हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष की चाची का रविवार देर रात निधन हो गया। वह 95 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। समय-समय पर उनका अस्पताल में इलाज चलता रहा। हाल ही में उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था, लेकिन रविवार रात करीब 10 बजे अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली। यह खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक हरविंदर कल्याण को जैसे ही अपनी चाची की तबीयत बिगड़ने और निधन की सूचना मिली तो वह कार्यक्रम छोड़कर तुरंत घर पहुंच गए। उनके कार्यालय सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि अंगूरबचनी जो कि स्वर्गीय रणजीत सिंह की धर्मपत्नी थीं, की हालत अचानक गंभीर हो गई थी। यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिससे सभी गहरे शोक में हैं। पांच बेटे हैं, आज होगा अंतिम संस्कार
अंगूरबचनी देवी के पांच बेटे हैं- कर्म सिंह कल्याण, जोगिंद्र कल्याण, अनिल कल्याण, बलिंद्र कल्याण और सुखविंद्र कल्याण। परिजनों के अनुसार आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार की तैयारियां घर पर की जा रही हैं और परिजन व रिश्तेदार घर पहुंचने लगे हैं। कोहड़ गांव का उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम टला
विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का सोमवार 19 मई को कोहड़ गांव में एक उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम तय था। उन्हें सरकारी स्कूल में मल्टीपर्पज हॉल, चार कमरों और बास्केटबॉल ग्राउंड के निर्माण कार्य का शिलान्यास करना था, लेकिन अब यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। परिवार में शोक की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष की चाची का रविवार देर रात निधन हो गया। वह 95 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। समय-समय पर उनका अस्पताल में इलाज चलता रहा। हाल ही में उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था, लेकिन रविवार रात करीब 10 बजे अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली। यह खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक हरविंदर कल्याण को जैसे ही अपनी चाची की तबीयत बिगड़ने और निधन की सूचना मिली तो वह कार्यक्रम छोड़कर तुरंत घर पहुंच गए। उनके कार्यालय सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि अंगूरबचनी जो कि स्वर्गीय रणजीत सिंह की धर्मपत्नी थीं, की हालत अचानक गंभीर हो गई थी। यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिससे सभी गहरे शोक में हैं। पांच बेटे हैं, आज होगा अंतिम संस्कार
अंगूरबचनी देवी के पांच बेटे हैं- कर्म सिंह कल्याण, जोगिंद्र कल्याण, अनिल कल्याण, बलिंद्र कल्याण और सुखविंद्र कल्याण। परिजनों के अनुसार आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार की तैयारियां घर पर की जा रही हैं और परिजन व रिश्तेदार घर पहुंचने लगे हैं। कोहड़ गांव का उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम टला
विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का सोमवार 19 मई को कोहड़ गांव में एक उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम तय था। उन्हें सरकारी स्कूल में मल्टीपर्पज हॉल, चार कमरों और बास्केटबॉल ग्राउंड के निर्माण कार्य का शिलान्यास करना था, लेकिन अब यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। परिवार में शोक की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
