हरियाणा के कैथल में दो युवकों ने फर्नीचर शोरूम संचालक को खालिस्तानी कह उस पर ईंटों से हमला कर दिया। यह घटना सोमवार देर शाम की है। यह शोरूम संचालक रात के समय करनाल रोड से बस स्टैंड की तरफ जा रहा था, तो रेलवे फाटक के पास दो युवकों ने उसे ईंटे मार दी। ईंटे मारने के बाद युवक मौके से ही भाग गए। घायल को अस्पताल में कराया भर्ती जानकारी अनुसार फर्नीचर शोरूम संचालक सुखविंद्र सिंह उर्फ बब्बू पर यह हमला किया गया है। इस हमले के बाद शोरुम संचालक सुखविंद्र सिंह बूरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद उसे जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घर जाते वक्त किया हमला घायल सुखविंद्र ने बताया कि उसका घर नया बस स्टैंड के पास स्थित है। ऐसे में वह पिहोवा चौक से करनाल रोड से होकर घर जा रहा था। उसी समय उसकी स्कूटी के पीछे बाइक पर दो युवक आए। जब वह रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो उस पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों ने उस पर ईंटों से हमला किया। इस घटना के बाद जब आस-पास के लोग पहुंचे तो यह दो युवक फरार हो गए। अभी तक हमलावरों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हरियाणा के कैथल में दो युवकों ने फर्नीचर शोरूम संचालक को खालिस्तानी कह उस पर ईंटों से हमला कर दिया। यह घटना सोमवार देर शाम की है। यह शोरूम संचालक रात के समय करनाल रोड से बस स्टैंड की तरफ जा रहा था, तो रेलवे फाटक के पास दो युवकों ने उसे ईंटे मार दी। ईंटे मारने के बाद युवक मौके से ही भाग गए। घायल को अस्पताल में कराया भर्ती जानकारी अनुसार फर्नीचर शोरूम संचालक सुखविंद्र सिंह उर्फ बब्बू पर यह हमला किया गया है। इस हमले के बाद शोरुम संचालक सुखविंद्र सिंह बूरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद उसे जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घर जाते वक्त किया हमला घायल सुखविंद्र ने बताया कि उसका घर नया बस स्टैंड के पास स्थित है। ऐसे में वह पिहोवा चौक से करनाल रोड से होकर घर जा रहा था। उसी समय उसकी स्कूटी के पीछे बाइक पर दो युवक आए। जब वह रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो उस पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों ने उस पर ईंटों से हमला किया। इस घटना के बाद जब आस-पास के लोग पहुंचे तो यह दो युवक फरार हो गए। अभी तक हमलावरों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
