मानसा की 5 पंचायतों को 25 लाख का इनाम:AAP विधायक ने सौंपे सेक्शन पत्र, पंजाब सरकार कर रही वादा पूरा

मानसा की 5 पंचायतों को 25 लाख का इनाम:AAP विधायक ने सौंपे सेक्शन पत्र, पंजाब सरकार कर रही वादा पूरा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के वादे के अनुसार सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को सम्मान राशि दी जा रही है। बुढलाड़ा के विधायक प्रिंसिपल बुधराम ने क्षेत्र के पांच गांवों की पंचायतों को पांच-पांच लाख रुपए की ग्रांट के सेक्शन पत्र सौंपे। इस योजना के तहत दरियापुर कलां, रामगढ़, जलवेड़ा, गुरने खुर्द और अचानक गांव की पंचायतों को यह राशि दी गई। मुख्यमंत्री ने पंचायत चुनाव से पहले घोषणा की थी कि जो पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी जाएंगी, उन्हें सम्मान स्वरूप 5 लाख रुपए की ग्रांट दी जाएगी। किसानों के हितों की रक्षा कर रहे सीएम: बुधराम विधायक बुधराम ने पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सरकार पंजाब के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य के जल संसाधनों की सुरक्षा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के किसानों के हितों की रक्षा कर रहे हैं और राज्य के पास अन्य राज्यों को देने के लिए अतिरिक्त जल नहीं है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के वादे के अनुसार सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को सम्मान राशि दी जा रही है। बुढलाड़ा के विधायक प्रिंसिपल बुधराम ने क्षेत्र के पांच गांवों की पंचायतों को पांच-पांच लाख रुपए की ग्रांट के सेक्शन पत्र सौंपे। इस योजना के तहत दरियापुर कलां, रामगढ़, जलवेड़ा, गुरने खुर्द और अचानक गांव की पंचायतों को यह राशि दी गई। मुख्यमंत्री ने पंचायत चुनाव से पहले घोषणा की थी कि जो पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी जाएंगी, उन्हें सम्मान स्वरूप 5 लाख रुपए की ग्रांट दी जाएगी। किसानों के हितों की रक्षा कर रहे सीएम: बुधराम विधायक बुधराम ने पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सरकार पंजाब के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य के जल संसाधनों की सुरक्षा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के किसानों के हितों की रक्षा कर रहे हैं और राज्य के पास अन्य राज्यों को देने के लिए अतिरिक्त जल नहीं है।   पंजाब | दैनिक भास्कर