नेहा राठौर की याचिका पर लखनऊ में सुनवाई आज:इलाहाबाद हाई कोर्ट बेंच सुना सकती है फैसला, FIR रद्द करने की डाली गई है याचिका

नेहा राठौर की याचिका पर लखनऊ में सुनवाई आज:इलाहाबाद हाई कोर्ट बेंच सुना सकती है फैसला, FIR रद्द करने की डाली गई है याचिका

लोकगायिका नेहा राठौर की याचिका पर लखनऊ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच 12 मई को सुनवाई करेगी। नेहा की ओर से हाल ही में अपने खिलाफ लखनऊ में दर्ज FIR को रद्द करने की मांग की गई थी। नेहा ने 7 मई को याचिका दायर की थी। उस पर सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति विवेक चौधरी और न्यायमूर्ति बीआर सिंह की खंडपीठ ने कहा था कि अगली सुनवाई 12 मई को होगी। FIR की वजह बना सोशल मीडिया पोस्ट यह FIR हजरतगंज थाने में अभय प्रताप सिंह नाम के कवि ने दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि नेहा ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी टिप्पणियां कीं, जो दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाली थीं। नेहा पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का दावा FIR में नेहा पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए देश की अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाले विचार साझा किए। शिकायतकर्ता का यह भी दावा है कि नेहा की पोस्ट को पाकिस्तान के मीडिया में भारत विरोधी प्रोपेगैंडा के लिए इस्तेमाल किया गया। ‘हिम्मत है तो आतंकवादियों के सिर लाओ’ लखनऊ में FIR दर्ज होने के बाद नेहा राठौर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर सरकार पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा- “पहलगाम हमले के जवाब में सरकार ने अब तक क्या किया है? सिर्फ मेरे खिलाफ FIR? हिम्मत है तो जाकर आतंकवादियों के सिर वापस लाओ।” लोकगायिका नेहा राठौर की याचिका पर लखनऊ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच 12 मई को सुनवाई करेगी। नेहा की ओर से हाल ही में अपने खिलाफ लखनऊ में दर्ज FIR को रद्द करने की मांग की गई थी। नेहा ने 7 मई को याचिका दायर की थी। उस पर सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति विवेक चौधरी और न्यायमूर्ति बीआर सिंह की खंडपीठ ने कहा था कि अगली सुनवाई 12 मई को होगी। FIR की वजह बना सोशल मीडिया पोस्ट यह FIR हजरतगंज थाने में अभय प्रताप सिंह नाम के कवि ने दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि नेहा ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी टिप्पणियां कीं, जो दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाली थीं। नेहा पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का दावा FIR में नेहा पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए देश की अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाले विचार साझा किए। शिकायतकर्ता का यह भी दावा है कि नेहा की पोस्ट को पाकिस्तान के मीडिया में भारत विरोधी प्रोपेगैंडा के लिए इस्तेमाल किया गया। ‘हिम्मत है तो आतंकवादियों के सिर लाओ’ लखनऊ में FIR दर्ज होने के बाद नेहा राठौर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर सरकार पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा- “पहलगाम हमले के जवाब में सरकार ने अब तक क्या किया है? सिर्फ मेरे खिलाफ FIR? हिम्मत है तो जाकर आतंकवादियों के सिर वापस लाओ।”   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर