कैथल के युवक को इंग्लैंड भेजने के नाम पर ठगी:वर्क वीजा की बजाय विजिटर वीजा लगवाया, 7 लाख 44 हजार रुपए हड़पे

कैथल के युवक को इंग्लैंड भेजने के नाम पर ठगी:वर्क वीजा की बजाय विजिटर वीजा लगवाया, 7 लाख 44 हजार रुपए हड़पे

कैथल में एक युवक को इंग्लैंड भेजने के नाम पर चार आरोपियों ने 7 लाख 44 हजार रुपए ठग लिए। आरोपियों ने उसकाे वर्क वीजा लगवाने का आश्वासन दिया, लेकिन उसका विजिटर वीजा लगवा दिया। इस पर युवक ने विदेश जाने से मना कर दिया। जब आरोपियों ने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। काम करने गया था युवक सलेमपुर निवासी दर्शन सिंह ने गुहला थाना में दी शिकायत में बताया कि वह लकडी के मिस्त्री का काम करता है। गांव के अमरजीत ने युवाओं को विदेश भेजने के लिए सेंटर खाेल रखा है। अक्तूबर 2023 में आरोपी ने उसे सेंटर में लकड़ी का काम करने के लिए बुलाया था। वहां अमरजीत ने कहा कि वह उसे वर्क परमिट पर इंग्लैंड भेज देगा। इसके लिए 15 लाख रुपए लगेंगे। उसने शुरू में आरोपियों को ढाई लाख रुपए दे दिए। उसके बाद फिर से दस्तावेजों में कमियों बताकर उनको दूर करने के लिए एक लाख रुपए ले लिए। विजिटर वीजा लगवाया ऐसा करके आरोपी ने उससे अलग-अलग समय में करीब 7 लाख 44 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसका वर्क वीजा लगवाने की बजाय विजिटर वीजा लगवा दिया। इस पर उसने विदेश जाने से इनकार कर दिया। जब उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो उसे धमकी दी गई। इस मामले में आरोपी की मां, भाई व बेटा भी उसके साथ थे। ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ ठगी की है। गुहला थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। कैथल में एक युवक को इंग्लैंड भेजने के नाम पर चार आरोपियों ने 7 लाख 44 हजार रुपए ठग लिए। आरोपियों ने उसकाे वर्क वीजा लगवाने का आश्वासन दिया, लेकिन उसका विजिटर वीजा लगवा दिया। इस पर युवक ने विदेश जाने से मना कर दिया। जब आरोपियों ने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। काम करने गया था युवक सलेमपुर निवासी दर्शन सिंह ने गुहला थाना में दी शिकायत में बताया कि वह लकडी के मिस्त्री का काम करता है। गांव के अमरजीत ने युवाओं को विदेश भेजने के लिए सेंटर खाेल रखा है। अक्तूबर 2023 में आरोपी ने उसे सेंटर में लकड़ी का काम करने के लिए बुलाया था। वहां अमरजीत ने कहा कि वह उसे वर्क परमिट पर इंग्लैंड भेज देगा। इसके लिए 15 लाख रुपए लगेंगे। उसने शुरू में आरोपियों को ढाई लाख रुपए दे दिए। उसके बाद फिर से दस्तावेजों में कमियों बताकर उनको दूर करने के लिए एक लाख रुपए ले लिए। विजिटर वीजा लगवाया ऐसा करके आरोपी ने उससे अलग-अलग समय में करीब 7 लाख 44 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसका वर्क वीजा लगवाने की बजाय विजिटर वीजा लगवा दिया। इस पर उसने विदेश जाने से इनकार कर दिया। जब उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो उसे धमकी दी गई। इस मामले में आरोपी की मां, भाई व बेटा भी उसके साथ थे। ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ ठगी की है। गुहला थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर