लुधियाना में जगराओं के गांव बिंजल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला गांव बिंजल में खेतों की ओर जा रही थी। इसी दौरान महिला को तेज रफ्तार बड़े वाहन ने कुचल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान चंन्नो रानी के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के लिए खेतों में गिरी गेहूं की बालियां चुगने जा रही थी। थाना सदर रायकोट के एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित सूरज कुमार ने शिकायत में कहा कि उनका पूरा परिवार मेहनत-मजदूरी करता है। हाथ से कटाई बंद होने के कारण उनका रोजगार खत्म गेहूं की कटाई के मौसम में मशीनों से कटाई के कारण खेतों में कुछ बालियां गिर जाती हैं। इन्हें चुग कर परिवार कुछ महीनों का राशन जुटा लेता है। हाथ से कटाई बंद होने के कारण उनका रोजगार खत्म हो गया है। इसी वजह से चंन्नो रानी खेतों में गेहूं चुगने जा रही थी। सड़क किनारे चलते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि महिला का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लुधियाना में जगराओं के गांव बिंजल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला गांव बिंजल में खेतों की ओर जा रही थी। इसी दौरान महिला को तेज रफ्तार बड़े वाहन ने कुचल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान चंन्नो रानी के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के लिए खेतों में गिरी गेहूं की बालियां चुगने जा रही थी। थाना सदर रायकोट के एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित सूरज कुमार ने शिकायत में कहा कि उनका पूरा परिवार मेहनत-मजदूरी करता है। हाथ से कटाई बंद होने के कारण उनका रोजगार खत्म गेहूं की कटाई के मौसम में मशीनों से कटाई के कारण खेतों में कुछ बालियां गिर जाती हैं। इन्हें चुग कर परिवार कुछ महीनों का राशन जुटा लेता है। हाथ से कटाई बंद होने के कारण उनका रोजगार खत्म हो गया है। इसी वजह से चंन्नो रानी खेतों में गेहूं चुगने जा रही थी। सड़क किनारे चलते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि महिला का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंजाब | दैनिक भास्कर
