केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया है। हिमाचल का परीक्षा परिणाम 92.76 प्रतिशत रहा। हिमाचल प्रदेश से इस परीक्षा में कुल 11 हजार 385 स्टूडेंट अपीयर हुए। इनमें 6 हजार 58 लड़के और 5 हजार 327 लड़कियां शामिल है।इनमें से 10 हजार 561 बच्चों ने परीक्षा को पास किया है। परीक्षा पास करने वालों में 5 हजार 499 लड़के और 5 हजार 62 लड़कियां शामिल है। लड़कों की पास परसेंटेज 90.77 प्रतिशत और लड़कियों की पास परसेंटेज 95.03 प्रतिशत है। पंचकूला रीजन से बेहतर हिमाचल का रिजल्ट ओवर ऑल हिमाचल के छात्रों का रिजल्ट 92.76 प्रतिशत रहा, जो कि पंचकूला रीजन से बेहतर है। पंचकूला रीजन का परीक्षा परिणाम 91.17 प्रतिशत रहा है। हिमाचल में सीबीएसई बोर्ड से संबद्धता प्राप्त सभी स्कूल पंचकूला रीजन में आते है। हिमाचल में सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त 232 स्कूल हिमाचल में सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त 232 स्कूल है। इनके लिए इस बार 108 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जबकि पूरे देश के 19299 स्कूलों के लिए इस बार 7350 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। सवा महीने के इंतजार के बाद आया रिजल्ट इस बार 12वीं कक्षा की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हुई, जो कि 4 अप्रैल तक चलती रही। सवा महीने के इंतजार के बाद आज रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया है। हिमाचल का परीक्षा परिणाम 92.76 प्रतिशत रहा। हिमाचल प्रदेश से इस परीक्षा में कुल 11 हजार 385 स्टूडेंट अपीयर हुए। इनमें 6 हजार 58 लड़के और 5 हजार 327 लड़कियां शामिल है।इनमें से 10 हजार 561 बच्चों ने परीक्षा को पास किया है। परीक्षा पास करने वालों में 5 हजार 499 लड़के और 5 हजार 62 लड़कियां शामिल है। लड़कों की पास परसेंटेज 90.77 प्रतिशत और लड़कियों की पास परसेंटेज 95.03 प्रतिशत है। पंचकूला रीजन से बेहतर हिमाचल का रिजल्ट ओवर ऑल हिमाचल के छात्रों का रिजल्ट 92.76 प्रतिशत रहा, जो कि पंचकूला रीजन से बेहतर है। पंचकूला रीजन का परीक्षा परिणाम 91.17 प्रतिशत रहा है। हिमाचल में सीबीएसई बोर्ड से संबद्धता प्राप्त सभी स्कूल पंचकूला रीजन में आते है। हिमाचल में सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त 232 स्कूल हिमाचल में सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त 232 स्कूल है। इनके लिए इस बार 108 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जबकि पूरे देश के 19299 स्कूलों के लिए इस बार 7350 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। सवा महीने के इंतजार के बाद आया रिजल्ट इस बार 12वीं कक्षा की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हुई, जो कि 4 अप्रैल तक चलती रही। सवा महीने के इंतजार के बाद आज रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
