आगरा में सुहागरात के दिन दुल्हन भाग निकली। रात में उसने दूल्हे और परिवार वालों को केसर वाला दूध दिया, जिसमें नींद की गोली मिला दी। इसके बाद अलमारी से गहने, शगुन और कैश बटोरे। इसके बाद फरार हो गई। सुबह होश न आने पर दूल्हे ने पूरे घर में देखा तो नहीं मिली। घर से सारे गहने भी गायब थे। जब जाकर पता चला। परिजनों ने बिचौलियों और लुटेरी दुल्हन सहित 5 पर मुकदमा दर्ज किया है। ये मामला एत्माद्दौला के सीतानगर का है। अब विस्तार से पढ़िए… वकील ने तय कराई थी शादी
सीतानगर निवासी कुसुमा ने पुलिस को बताया-वह छोटे बेटे की शादी के लिए लड़की देख रही थी। इसी बीच उनकी मुलाकात एक व्यक्ति जयप्रकाश से हुई। वो बेटे की दुकान पर आते थे। 1 मई को उन्होंने बेटे से शादी के बारे में बात की। शाम को वो घर आ गए। उन्होंने बताया कि वो वकील हैं। ट्रांस यमुना फेस टू में रहते हैं। उसकी जान पहचान की एक लड़की है। परिजन गरीब है। ऐसे में शादी का पूरा खर्चा उठाना होगा। इस पर वो राजी हो गए। उस दिन वो 40 हजार रुपए ले गए। जयप्रकाश ने 4 मई दोपहर तीन बजे फोन किया कि लड़की और उसके परिजन आ गए हैं। दयालबाग आ जाओ। आज ही शादी करवा देते हैं। शादी स्थल पर 40 हजार रुपए और लिए
इसके बाद वो अपने बेटों को लेकर उनके बताए स्थान पर पहुंच गए। यहां पर जयप्रकाश ने उनसे 80 हजार रुपए और ले लिए। इसके बाद नगला पदी के महादेव मंदिर में बेटे की शादी करा दी। रात को दुल्हन विदा होकर घर आ गई। 6 मई की रात को कंगन की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन बेटे के कमरे में गई। उसने बेटे को दूध पिलाया। इसके बाद रात को अन्य घर वालों को भी दूध दिया। इसमें नशीला पदार्थ था। दूध पीने के बाद पूरा परिवार बेहोश हो गया। घर से 1.30 लाख और जेवर लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने बताया कि आसपास के कैमरे देखे तो पता चला कि युवती को लेने के लिए 6 लोग आए थे। बिचौलिया बोला- भूल जाओ, दूसरी शादी करा देंगे
पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद वो बिचौलिए जयप्रकाश के पास गए। उसको पूरी बात बताई तो वो बोले कोई बात नहीं है। जो हुआ भूल जाओ। बेटे की दूसरी शादी करा देंगे। उसने धमकी दी कि अगर पुलिस में गए या किसी को ये बात बताई तो पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसा देंगे। फर्जी निकले सब रिश्तेदार
युवक ने बताया कि बिचौलिए ने बताया था कि लड़की मिर्जापुर की रहने वाली है। उसके मां-बाप नहीं है। मामा-मामी, बुआ और फूफा को साथ लाया था। इस घटना के बाद जब लड़की के मामा से बात की तो उसने बताया कि वो तो वकील के कहने पर मामा बनकर आया था। उसने कहा था कि 10 हजार रुपए दूंगा। मगर, शादी के बाद केवल 500 रुपए ही दिए। इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। ———————————— ये खबर भी पढ़े :- लखनऊ में चलती एसी बस में आग, 5 जिंदा जले:इमरजेंसी गेट नहीं खुला, ज्यादातर यात्री सो रहे थे लखनऊ में गुरुवार सुबह चलती स्लीपर एसी बस में आग लग गई। हादसे में 5 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। मृतकों मां-बेटी, पिता-बेटी शामिल हैं। बस में करीब 80 यात्री सवार थे। बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। हादसा सुबह 5 बजे आउटर रिंग रोड (किसान पथ) पर मोहनलालगंज के पास हुआ। उस वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। यात्रियों ने बताया कि बस में अचानक धुआं भरने लगा। लोगों को कुछ समझ नहीं आया। कुछ ही मिनटों में आग की तेज लपटें उठने लगीं। पढ़ें पूरी खबर आगरा में सुहागरात के दिन दुल्हन भाग निकली। रात में उसने दूल्हे और परिवार वालों को केसर वाला दूध दिया, जिसमें नींद की गोली मिला दी। इसके बाद अलमारी से गहने, शगुन और कैश बटोरे। इसके बाद फरार हो गई। सुबह होश न आने पर दूल्हे ने पूरे घर में देखा तो नहीं मिली। घर से सारे गहने भी गायब थे। जब जाकर पता चला। परिजनों ने बिचौलियों और लुटेरी दुल्हन सहित 5 पर मुकदमा दर्ज किया है। ये मामला एत्माद्दौला के सीतानगर का है। अब विस्तार से पढ़िए… वकील ने तय कराई थी शादी
सीतानगर निवासी कुसुमा ने पुलिस को बताया-वह छोटे बेटे की शादी के लिए लड़की देख रही थी। इसी बीच उनकी मुलाकात एक व्यक्ति जयप्रकाश से हुई। वो बेटे की दुकान पर आते थे। 1 मई को उन्होंने बेटे से शादी के बारे में बात की। शाम को वो घर आ गए। उन्होंने बताया कि वो वकील हैं। ट्रांस यमुना फेस टू में रहते हैं। उसकी जान पहचान की एक लड़की है। परिजन गरीब है। ऐसे में शादी का पूरा खर्चा उठाना होगा। इस पर वो राजी हो गए। उस दिन वो 40 हजार रुपए ले गए। जयप्रकाश ने 4 मई दोपहर तीन बजे फोन किया कि लड़की और उसके परिजन आ गए हैं। दयालबाग आ जाओ। आज ही शादी करवा देते हैं। शादी स्थल पर 40 हजार रुपए और लिए
इसके बाद वो अपने बेटों को लेकर उनके बताए स्थान पर पहुंच गए। यहां पर जयप्रकाश ने उनसे 80 हजार रुपए और ले लिए। इसके बाद नगला पदी के महादेव मंदिर में बेटे की शादी करा दी। रात को दुल्हन विदा होकर घर आ गई। 6 मई की रात को कंगन की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन बेटे के कमरे में गई। उसने बेटे को दूध पिलाया। इसके बाद रात को अन्य घर वालों को भी दूध दिया। इसमें नशीला पदार्थ था। दूध पीने के बाद पूरा परिवार बेहोश हो गया। घर से 1.30 लाख और जेवर लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने बताया कि आसपास के कैमरे देखे तो पता चला कि युवती को लेने के लिए 6 लोग आए थे। बिचौलिया बोला- भूल जाओ, दूसरी शादी करा देंगे
पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद वो बिचौलिए जयप्रकाश के पास गए। उसको पूरी बात बताई तो वो बोले कोई बात नहीं है। जो हुआ भूल जाओ। बेटे की दूसरी शादी करा देंगे। उसने धमकी दी कि अगर पुलिस में गए या किसी को ये बात बताई तो पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसा देंगे। फर्जी निकले सब रिश्तेदार
युवक ने बताया कि बिचौलिए ने बताया था कि लड़की मिर्जापुर की रहने वाली है। उसके मां-बाप नहीं है। मामा-मामी, बुआ और फूफा को साथ लाया था। इस घटना के बाद जब लड़की के मामा से बात की तो उसने बताया कि वो तो वकील के कहने पर मामा बनकर आया था। उसने कहा था कि 10 हजार रुपए दूंगा। मगर, शादी के बाद केवल 500 रुपए ही दिए। इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। ———————————— ये खबर भी पढ़े :- लखनऊ में चलती एसी बस में आग, 5 जिंदा जले:इमरजेंसी गेट नहीं खुला, ज्यादातर यात्री सो रहे थे लखनऊ में गुरुवार सुबह चलती स्लीपर एसी बस में आग लग गई। हादसे में 5 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। मृतकों मां-बेटी, पिता-बेटी शामिल हैं। बस में करीब 80 यात्री सवार थे। बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। हादसा सुबह 5 बजे आउटर रिंग रोड (किसान पथ) पर मोहनलालगंज के पास हुआ। उस वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। यात्रियों ने बताया कि बस में अचानक धुआं भरने लगा। लोगों को कुछ समझ नहीं आया। कुछ ही मिनटों में आग की तेज लपटें उठने लगीं। पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
सुहागरात के दिन गहने-नकदी लेकर भागी दुल्हन:नींद की गोली मिलाकर पूरे परिवार को पिलाया दूध; लड़के वालों ने उठाया था शादी का खर्च
