सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। 12वीं में DPS गोमती नगर एक्सटेंशन के आदीश दीक्षित को 99.2% अंक मिले। 12वीं में ही RLB सेक्टर-14 इंदिरा नगर की अनुष्का के 99%, LPS साउथ सिटी की आंचल भारद्वाज को 98.8% और अनुभूति वर्मा को 97.8% अंक मिले। 10वीं में डीपीएस इंदिरा नगर के ईशान सिंह को 98.2% अंक मिले हैं। 10वीं में ही विदुषी मौर्य को 98.2%, इंदिरानगर RLB की स्तुति सिंह, श्रेयस मिश्रा और ज्ञान मौर्य को बराबर 97.8% नंबर मिले। कशिश यादव को 12वीं में 95.2% अंक मिले। उनके पिता नहीं हैं। उनकी मां शशि यादव ने घरों में झाड़ू-पोछा करके उनकी पढ़ाई-लिखाई करा रही हैं। वहीं, इस साल लखनऊ में 10वीं और 12वीं दोनों में लड़कों ने बाजी मारी है। 49 जिलों में लखनऊ रहा दूसरे नंबर पर 12वीं में इस बार 20 हजार 322 स्टूडेंट्स में से 18 हजार 289 स्टूडेंट्स सफल रहे। कुल 90% स्टूडेंट्स पास हुए। अहम बात ये है कि यूपी के प्रयागराज रीजन के 49 जिलों में बलरामपुर के बाद लखनऊ दूसरे स्थान पर रहा। यहां के 90% विद्यार्थी सफल रहे। पहले देखिए तीन तस्वीरें… मां ने चिप्स पापड़ बेच कर बेटी को पढ़ाया 12वीं में कशिश यादव को 95.2% अंक मिले। जब वह पांच साल की थीं, तो उनके पिता की मौत हो गई थी। कशिश और दो अन्य बहनों का जिम्मा मां शशि यादव के कंधे पर आ गया था। उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। उन्होंने परिवार को पालने के लिए ग्रामीण महिला उद्योग में चिप्स-पापड़ बनाना शुरू किया। उससे होने वाली कमाई से तीनों बेटियों को पढ़ा रही हैं। कशिश तीन बहनें हैं। वह आईएएस बनना चाहती है। मेधावियों ने बताए सफलता के मंत्र अब देखिए पिछले तीन साल का परीक्षा परिणाम… —————- पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। 12वीं में DPS गोमती नगर एक्सटेंशन के आदीश दीक्षित को 99.2% अंक मिले। 12वीं में ही RLB सेक्टर-14 इंदिरा नगर की अनुष्का के 99%, LPS साउथ सिटी की आंचल भारद्वाज को 98.8% और अनुभूति वर्मा को 97.8% अंक मिले। 10वीं में डीपीएस इंदिरा नगर के ईशान सिंह को 98.2% अंक मिले हैं। 10वीं में ही विदुषी मौर्य को 98.2%, इंदिरानगर RLB की स्तुति सिंह, श्रेयस मिश्रा और ज्ञान मौर्य को बराबर 97.8% नंबर मिले। कशिश यादव को 12वीं में 95.2% अंक मिले। उनके पिता नहीं हैं। उनकी मां शशि यादव ने घरों में झाड़ू-पोछा करके उनकी पढ़ाई-लिखाई करा रही हैं। वहीं, इस साल लखनऊ में 10वीं और 12वीं दोनों में लड़कों ने बाजी मारी है। 49 जिलों में लखनऊ रहा दूसरे नंबर पर 12वीं में इस बार 20 हजार 322 स्टूडेंट्स में से 18 हजार 289 स्टूडेंट्स सफल रहे। कुल 90% स्टूडेंट्स पास हुए। अहम बात ये है कि यूपी के प्रयागराज रीजन के 49 जिलों में बलरामपुर के बाद लखनऊ दूसरे स्थान पर रहा। यहां के 90% विद्यार्थी सफल रहे। पहले देखिए तीन तस्वीरें… मां ने चिप्स पापड़ बेच कर बेटी को पढ़ाया 12वीं में कशिश यादव को 95.2% अंक मिले। जब वह पांच साल की थीं, तो उनके पिता की मौत हो गई थी। कशिश और दो अन्य बहनों का जिम्मा मां शशि यादव के कंधे पर आ गया था। उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। उन्होंने परिवार को पालने के लिए ग्रामीण महिला उद्योग में चिप्स-पापड़ बनाना शुरू किया। उससे होने वाली कमाई से तीनों बेटियों को पढ़ा रही हैं। कशिश तीन बहनें हैं। वह आईएएस बनना चाहती है। मेधावियों ने बताए सफलता के मंत्र अब देखिए पिछले तीन साल का परीक्षा परिणाम… —————- पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
मां झाड़ू–पोछा करती हैं, बेटी को 95.2% नंबर मिले:CBSE 12वीं में आदीश को 99.2% नंबर, 10वीं में ईशान 98.6% को पहली पोजिशन
