पठानकोट में व्यापारी पर हमला:दो बदमाशों ने की फायरिंग, सिर में गोली लगने से एक घायल, वारदात से पहले की रेकी

पठानकोट में व्यापारी पर हमला:दो बदमाशों ने की फायरिंग, सिर में गोली लगने से एक घायल, वारदात से पहले की रेकी

पठानकोट में जालंधर नेशनल हाईवे पर चक्की पुल के पास आज (शनिवार को) सुबह करीब 11.30 बजे एक व्यापारी पर हमला हुआ। बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने कार सवार व्यापारी और उसके साथी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजीव कुमार उर्फ बंटी और जतिंदर कुमार उर्फ लड्डू के रूप में हुई है। संजीव गुरदासपुर के गांव भटोया दीनानगर का रहने वाला है। जतिंदर पठानकोट के गांव वनीलोधी, सुन्दरचक्क सुजानपुर का निवासी है। वारदात से पहले की रेकी एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल PB 06 BK 1074 का इस्तेमाल किया। उन्होंने पीड़ित मयांक महाजन की तीन दिन तक रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में कई और लोग शामिल हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जिले में 10 पुलिस टीमें बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। व्यापारी के सिर में लगी गोली हमले में व्यापारी मयांक महाजन उर्फ मिट्ठू के सिर में गोली लगी। उनके साथी बाल-बाल बच गए। घायल मयांक को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, मयांक अपने निजी काम से पठानकोट जा रहे थे। चक्की पुल के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। घटना की जांच जारी : एसपी एसपी जसतिंदर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हमलावरों के मकसद का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल चल रही है। अभी तक हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना से दहशत है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास कोई जानकारी हो तो वह उसे साझा करें। पठानकोट में जालंधर नेशनल हाईवे पर चक्की पुल के पास आज (शनिवार को) सुबह करीब 11.30 बजे एक व्यापारी पर हमला हुआ। बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने कार सवार व्यापारी और उसके साथी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजीव कुमार उर्फ बंटी और जतिंदर कुमार उर्फ लड्डू के रूप में हुई है। संजीव गुरदासपुर के गांव भटोया दीनानगर का रहने वाला है। जतिंदर पठानकोट के गांव वनीलोधी, सुन्दरचक्क सुजानपुर का निवासी है। वारदात से पहले की रेकी एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल PB 06 BK 1074 का इस्तेमाल किया। उन्होंने पीड़ित मयांक महाजन की तीन दिन तक रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में कई और लोग शामिल हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जिले में 10 पुलिस टीमें बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। व्यापारी के सिर में लगी गोली हमले में व्यापारी मयांक महाजन उर्फ मिट्ठू के सिर में गोली लगी। उनके साथी बाल-बाल बच गए। घायल मयांक को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, मयांक अपने निजी काम से पठानकोट जा रहे थे। चक्की पुल के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। घटना की जांच जारी : एसपी एसपी जसतिंदर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हमलावरों के मकसद का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल चल रही है। अभी तक हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना से दहशत है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास कोई जानकारी हो तो वह उसे साझा करें।   पंजाब | दैनिक भास्कर