झांसी में आंधी-बारिश, दीवार गिरी:वाराणसी-लखनऊ में छाए बादल; 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

झांसी में आंधी-बारिश, दीवार गिरी:वाराणसी-लखनऊ में छाए बादल; 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

यूपी में रविवार को अचानक मौसम बदला। झांसी में दोपहर बाद घने बादल छाए। दिन में ही अंधेरा हो गया। करीब 60KM की रफ्तार से हवाएं चलीं। शहर में कई होर्डिंग और पेड़ उखड़ गए। वहीं शिवाजी नगर में एक घर की दीवार गिर गई। हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ। तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। लखनऊ और वाराणसी में बादल छाए रहे। वहीं मौसम विभाग ने 20 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। वहीं,उत्तर प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में पारा 40 के करीब पहुंच गया है। मौसम का असर पूर्वी,तराई और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों तक सिमट कर रह गया है। 2 तस्वीरें देखिए… शनिवार को कई जिलों में हुई थी बारिश
यूपी में शनिवार को आगरा में दोपहर बाद घने बादल छाए। दिन में ही अंधेरा हो गया। करीब 80KM की रफ्तार से हवाएं चलीं थी। शहर में कई होर्डिंग और पेड़ उखड़ गए। बिजनौर में भी तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। धामपुर इलाके में 1 फीट तक पानी भर गया था। संभल में भी तेज बारिश हुई थी। लखनऊ और मेरठ में बादल छाए रहे। जालौन में भी करीब 1 घंटे तक बारिश हुई थी। गाजियाबाद में सुबह से धूप खिल चुकी है। रविवार सुबह तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री पहुंचने का पूर्वानुमान है। हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटा से है। दोपहर बाद दिन में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। अब बढ़ेगा मौसम का तापमान मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में पश्चिमी विक्षोभ और वेदर सिस्टम का असर कमजोर पड़ना शुरू हो गया है। माह के अंत तक पारा 45 डिग्री तक जाने का अनुमान है। उन्होंने कहा अगले 48 घंटे में यूपी के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की उछाल आने की संभावना है। 20 जून से यूपी में सक्रिय होगा मानसून,15-20 प्रतिशत अधिक बारिश होने का अनुमान बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया इस बार भी अनुमानों के अनुसार मानसून 20 जून को दस्तक देगा। उत्तर प्रदेश में मानसून सोनभद्र जिले के रास्ते हमेशा दस्तक देता रहा है, इस बार भी सोनभद्र के रास्ते 20 जून को मानसून पूर्वांचल में दस्तक दे देगा। मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में इस साल मानसून के दौरान बारिश अच्छी होगी। पिछले मानसून सीजन से करीब 15-20 फीसदी ज्यादा पानी बरसने के आसार हैं। मानसून सीजन के दौरान हर साल औसतन बारिश 1000 मिमी. बारिश होती है। 1 जून से होगी प्री-मानसून एक्टिविटी बीएचयू मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया 1 जून से होने वाली बारिश मानसूनी बारिश में ही दर्ज की जाती है। लेकिन, तकनीकी रूप से जब तक मानसून आने की घोषणा नहीं हो जाती है, तब तक मानसूनी बारिश घोषित नहीं की जाती है। 1 जून से पहले होने वाली बारिश प्री-मानसून बारिश कहलाती है। ———- यह खबर भी पढ़िए ऑपरेशन सिंदूर- कर्नल सोफिया का कानपुर में ननिहाल:मामी बोलीं- बचपन में बंदूकों से खेलती थीं, बुआ ने कहा- कौम का नाम रोशन किया भारतीय सेना के ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद दो नाम पूरे देश की जुबान पर है। वह हैं- कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह। 7 मई को यूपी से जुड़ी ये दो महिला अफसर ऑपरेशन सिंदूर की मीडिया ब्रीफिंग के लिए देश के सामने आईं। कर्नल सोफिया कुछ समय तक झांसी में मेजर पद पर तैनात रहीं। उनका बचपन कानपुर के घाटमपुर और मुरादाबाद में ही बीता है। कानपुर में सोफिया का ननिहाल है। यही वजह है कि बचपन में छुट्टियां बिताने यहां आती थीं। पढ़िए पूरी खबर यूपी में रविवार को अचानक मौसम बदला। झांसी में दोपहर बाद घने बादल छाए। दिन में ही अंधेरा हो गया। करीब 60KM की रफ्तार से हवाएं चलीं। शहर में कई होर्डिंग और पेड़ उखड़ गए। वहीं शिवाजी नगर में एक घर की दीवार गिर गई। हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ। तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। लखनऊ और वाराणसी में बादल छाए रहे। वहीं मौसम विभाग ने 20 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। वहीं,उत्तर प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में पारा 40 के करीब पहुंच गया है। मौसम का असर पूर्वी,तराई और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों तक सिमट कर रह गया है। 2 तस्वीरें देखिए… शनिवार को कई जिलों में हुई थी बारिश
यूपी में शनिवार को आगरा में दोपहर बाद घने बादल छाए। दिन में ही अंधेरा हो गया। करीब 80KM की रफ्तार से हवाएं चलीं थी। शहर में कई होर्डिंग और पेड़ उखड़ गए। बिजनौर में भी तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। धामपुर इलाके में 1 फीट तक पानी भर गया था। संभल में भी तेज बारिश हुई थी। लखनऊ और मेरठ में बादल छाए रहे। जालौन में भी करीब 1 घंटे तक बारिश हुई थी। गाजियाबाद में सुबह से धूप खिल चुकी है। रविवार सुबह तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री पहुंचने का पूर्वानुमान है। हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटा से है। दोपहर बाद दिन में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। अब बढ़ेगा मौसम का तापमान मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में पश्चिमी विक्षोभ और वेदर सिस्टम का असर कमजोर पड़ना शुरू हो गया है। माह के अंत तक पारा 45 डिग्री तक जाने का अनुमान है। उन्होंने कहा अगले 48 घंटे में यूपी के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की उछाल आने की संभावना है। 20 जून से यूपी में सक्रिय होगा मानसून,15-20 प्रतिशत अधिक बारिश होने का अनुमान बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया इस बार भी अनुमानों के अनुसार मानसून 20 जून को दस्तक देगा। उत्तर प्रदेश में मानसून सोनभद्र जिले के रास्ते हमेशा दस्तक देता रहा है, इस बार भी सोनभद्र के रास्ते 20 जून को मानसून पूर्वांचल में दस्तक दे देगा। मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में इस साल मानसून के दौरान बारिश अच्छी होगी। पिछले मानसून सीजन से करीब 15-20 फीसदी ज्यादा पानी बरसने के आसार हैं। मानसून सीजन के दौरान हर साल औसतन बारिश 1000 मिमी. बारिश होती है। 1 जून से होगी प्री-मानसून एक्टिविटी बीएचयू मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया 1 जून से होने वाली बारिश मानसूनी बारिश में ही दर्ज की जाती है। लेकिन, तकनीकी रूप से जब तक मानसून आने की घोषणा नहीं हो जाती है, तब तक मानसूनी बारिश घोषित नहीं की जाती है। 1 जून से पहले होने वाली बारिश प्री-मानसून बारिश कहलाती है। ———- यह खबर भी पढ़िए ऑपरेशन सिंदूर- कर्नल सोफिया का कानपुर में ननिहाल:मामी बोलीं- बचपन में बंदूकों से खेलती थीं, बुआ ने कहा- कौम का नाम रोशन किया भारतीय सेना के ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद दो नाम पूरे देश की जुबान पर है। वह हैं- कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह। 7 मई को यूपी से जुड़ी ये दो महिला अफसर ऑपरेशन सिंदूर की मीडिया ब्रीफिंग के लिए देश के सामने आईं। कर्नल सोफिया कुछ समय तक झांसी में मेजर पद पर तैनात रहीं। उनका बचपन कानपुर के घाटमपुर और मुरादाबाद में ही बीता है। कानपुर में सोफिया का ननिहाल है। यही वजह है कि बचपन में छुट्टियां बिताने यहां आती थीं। पढ़िए पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर