गुरुग्राम में 5 दिन पहले काले रंग के ट्रॉली बैग में मिली महिला के ब्लाइंड मर्डर का केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर 40 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। थोड़ी देर में पुलिस इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान आरोपियों से हत्या की वजह समेत तमाम जानकारी हासिल करेगी। मृतक महिला प्रवीण (33 वर्ष) मूल रूप से पश्चिमी बंगाल की थी और वह सिकंदरपुर में किराए पर रहती थी। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले दिनेश कुमार (22 वर्ष) और उत्तराखंड के विप्लव(26 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सुशांत लोक थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात महिला के शव के मामले में गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-40 ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई मामले की गहन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही पुलिस अपराध शाखा की टीम ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सूत्रों और फोरेंसिक साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच अभी जारी है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है। दो से तीन दिन पहले हुई मौत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात का भी पता चला कि संभवत शव मिलने से दो से तीन दिन पहले उसकी हत्या की गई है। यानि बृहस्पतिवार को महिला का गला दबाकर हत्या हुई। मंगलवार को शव का दाह सरकारी खर्च पर संस्कार करा दिया गया है। ये है मामला सुशांत लोक थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर नजदीक शिव नादर स्कूल के पास वाली सड़क के किनारे ट्राली बैग में महिला का शव बरामद हुआ था। एनजीओ के अशोक कुमार ने पुलिस को ट्रॉली बैग से बदबू आने की सूचना दी थी। 3 पॉइंट्स में जानिए ट्रॉली बैग मर्डर मिस्ट्री में अब तक क्या हुआ… 1. शनिवार को महिला ने देखा शव, 30 साल उम्र एनजीओ में काम करने वाली महिला ने शनिवार (3 मई) को सबसे पहले सुशांत लोक इलाके में इस काले रंग के ट्राॅली बैग को देखा था। महिला वन विभाग के लिए पौधे लगाने का काम करती है। महिला ने पाया कि बैग में मक्खियां और चींटियां थीं। सुबह 11.30 बजे उसने एनजीओ के लिए ही काम करने वाले अशोक कुमार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, बैग खोला और उसमें महिला का शव मिला। उम्र करीब 30-32 साल की बताई गई थी। 2. हत्या से पहले हत्यारों ने दिखाई निर्ममता पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि हत्या कहीं और की गई और उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए बैग यहां फेंका गया। शव 3 मई को मिला था, इस पर पुलिस ने अंदाजा लगाया कि महिला की हत्या 1 या 2 मई को ही कर दी गई थी। 3. पहचान मिटाने की कोशिश की थी इसके अलावा हत्यारे किसी भी सूरत में महिला की पहचान मिटाना चाहते थे। गले पर लिखा मां का नाम और बाएं हाथ के अंगूठे के पास नंबर ‘8’ के टैटू था। महिला ने एक ब्रेसलेट भी पहना हुआ था। हालांकि उसके कपड़ों में पहचान नहीं हो पाई थी। पहचान बताने पर 25 हजार का इनाम गुरुग्राम पुलिस ने मृतका की पहचान बताने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। पुलिस ने अपील करते हुए कहा था कि मृतका के बारे में किसी को भी अगर कोई जानकारी हो तो वह पुलिस के साथ शेयर करें। इतना ही नहीं पुलिस ने मृतका की पहचान बताने वाले व्यक्ति का नाम भी गुप्त रखने की बात कही थी। न संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला था। गुरुग्राम में 5 दिन पहले काले रंग के ट्रॉली बैग में मिली महिला के ब्लाइंड मर्डर का केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर 40 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। थोड़ी देर में पुलिस इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान आरोपियों से हत्या की वजह समेत तमाम जानकारी हासिल करेगी। मृतक महिला प्रवीण (33 वर्ष) मूल रूप से पश्चिमी बंगाल की थी और वह सिकंदरपुर में किराए पर रहती थी। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले दिनेश कुमार (22 वर्ष) और उत्तराखंड के विप्लव(26 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सुशांत लोक थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात महिला के शव के मामले में गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-40 ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई मामले की गहन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही पुलिस अपराध शाखा की टीम ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सूत्रों और फोरेंसिक साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच अभी जारी है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है। दो से तीन दिन पहले हुई मौत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात का भी पता चला कि संभवत शव मिलने से दो से तीन दिन पहले उसकी हत्या की गई है। यानि बृहस्पतिवार को महिला का गला दबाकर हत्या हुई। मंगलवार को शव का दाह सरकारी खर्च पर संस्कार करा दिया गया है। ये है मामला सुशांत लोक थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर नजदीक शिव नादर स्कूल के पास वाली सड़क के किनारे ट्राली बैग में महिला का शव बरामद हुआ था। एनजीओ के अशोक कुमार ने पुलिस को ट्रॉली बैग से बदबू आने की सूचना दी थी। 3 पॉइंट्स में जानिए ट्रॉली बैग मर्डर मिस्ट्री में अब तक क्या हुआ… 1. शनिवार को महिला ने देखा शव, 30 साल उम्र एनजीओ में काम करने वाली महिला ने शनिवार (3 मई) को सबसे पहले सुशांत लोक इलाके में इस काले रंग के ट्राॅली बैग को देखा था। महिला वन विभाग के लिए पौधे लगाने का काम करती है। महिला ने पाया कि बैग में मक्खियां और चींटियां थीं। सुबह 11.30 बजे उसने एनजीओ के लिए ही काम करने वाले अशोक कुमार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, बैग खोला और उसमें महिला का शव मिला। उम्र करीब 30-32 साल की बताई गई थी। 2. हत्या से पहले हत्यारों ने दिखाई निर्ममता पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि हत्या कहीं और की गई और उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए बैग यहां फेंका गया। शव 3 मई को मिला था, इस पर पुलिस ने अंदाजा लगाया कि महिला की हत्या 1 या 2 मई को ही कर दी गई थी। 3. पहचान मिटाने की कोशिश की थी इसके अलावा हत्यारे किसी भी सूरत में महिला की पहचान मिटाना चाहते थे। गले पर लिखा मां का नाम और बाएं हाथ के अंगूठे के पास नंबर ‘8’ के टैटू था। महिला ने एक ब्रेसलेट भी पहना हुआ था। हालांकि उसके कपड़ों में पहचान नहीं हो पाई थी। पहचान बताने पर 25 हजार का इनाम गुरुग्राम पुलिस ने मृतका की पहचान बताने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। पुलिस ने अपील करते हुए कहा था कि मृतका के बारे में किसी को भी अगर कोई जानकारी हो तो वह पुलिस के साथ शेयर करें। इतना ही नहीं पुलिस ने मृतका की पहचान बताने वाले व्यक्ति का नाम भी गुप्त रखने की बात कही थी। न संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला था। हरियाणा | दैनिक भास्कर
