रोहतक में जेजेपी नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा के मध्य प्रदेश के मंत्री ने भारतीय सेना की कर्नल के खिलाफ जो टिप्पणी की, वो निंदनीय है। जेजेपी इंतजार कर रही है कि कब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से उस मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। दुष्यंत चौटाला ने रोहतक में पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद कहा कि भारतीय सैनिकों ने बलिदान देकर देश की सीमाओं को सुरक्षित किया है। पहलगाम की घटना के बाद आज तक 5 सैनिक शहीद हो चुके है। देश की थल सेना में 10वां, एयरफोर्स में 13वां व नेवी में 17वां जवान हरियाणा से संबंध रखता है। भारतीय सेना ने पाक को झुकाने का किया काम
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भारतीय सेना की रणनीति के चलते पाक एयरबेस व आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। पाकिस्तान के हर वॉर को रोका गया। मात्र 3 दिन में पाक को झुकाने का काम किया। इसके लिए भारतीय सेना बधाई की पात्र है। सीजफायर होना हर भारतीय के हित में रहा। हरियाण के हिस्से का पानी रोकना निंदनीय
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पंजाब सरकार ने हरियाणा के हिस्से का साढे 4 हजार क्यूसेक पानी रोक लिया, जो निंदनीय है। 3 मई को हरियाणा में सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें 9 दलों ने भाग लिया। सभी ने एकजुट होकर हरियाणा का पानी लाने की बात कही। लेकिन आज भी हरियाणा के 200 वाटर वर्क्स खाली पड़े हैं। हरियाणा सरकार की रही कमजोर पैरवी
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज तक न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, न राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से समय ले पाए। कोर्ट में भी सरकार की तरफ से कमजोर पैरवी रही। ऐसे में जजपा ने निर्णय लिया कि 11 सदस्यों की कमेटी हरियाणा व पंजाब के राज्यपाल से मिलेगी और पंजाब सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी। कैथल में हुआ सवा सौ करोड़ का घोटाला
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कैथल में भाजपा सरकार ने सवा सौ करोड़ का घोटाला करने का प्रयास किया। सवा सौ करोड़ की 4 एकड़ जमीन साढे 12 करोड़ में बेचने का प्रयास किया। जेजेपी ने जब डीसी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा तो सीएम ने आधी रात को सभी रजिस्ट्रार कारपोरेट को बुलाकर उस ऑक्शन को रोक दिया। लेकिन इस मामले में जो शामिल थे, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में रिटायर्ड हाईकोर्ट के जज से जांच होनी चाहिए। दो राजनीतिक दलों के विचार हमेशा होते हैं अलग
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दो राजनीतिक दलों के विचार हमेशा अलग ही होते हैं। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ लोकसभा में सरकार बनाने के लिए गठबंधन किया था। भाजपा ने भी उनके साथ इसी के चलते गठबंधन किया। सरकार का हिस्सा रहते हुए उनके कार्यकाल में महिलाओं को 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी मिली। पेंशन बढ़ी, आज पेंशन में भी बढ़ोतरी नहीं हो रही। आज पंचायतों की हालत खराब है। कांग्रेस में कभी कुछ ठीक नहीं होता
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस में कभी कुछ ठीक नहीं होता। कांग्रेस लीडर रहित पार्टी है। हरियाणा में फूलचंद मुलाना के बाद आज तक कुछ ठीक नहीं है। केंद्र में जब से राहुल गांधी के पास नेतृत्व आया, तब से कुछ ठीक नहीं है। कांग्रेस में तो सबकुछ गड़बड़ होता है। काली भेड़ पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले हैं
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रोहतक में प्रदेश कार्यालय खोलने का उद्देश्य यह है कि यह हरियाणा का सेंटर है। अब राष्ट्रीय कार्यालय पंचकूला और प्रदेश कार्यालय रोहतक में रहेगा। यहां महीने में 5 व 20 तारीख को बैठक होंगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि काली भेड़ वो लोग हैं जो पार्टी को नुकसान पहुंचाते है। लेकिन कुछ लोग विधानसभा चुनाव में उलझन में हो गए, अब वो पार्टी में वापस आ रहे हैं। जजपा के पोस्टरों पर नजर आएंगे ओपी चौटाला
पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करते हुए जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला सभी के पूजनीय हैं। अब से जेजेपी के सभी पोस्टरों में डॉ. भीमराव अंबेडकर, चौधरी देवीलाल, सर छोटूराम, शहीद भगत सिंह के साथ ओपी चौटाला की तस्वीर भी लगाई जाएगी। जेजेपी 10 जून से 10 जुलाई तक सदस्यता अभियान चलाएगी और नए साथियों को पार्टी के साथ जोड़ेगी। रोहतक में जेजेपी नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा के मध्य प्रदेश के मंत्री ने भारतीय सेना की कर्नल के खिलाफ जो टिप्पणी की, वो निंदनीय है। जेजेपी इंतजार कर रही है कि कब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से उस मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। दुष्यंत चौटाला ने रोहतक में पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद कहा कि भारतीय सैनिकों ने बलिदान देकर देश की सीमाओं को सुरक्षित किया है। पहलगाम की घटना के बाद आज तक 5 सैनिक शहीद हो चुके है। देश की थल सेना में 10वां, एयरफोर्स में 13वां व नेवी में 17वां जवान हरियाणा से संबंध रखता है। भारतीय सेना ने पाक को झुकाने का किया काम
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भारतीय सेना की रणनीति के चलते पाक एयरबेस व आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। पाकिस्तान के हर वॉर को रोका गया। मात्र 3 दिन में पाक को झुकाने का काम किया। इसके लिए भारतीय सेना बधाई की पात्र है। सीजफायर होना हर भारतीय के हित में रहा। हरियाण के हिस्से का पानी रोकना निंदनीय
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पंजाब सरकार ने हरियाणा के हिस्से का साढे 4 हजार क्यूसेक पानी रोक लिया, जो निंदनीय है। 3 मई को हरियाणा में सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें 9 दलों ने भाग लिया। सभी ने एकजुट होकर हरियाणा का पानी लाने की बात कही। लेकिन आज भी हरियाणा के 200 वाटर वर्क्स खाली पड़े हैं। हरियाणा सरकार की रही कमजोर पैरवी
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज तक न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, न राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से समय ले पाए। कोर्ट में भी सरकार की तरफ से कमजोर पैरवी रही। ऐसे में जजपा ने निर्णय लिया कि 11 सदस्यों की कमेटी हरियाणा व पंजाब के राज्यपाल से मिलेगी और पंजाब सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी। कैथल में हुआ सवा सौ करोड़ का घोटाला
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कैथल में भाजपा सरकार ने सवा सौ करोड़ का घोटाला करने का प्रयास किया। सवा सौ करोड़ की 4 एकड़ जमीन साढे 12 करोड़ में बेचने का प्रयास किया। जेजेपी ने जब डीसी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा तो सीएम ने आधी रात को सभी रजिस्ट्रार कारपोरेट को बुलाकर उस ऑक्शन को रोक दिया। लेकिन इस मामले में जो शामिल थे, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में रिटायर्ड हाईकोर्ट के जज से जांच होनी चाहिए। दो राजनीतिक दलों के विचार हमेशा होते हैं अलग
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दो राजनीतिक दलों के विचार हमेशा अलग ही होते हैं। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ लोकसभा में सरकार बनाने के लिए गठबंधन किया था। भाजपा ने भी उनके साथ इसी के चलते गठबंधन किया। सरकार का हिस्सा रहते हुए उनके कार्यकाल में महिलाओं को 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी मिली। पेंशन बढ़ी, आज पेंशन में भी बढ़ोतरी नहीं हो रही। आज पंचायतों की हालत खराब है। कांग्रेस में कभी कुछ ठीक नहीं होता
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस में कभी कुछ ठीक नहीं होता। कांग्रेस लीडर रहित पार्टी है। हरियाणा में फूलचंद मुलाना के बाद आज तक कुछ ठीक नहीं है। केंद्र में जब से राहुल गांधी के पास नेतृत्व आया, तब से कुछ ठीक नहीं है। कांग्रेस में तो सबकुछ गड़बड़ होता है। काली भेड़ पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले हैं
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रोहतक में प्रदेश कार्यालय खोलने का उद्देश्य यह है कि यह हरियाणा का सेंटर है। अब राष्ट्रीय कार्यालय पंचकूला और प्रदेश कार्यालय रोहतक में रहेगा। यहां महीने में 5 व 20 तारीख को बैठक होंगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि काली भेड़ वो लोग हैं जो पार्टी को नुकसान पहुंचाते है। लेकिन कुछ लोग विधानसभा चुनाव में उलझन में हो गए, अब वो पार्टी में वापस आ रहे हैं। जजपा के पोस्टरों पर नजर आएंगे ओपी चौटाला
पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करते हुए जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला सभी के पूजनीय हैं। अब से जेजेपी के सभी पोस्टरों में डॉ. भीमराव अंबेडकर, चौधरी देवीलाल, सर छोटूराम, शहीद भगत सिंह के साथ ओपी चौटाला की तस्वीर भी लगाई जाएगी। जेजेपी 10 जून से 10 जुलाई तक सदस्यता अभियान चलाएगी और नए साथियों को पार्टी के साथ जोड़ेगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
