रोहतक में अपने निवास पर पहुंचे हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदि भाखड़ा डैम बोर्ड में हरियाणा के अधिकारी होते यह नौबत नहीं आती। पंजाब सरकार द्वारा भाखड़ा का पानी रोकने पर कहा कि 21 मई तक का सारा खेल है। इसके बाद बिजाई का सीजन शुरू हो जाएगा, पानी तो आएगा ही, लेकिन यह सब खेल हो रहा है। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाखड़ा बोर्ड में एक चेयरमैन और 2 परमानेंट सदस्य होते हैं, जिसमें एक हरियाणा का होता है। लेकिन आज तक भाखड़ा बोर्ड में हरियाणा का सदस्य नहीं है। भाखड़ा सर्कल का एसडीओ हरियाणा का होता है, जो आज तक नहीं है। एक चीफ इंजीनियर होता है, वह भी नहीं है। कांग्रेस सरकार के समय सभी पदों पर हरियाणा के अधिकारी रहे। डबल इंजन सरकार की लापरवाही से रुका पानी
भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाखड़ा का पानी डबल इंजन सरकार की लापरवाही के कारण रुका है। पिछले 11 साल से भाखड़ा बोर्ड में हरियाणा के सदस्य नहीं हैं। ऐसे में पानी कैसे आएगा। अगर हरियाणा के सदस्य होते तो यह नौबत आज नहीं आती। पंजाब ने पानी रोकने का जो खेल किया है, वह नहीं होता। जासूस पकड़ने के मामले की हो जांच
भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने जो जासूस पकड़े हैं, यह गंभीर मामला है। देश हित का मामला है, इसकी गहराई से जांच करनी चाहिए। अगर कोई दोषी है तो उसे छोड़ना नहीं चाहिए और निर्दोष को फंसाना नहीं चाहिए। युवा देशभक्त हैं, जहां देश की बात होगी, वहां पूरा देश एकजुट है। कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए
भूपेंद्र हुड्डा ने जींद में दलित अधिकारी पर एक्शन लेने के सवाल पर कहा कि किसी अधिकारी ने बिना नोटिस के कोई काम किया है तो उसके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। लेकिन किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की बजाय नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। संसद का विशेष सत्र बुलाकर सरकार दे जानकारी
भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि केंद्रीय विदेश मंत्री जयशंकर के बयान पर राहुल गांधी ने भी जवाब दिया है। इस बारे में संसद का विशेष सत्र बुलाकर बताना चाहिए। अब अमेरिका के राष्ट्रपति कुछ और बोल रहे है, पहले कुछ और बोला था। इसके लिए सरकार को संसद सत्र बुलाकर जानकारी देनी चाहिए। भाजपा सीएम बताए किसकी चल रही
भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि दूसरों पर सवाल उठाने की बजाय सीएम नायब सैनी को बताना चाहिए कि प्रदेश में किसकी चल रही है। नायब सैनी को कहा था कि वह कहीं गुरु को नाराज न कर दें। प्रदेश में गुरु की चल रही है या चेले की, यह सीएम को बताना चाहिए। रोहतक में अपने निवास पर पहुंचे हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदि भाखड़ा डैम बोर्ड में हरियाणा के अधिकारी होते यह नौबत नहीं आती। पंजाब सरकार द्वारा भाखड़ा का पानी रोकने पर कहा कि 21 मई तक का सारा खेल है। इसके बाद बिजाई का सीजन शुरू हो जाएगा, पानी तो आएगा ही, लेकिन यह सब खेल हो रहा है। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाखड़ा बोर्ड में एक चेयरमैन और 2 परमानेंट सदस्य होते हैं, जिसमें एक हरियाणा का होता है। लेकिन आज तक भाखड़ा बोर्ड में हरियाणा का सदस्य नहीं है। भाखड़ा सर्कल का एसडीओ हरियाणा का होता है, जो आज तक नहीं है। एक चीफ इंजीनियर होता है, वह भी नहीं है। कांग्रेस सरकार के समय सभी पदों पर हरियाणा के अधिकारी रहे। डबल इंजन सरकार की लापरवाही से रुका पानी
भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाखड़ा का पानी डबल इंजन सरकार की लापरवाही के कारण रुका है। पिछले 11 साल से भाखड़ा बोर्ड में हरियाणा के सदस्य नहीं हैं। ऐसे में पानी कैसे आएगा। अगर हरियाणा के सदस्य होते तो यह नौबत आज नहीं आती। पंजाब ने पानी रोकने का जो खेल किया है, वह नहीं होता। जासूस पकड़ने के मामले की हो जांच
भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने जो जासूस पकड़े हैं, यह गंभीर मामला है। देश हित का मामला है, इसकी गहराई से जांच करनी चाहिए। अगर कोई दोषी है तो उसे छोड़ना नहीं चाहिए और निर्दोष को फंसाना नहीं चाहिए। युवा देशभक्त हैं, जहां देश की बात होगी, वहां पूरा देश एकजुट है। कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए
भूपेंद्र हुड्डा ने जींद में दलित अधिकारी पर एक्शन लेने के सवाल पर कहा कि किसी अधिकारी ने बिना नोटिस के कोई काम किया है तो उसके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। लेकिन किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की बजाय नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। संसद का विशेष सत्र बुलाकर सरकार दे जानकारी
भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि केंद्रीय विदेश मंत्री जयशंकर के बयान पर राहुल गांधी ने भी जवाब दिया है। इस बारे में संसद का विशेष सत्र बुलाकर बताना चाहिए। अब अमेरिका के राष्ट्रपति कुछ और बोल रहे है, पहले कुछ और बोला था। इसके लिए सरकार को संसद सत्र बुलाकर जानकारी देनी चाहिए। भाजपा सीएम बताए किसकी चल रही
भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि दूसरों पर सवाल उठाने की बजाय सीएम नायब सैनी को बताना चाहिए कि प्रदेश में किसकी चल रही है। नायब सैनी को कहा था कि वह कहीं गुरु को नाराज न कर दें। प्रदेश में गुरु की चल रही है या चेले की, यह सीएम को बताना चाहिए। हरियाणा | दैनिक भास्कर
