिसाइल दाग कर दिया। एयर स्ट्राइक को देखकर मन गदगद हो गया। हम ‘अतिथि देवो भव:’ को भी मानते हैं। ये भी कहते हैं कि यदि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। भारतीय सेना ने जो दमदारी और साहस का काम किया है। इसके चलते पूरे देश में खुशी की लहर है। पाकिस्तान को समझना चाहिए कि अगर उसे युद्ध लड़ना है तो उसका नाम और निशान दोनों ही मिट जाएगा। पाकिस्तान को 1971 की जंग से लेनी चाहिए सीख प्रत्युष पांडेय कहते है पाकिस्तान को भारत से उलझना नहीं चाहिए। उसे 1971 वाली लड़ाई भी नहीं भूलनी चाहिए। उस युद्ध का अंजाम था कि बांग्लादेश बना। कहीं ऐसा ना हो कि फिर से पाकिस्तान युद्ध लड़े और बलूचिस्तान नया देश बन जाए। कम से कम पाकिस्तान को खुद के इतिहास से सीख लेनी चाहिए और संयम से काम करना चाहिए। पाक को नापाक हरकतों का मिलेगा जवाब भारतीय सेना की कार्रवाई से जैश का हेड क्वार्टर तबाह हो गया। भारतीय सेना की इस कार्रवाई और उसके अदम्य, शौर्य साहस और पराक्रम को सलाम करते हैं। पाकिस्तान को इसे जंग नहीं सिर्फ चेतावनी मानना चाहिए। इस स्ट्राइक से सबक लेना चाहिए और भविष्य में कोई भी आतंकवादी साजिश करने से पहले जरूर सोचना चाहिए कि भारतीय सेना हर तरीके से सक्षम है और उसकी नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देगी। पाकिस्तान से छीन ले POK UG स्टूडेंट्स विवेक मिश्रा कहते हैं कि बॉर्डर पर भारतीय सेना मौजूद है, यही कारण है कि हम सभी भारतवासी सुरक्षित हैं। सेना से मुझे बस यही कहना है कि अब PoK भी भारत में शामिल हो जाए तो बहुत अच्छा होगा। सरकार से मैं यही कहना चाहूंगा पाकिस्तान से बहुत जल्द PoK छीन लेना चाहिए। पहलगाम में पाकिस्तान ने जो कायराना हरकत की थी, उसके खिलाफ भारत ने कार्रवाई की पर सभ्यता का भी परिचय दिया। भारतीय सेना ने सिर्फ आतंकवादियों और उनके कैंपों को ही नुकसान पहुंचाया। कहीं भी किसी आम नागरिक या पाकिस्तानी सैनिक को हताहत नहीं किया गया। ये महज जीत नहीं, जश्न का समय भी है BA के सेकेंड ईयर स्टूडेंट मो.अयान आलम कहते है कि यह सिर्फ एक जीत नहीं ये जश्न का मौका है। जिस तरीके से भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है कम से कम अब तो पाकिस्तान को अपनी हरकतों से बाज आना चाहिए। पाकिस्तान हमेशा से कायराना तरीके से भारत पर हमला करता रहा है, आमने-सामने की लड़ाई में हमेशा उसे मुंह की खानी पड़ी है। भारत के लिए यह बेहद खुशी का पल है। गौरव के क्षण है। आज पूरे देश में जश्न का माहौल है। पाकिस्तान से मुझे बस यही कहना है कि पाकिस्तान अक्सर पीठ में छुरा घोंपकर भारत पर वार करता है जबकि भारतीय सेना सामने से आकर हमला करती है। भारत के पैर के धूल के बराबर नहीं पाक अयान कहते है कि भारत और पाकिस्तान का कहीं कोई बराबरी नहीं हो सकती। पाकिस्तान भारत के चरणों की धूल के बराबर नहीं। पाकिस्तान में सरकार के लोग भारत से जंग लड़ने के धमकी जरूर देते हैं। अभी पाकिस्तान इतना सक्षम नहीं है कि वह भारत से जंग लड़कर उस पर जीत हासिल कर सके। इसलिए आतंक का रास्ता छोड़कर उसे शांति की तरफ जाना चाहिए। ये पहला नहीं बल्कि तीसरा मौका है कनिष्क तिवारी कहते हैं कि भारतीय सेना को बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद। उनके आगे आज सब नतमस्तक है। ये पहला मौका नहीं, ये तीसरा मौका है। भारतीय सेना ने देश के मस्तक को झुकना नहीं दिया।हर बार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया और आतंकवादियों को धूल चटाई। भारतीय सेवा के लिए बस मेरा सैलूट और जय हिंद। इस कार्रवाई से सेना और देशवासियों सभी का मोरल हाई प्रभाकर सिंह कहते है कि भारतीय सेना ने इतना बड़ा ऑपरेशन किया पर सबसे अच्छी बात ये रही कि कोई भी सैनिक इस ऑपरेशन में हताहत नहीं हुआ। इससे पहले भारतीय सेना को सीमित दायरे में रहकर पाकिस्तान को जवाब देने को कहा जाता था पर आज सरकार ने सेना को खुली छूट दे रखी है। ऐसे में सेना खुद से कार्रवाई भी कर रही और दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब भी दे रही। इसका असर ये है कि सेना का मनोबल भी बढ़ रहा है। सभी देशवासियों को ये भरोसा है कि देश के बॉर्डर सुरक्षित हैं। —————- ये भी पढ़ें… सायरन बजा, अंधेरा छाया और लखनऊ थम गया; देखें 25 तस्वीरें… लखनऊ में बुधवार को विधानसभा, लोकभवन, राजभवन सहित 41 तिराहों-चौराहों पर ब्लैक आउट रहा। रात 9 से 9:30 बजे के बीच शहर थम गया। जो जहां था, वहीं ठहर गया। मेट्रो स्टेशन की बत्ती भी बंद कर दी गई। मेट्रो ट्रेन के पहिए रुक गए। 25 तस्वीरें देखें… पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना के एयर स्ट्राइक से राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में जश्न का माहौल रहा। लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस में भी स्टूडेंट्स में सेना की इस शौर्य गाथा का बखान करते दिखे। स्टूडेंट्स ने सरकार और सेना से यह भी मांग की कि अब PoK को भी छीना जाए। दैनिक भास्कर में लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस में इस विषय पर छात्रों से विस्तार से बात की। आप भी पढ़िए..ये रिपोर्ट पाकिस्तान ने किया था चैलेंज, अब मिला करारा जवाब अभिषेक श्रीवास्तव कहते है कि आधी रात 12 बजकर 38 मिनट पर भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को देखकर इतनी खुशी मिली है कि जिसे शब्दों में बयां करना बेहद मुश्किल है। दुश्मन देश ने भारत को चैलेंज किया था, जिसका जवाब भारत के वीर सैनिकों ने दुश्मन देश की छाती पर मिसाइल दाग कर दिया। एयर स्ट्राइक को देखकर मन गदगद हो गया। हम ‘अतिथि देवो भव:’ को भी मानते हैं। ये भी कहते हैं कि यदि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। भारतीय सेना ने जो दमदारी और साहस का काम किया है। इसके चलते पूरे देश में खुशी की लहर है। पाकिस्तान को समझना चाहिए कि अगर उसे युद्ध लड़ना है तो उसका नाम और निशान दोनों ही मिट जाएगा। पाकिस्तान को 1971 की जंग से लेनी चाहिए सीख प्रत्युष पांडेय कहते है पाकिस्तान को भारत से उलझना नहीं चाहिए। उसे 1971 वाली लड़ाई भी नहीं भूलनी चाहिए। उस युद्ध का अंजाम था कि बांग्लादेश बना। कहीं ऐसा ना हो कि फिर से पाकिस्तान युद्ध लड़े और बलूचिस्तान नया देश बन जाए। कम से कम पाकिस्तान को खुद के इतिहास से सीख लेनी चाहिए और संयम से काम करना चाहिए। पाक को नापाक हरकतों का मिलेगा जवाब भारतीय सेना की कार्रवाई से जैश का हेड क्वार्टर तबाह हो गया। भारतीय सेना की इस कार्रवाई और उसके अदम्य, शौर्य साहस और पराक्रम को सलाम करते हैं। पाकिस्तान को इसे जंग नहीं सिर्फ चेतावनी मानना चाहिए। इस स्ट्राइक से सबक लेना चाहिए और भविष्य में कोई भी आतंकवादी साजिश करने से पहले जरूर सोचना चाहिए कि भारतीय सेना हर तरीके से सक्षम है और उसकी नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देगी। पाकिस्तान से छीन ले POK UG स्टूडेंट्स विवेक मिश्रा कहते हैं कि बॉर्डर पर भारतीय सेना मौजूद है, यही कारण है कि हम सभी भारतवासी सुरक्षित हैं। सेना से मुझे बस यही कहना है कि अब PoK भी भारत में शामिल हो जाए तो बहुत अच्छा होगा। सरकार से मैं यही कहना चाहूंगा पाकिस्तान से बहुत जल्द PoK छीन लेना चाहिए। पहलगाम में पाकिस्तान ने जो कायराना हरकत की थी, उसके खिलाफ भारत ने कार्रवाई की पर सभ्यता का भी परिचय दिया। भारतीय सेना ने सिर्फ आतंकवादियों और उनके कैंपों को ही नुकसान पहुंचाया। कहीं भी किसी आम नागरिक या पाकिस्तानी सैनिक को हताहत नहीं किया गया। ये महज जीत नहीं, जश्न का समय भी है BA के सेकेंड ईयर स्टूडेंट मो.अयान आलम कहते है कि यह सिर्फ एक जीत नहीं ये जश्न का मौका है। जिस तरीके से भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है कम से कम अब तो पाकिस्तान को अपनी हरकतों से बाज आना चाहिए। पाकिस्तान हमेशा से कायराना तरीके से भारत पर हमला करता रहा है, आमने-सामने की लड़ाई में हमेशा उसे मुंह की खानी पड़ी है। भारत के लिए यह बेहद खुशी का पल है। गौरव के क्षण है। आज पूरे देश में जश्न का माहौल है। पाकिस्तान से मुझे बस यही कहना है कि पाकिस्तान अक्सर पीठ में छुरा घोंपकर भारत पर वार करता है जबकि भारतीय सेना सामने से आकर हमला करती है। भारत के पैर के धूल के बराबर नहीं पाक अयान कहते है कि भारत और पाकिस्तान का कहीं कोई बराबरी नहीं हो सकती। पाकिस्तान भारत के चरणों की धूल के बराबर नहीं। पाकिस्तान में सरकार के लोग भारत से जंग लड़ने के धमकी जरूर देते हैं। अभी पाकिस्तान इतना सक्षम नहीं है कि वह भारत से जंग लड़कर उस पर जीत हासिल कर सके। इसलिए आतंक का रास्ता छोड़कर उसे शांति की तरफ जाना चाहिए। ये पहला नहीं बल्कि तीसरा मौका है कनिष्क तिवारी कहते हैं कि भारतीय सेना को बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद। उनके आगे आज सब नतमस्तक है। ये पहला मौका नहीं, ये तीसरा मौका है। भारतीय सेना ने देश के मस्तक को झुकना नहीं दिया।हर बार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया और आतंकवादियों को धूल चटाई। भारतीय सेवा के लिए बस मेरा सैलूट और जय हिंद। इस कार्रवाई से सेना और देशवासियों सभी का मोरल हाई प्रभाकर सिंह कहते है कि भारतीय सेना ने इतना बड़ा ऑपरेशन किया पर सबसे अच्छी बात ये रही कि कोई भी सैनिक इस ऑपरेशन में हताहत नहीं हुआ। इससे पहले भारतीय सेना को सीमित दायरे में रहकर पाकिस्तान को जवाब देने को कहा जाता था पर आज सरकार ने सेना को खुली छूट दे रखी है। ऐसे में सेना खुद से कार्रवाई भी कर रही और दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब भी दे रही। इसका असर ये है कि सेना का मनोबल भी बढ़ रहा है। सभी देशवासियों को ये भरोसा है कि देश के बॉर्डर सुरक्षित हैं। —————- ये भी पढ़ें… सायरन बजा, अंधेरा छाया और लखनऊ थम गया; देखें 25 तस्वीरें… लखनऊ में बुधवार को विधानसभा, लोकभवन, राजभवन सहित 41 तिराहों-चौराहों पर ब्लैक आउट रहा। रात 9 से 9:30 बजे के बीच शहर थम गया। जो जहां था, वहीं ठहर गया। मेट्रो स्टेशन की बत्ती भी बंद कर दी गई। मेट्रो ट्रेन के पहिए रुक गए। 25 तस्वीरें देखें…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर