प्रयागराज में पुलिस चौकी के सामने कई राउंड फायरिंग:कई लोगों के छर्रे लगे, फरियादी भागे, 3 बिस्वा जमीन का था झगड़ा

प्रयागराज में पुलिस चौकी के सामने कई राउंड फायरिंग:कई लोगों के छर्रे लगे, फरियादी भागे, 3 बिस्वा जमीन का था झगड़ा

प्रयागराज में पुलिस चौकी के अंदर ही बवाल हो गया। 3 बिस्वा जमीन के विवाद को निपटाने के लिए इकट्‌ठा हुए दो पक्षों में पहले मारपीट हुई, फिर वह पथराव करते हुए सड़क पर आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से और लोग मौके पर पहुंचे। उनके पास बंदूकें थीं। उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच की राउंड गोलियां चलीं। इससे चौकी और उसके आस-पास अफरा-तफरी मच गई। चौकी आए फरियादियों में भगदड़ मच गई। फायरिंग की सूचना पर डीसीपी यमुनानगर और एसीपी भी चौकी पहुंचे। मामला नैनी कोतवाली की मामा-भांजा पुलिस चौकी का है। 2 तस्वीरें देखिए… दो पक्षों में जमीन का विवाद, समझौता करने पहुंचे थे चौकी
नैनी धनुहा गांव में रहने वाले रानू तिवारी और पीडीए निवासी एक वकील के बीच 3 बिस्वा जमीन को लेकर झगड़ा है। यह झगड़ा लंबे समय से चल रहा है। गुरुवार शाम इस मामले में समझौता करने को लेकर दोनों पक्षों के लोग चौकी पहुंचे। चौकी प्रभारी ने राजस्व टीम को भी बुलाया था। वहां दोनों पक्षों के बीच बात चल रही थी। लेकिन, समझौते के दौरान दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। इसी बीच एक पक्ष की तरफ से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान भगदड़ मच गई। कुछ देर बाद दोनों तरफ से गोलियां चलने लगीं। इससे चौकी में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग बाहर की ओर भाग निकले। भागने के दौरान कुछ लोगों के पैरों में गोलियों के छर्रे लगे। लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों में 20 राउंड फायरिंग हुई। अधिवक्ताओं ने कोतवाली में हंगामा किया
दरोगा के कंधे पर छर्रा लगा। एक सिपाही और एक ग्रामीण भी घायल हुआ। घायलों को अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी के बाद डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव और एसीपी करछना वरुण सिंह समेत नैनी, औद्योगिक, घूरपुर थाने की फोर्स पहुंच गई। उधर नैनी कोतवाली में काफी संख्या में पहुंचे अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। DCP बोले- चौकी पर समझौता के लिए बुलाया था
घटना के बारे में DCP यमुनानगर विवेक चंद यादव ने बताया कि दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों पक्षों को राजस्व टीम के साथ बातचीत करने के लिए पुलिस चौकी पर बुलाया गया था। चौकी से कुछ दूरी पर ही विवाद शुरू हो गया। बात बड़ी और दोनों पक्षों के बीच गोली चल गई। घटना में कुछ लोगों के घायल होने बाद उन्हें इलाज के लिए भेजा है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। …………………….. ये खबर भी पढ़िए- रामगोपाल यादव बोले– विंग कमांडर व्योमिका सिंह जाटव:जाति बताकर कहा- भाजपा ने उन्हें राजपूत समझकर कुछ नहीं कहा, सोफिया मुस्लिम, इसलिए कमेंट किया ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ीं कर्नल सोफिया के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह के बारे में विवादित टिप्पणी सामने आई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने गुरुवार को उनके लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इनमें कुछ ऐसे शब्द हैं, जो हम लिख नहीं सकते हैं। यूपी के मुरादाबाद में रामगोपाल ने कहा, ‘विंग कमांडर व्योमिका सिंह हरियाणा की जाटव है…, *** हैं। लेकिन भाजपा ने राजपूत समझकर व्योमिका के बारे में कुछ नहीं कहा, जबकि मुसलमान होने पर भाजपा के मध्य प्रदेश मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी काे गाली दी।’ पढ़ें पूरी खबर प्रयागराज में पुलिस चौकी के अंदर ही बवाल हो गया। 3 बिस्वा जमीन के विवाद को निपटाने के लिए इकट्‌ठा हुए दो पक्षों में पहले मारपीट हुई, फिर वह पथराव करते हुए सड़क पर आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से और लोग मौके पर पहुंचे। उनके पास बंदूकें थीं। उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच की राउंड गोलियां चलीं। इससे चौकी और उसके आस-पास अफरा-तफरी मच गई। चौकी आए फरियादियों में भगदड़ मच गई। फायरिंग की सूचना पर डीसीपी यमुनानगर और एसीपी भी चौकी पहुंचे। मामला नैनी कोतवाली की मामा-भांजा पुलिस चौकी का है। 2 तस्वीरें देखिए… दो पक्षों में जमीन का विवाद, समझौता करने पहुंचे थे चौकी
नैनी धनुहा गांव में रहने वाले रानू तिवारी और पीडीए निवासी एक वकील के बीच 3 बिस्वा जमीन को लेकर झगड़ा है। यह झगड़ा लंबे समय से चल रहा है। गुरुवार शाम इस मामले में समझौता करने को लेकर दोनों पक्षों के लोग चौकी पहुंचे। चौकी प्रभारी ने राजस्व टीम को भी बुलाया था। वहां दोनों पक्षों के बीच बात चल रही थी। लेकिन, समझौते के दौरान दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। इसी बीच एक पक्ष की तरफ से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान भगदड़ मच गई। कुछ देर बाद दोनों तरफ से गोलियां चलने लगीं। इससे चौकी में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग बाहर की ओर भाग निकले। भागने के दौरान कुछ लोगों के पैरों में गोलियों के छर्रे लगे। लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों में 20 राउंड फायरिंग हुई। अधिवक्ताओं ने कोतवाली में हंगामा किया
दरोगा के कंधे पर छर्रा लगा। एक सिपाही और एक ग्रामीण भी घायल हुआ। घायलों को अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी के बाद डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव और एसीपी करछना वरुण सिंह समेत नैनी, औद्योगिक, घूरपुर थाने की फोर्स पहुंच गई। उधर नैनी कोतवाली में काफी संख्या में पहुंचे अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। DCP बोले- चौकी पर समझौता के लिए बुलाया था
घटना के बारे में DCP यमुनानगर विवेक चंद यादव ने बताया कि दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों पक्षों को राजस्व टीम के साथ बातचीत करने के लिए पुलिस चौकी पर बुलाया गया था। चौकी से कुछ दूरी पर ही विवाद शुरू हो गया। बात बड़ी और दोनों पक्षों के बीच गोली चल गई। घटना में कुछ लोगों के घायल होने बाद उन्हें इलाज के लिए भेजा है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। …………………….. ये खबर भी पढ़िए- रामगोपाल यादव बोले– विंग कमांडर व्योमिका सिंह जाटव:जाति बताकर कहा- भाजपा ने उन्हें राजपूत समझकर कुछ नहीं कहा, सोफिया मुस्लिम, इसलिए कमेंट किया ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ीं कर्नल सोफिया के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह के बारे में विवादित टिप्पणी सामने आई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने गुरुवार को उनके लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इनमें कुछ ऐसे शब्द हैं, जो हम लिख नहीं सकते हैं। यूपी के मुरादाबाद में रामगोपाल ने कहा, ‘विंग कमांडर व्योमिका सिंह हरियाणा की जाटव है…, *** हैं। लेकिन भाजपा ने राजपूत समझकर व्योमिका के बारे में कुछ नहीं कहा, जबकि मुसलमान होने पर भाजपा के मध्य प्रदेश मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी काे गाली दी।’ पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर