लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रविवार को भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भारत-पाक युद्ध में घायल लोगों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। जाखड़ ने भारत-पाक युद्ध विराम का स्वागत करते हुए कहा कि पाकिस्तान को सद्बुद्धि मिली। इससे पंजाब में स्थिति सामान्य होने लगी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया है। भारत में आतंकवाद को पनपने नहीं दिया जाएगा। पहलगाम जैसी घटनाओं का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह युद्ध सिर्फ पंजाब का नहीं, पूरे देश का है। जाखड़ ने बताया कि युद्ध से पंजाब के व्यापारियों को नुकसान हुआ है। उन्होंने राज्यपाल के माध्यम से केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की है। इससे पंजाब का व्यापार फिर से पटरी पर आ सकेगा। जाखड़ ने कहा कि हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है क्यों की पंजाब पाकिस्तान बॉर्डर पे है और कभी भी पाक घटिया हरकत ना करे। लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रविवार को भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भारत-पाक युद्ध में घायल लोगों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। जाखड़ ने भारत-पाक युद्ध विराम का स्वागत करते हुए कहा कि पाकिस्तान को सद्बुद्धि मिली। इससे पंजाब में स्थिति सामान्य होने लगी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया है। भारत में आतंकवाद को पनपने नहीं दिया जाएगा। पहलगाम जैसी घटनाओं का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह युद्ध सिर्फ पंजाब का नहीं, पूरे देश का है। जाखड़ ने बताया कि युद्ध से पंजाब के व्यापारियों को नुकसान हुआ है। उन्होंने राज्यपाल के माध्यम से केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की है। इससे पंजाब का व्यापार फिर से पटरी पर आ सकेगा। जाखड़ ने कहा कि हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है क्यों की पंजाब पाकिस्तान बॉर्डर पे है और कभी भी पाक घटिया हरकत ना करे। पंजाब | दैनिक भास्कर
