कुरुक्षेत्र में जासूसी के शक में युवक पकड़ा:पुलिस बोली- हिसार STF कर रही कार्रवाई, देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला

कुरुक्षेत्र में जासूसी के शक में युवक पकड़ा:पुलिस बोली- हिसार STF कर रही कार्रवाई, देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला

कुरुक्षेत्र से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में STF ने एक युवक को हिरासत में लिया है। बीती रात हरियाणा पुलिस ने व्यक्ति को काबू किया। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें रात के समय सिविल ड्रेस में 2 लोग उस व्यक्ति को अपने साथ लेकर जा रहे हैं। उनके पीछे ही 2 और लोग चल रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, हरकीरत सिंह को रात करीब साढ़े 8 बजे हिसार STF ने काबू किया। उधर, कुरुक्षेत्र पुलिस का कहना है कि जांच की जिम्मेदारी हिसार STF संभाल रही है। मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है। फिलहाल STF हरकीरत सिंह से पूछताछ कर रही है। कुरुक्षेत्र से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में STF ने एक युवक को हिरासत में लिया है। बीती रात हरियाणा पुलिस ने व्यक्ति को काबू किया। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें रात के समय सिविल ड्रेस में 2 लोग उस व्यक्ति को अपने साथ लेकर जा रहे हैं। उनके पीछे ही 2 और लोग चल रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, हरकीरत सिंह को रात करीब साढ़े 8 बजे हिसार STF ने काबू किया। उधर, कुरुक्षेत्र पुलिस का कहना है कि जांच की जिम्मेदारी हिसार STF संभाल रही है। मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है। फिलहाल STF हरकीरत सिंह से पूछताछ कर रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर