हरियाणा के कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में 3 दिन चलने वाले कृषि-तकनीकी प्रदर्शनी एवं स्टार्टअप कॉन्क्लेव का सांसद नवीन जिंदल ने उद्घाटन किया। इससे पहले सांसद नवीन जिंदल, पुंडरी विधायक सतपाल जांबा समेत कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पाकिस्तान सेना के हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। मीडिया से बातचीत में सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि से पूरी दुनिया को प्राकृतिक खेती का संदेश दिया जा रहा है। किसान रसायन मुक्त खेती अपनाकर अपनी और अगली पीढ़ियों की सेहत और जमीन की उर्वरता बचाएं। केंद्र सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के तहत 2481 करोड़ रुपए की योजना लागू की है। आमदनी बढ़ाने की योजनाएं ला रही सरकार
सांसद जिंदल ने कहा कि खेती अब सिर्फ जीविका नहीं, बल्कि एक मिशन और अवसर है। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार योजनाएं ला रही है, लेकिन सभी काम सरकारें नहीं कर सकती, इसके लिए किसानों को भी आगे आना होगा। इसलिए किसानों को अपनी खेती करने के तौर-तरीकों में बदलाव लाना होगा। किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती के अंतर को समझने की जरूरत है। पशुपालकों के लिए विशेष सेमिनार
सांसद ने बताया कि आगे पशुपालकों के लिए भी विशेष सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। सेमिनार में प्रगतिशील किसान और उन्नत किसान नई तकनीकों को लेकर आए हैं। किसानों को उनसे बात करनी चाहिए। उनसे जानकारी और मोटिवेशन हासिल करके आगे बढ़ना चाहिए। किसान सबसे पहले अपने परिवार के लिए प्राकृतिक खेती करना शुरू करें। उसके बाद वो अपनी खेती को बढ़ा सकते हैं। देश की सेना के पराक्रम पर गर्व
सांसद बोले कि देश आतंकवाद पर सख्त जवाब दे रहा है। भारत ने आतंकवाद को करारी चोट दी है। वैसे तो भारत देश पड़ोसी देशों के साथ हमेशा शांति चाहता है, लेकिन पाकिस्तान की हरकतें ठीक नहीं है। सभी को देश के नेतृत्व पर पूरा विश्वास है। उन्होंने देश के सैनिकों का साहस बढ़ाने के लिए भारत माता का जयकारा भी लगवाया। सभी को देश की सेना के पराक्रम पर गर्व है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में 3 दिन चलने वाले कृषि-तकनीकी प्रदर्शनी एवं स्टार्टअप कॉन्क्लेव का सांसद नवीन जिंदल ने उद्घाटन किया। इससे पहले सांसद नवीन जिंदल, पुंडरी विधायक सतपाल जांबा समेत कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पाकिस्तान सेना के हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। मीडिया से बातचीत में सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि से पूरी दुनिया को प्राकृतिक खेती का संदेश दिया जा रहा है। किसान रसायन मुक्त खेती अपनाकर अपनी और अगली पीढ़ियों की सेहत और जमीन की उर्वरता बचाएं। केंद्र सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के तहत 2481 करोड़ रुपए की योजना लागू की है। आमदनी बढ़ाने की योजनाएं ला रही सरकार
सांसद जिंदल ने कहा कि खेती अब सिर्फ जीविका नहीं, बल्कि एक मिशन और अवसर है। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार योजनाएं ला रही है, लेकिन सभी काम सरकारें नहीं कर सकती, इसके लिए किसानों को भी आगे आना होगा। इसलिए किसानों को अपनी खेती करने के तौर-तरीकों में बदलाव लाना होगा। किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती के अंतर को समझने की जरूरत है। पशुपालकों के लिए विशेष सेमिनार
सांसद ने बताया कि आगे पशुपालकों के लिए भी विशेष सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। सेमिनार में प्रगतिशील किसान और उन्नत किसान नई तकनीकों को लेकर आए हैं। किसानों को उनसे बात करनी चाहिए। उनसे जानकारी और मोटिवेशन हासिल करके आगे बढ़ना चाहिए। किसान सबसे पहले अपने परिवार के लिए प्राकृतिक खेती करना शुरू करें। उसके बाद वो अपनी खेती को बढ़ा सकते हैं। देश की सेना के पराक्रम पर गर्व
सांसद बोले कि देश आतंकवाद पर सख्त जवाब दे रहा है। भारत ने आतंकवाद को करारी चोट दी है। वैसे तो भारत देश पड़ोसी देशों के साथ हमेशा शांति चाहता है, लेकिन पाकिस्तान की हरकतें ठीक नहीं है। सभी को देश के नेतृत्व पर पूरा विश्वास है। उन्होंने देश के सैनिकों का साहस बढ़ाने के लिए भारत माता का जयकारा भी लगवाया। सभी को देश की सेना के पराक्रम पर गर्व है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
