सैलून में क्रीम में थूक मिलाकर मसाज का VIDEO:गाजियाबाद में कस्टमर से गंदी हरकत; पकड़े जाने पर बोला- मैंने पहले भी ऐसा किया

सैलून में क्रीम में थूक मिलाकर मसाज का VIDEO:गाजियाबाद में कस्टमर से गंदी हरकत; पकड़े जाने पर बोला- मैंने पहले भी ऐसा किया

गाजियाबाद में क्रीम में थूक मिलाकर मसाज करने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सैलून में काम करने वाला एक युवक कस्टमर के चेहरे पर क्रीम के साथ थूक मिलाकर मसाज कर रहा है। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने यह बात भी स्वीकार कर ली कि क्रीम पर थूका था। वह पहले भी ऐसा कर चुका है। मामला वेव सिटी का है। पहले 3 तस्वीरें देखें… पढ़िए, वीडियो में क्या दिख रहा
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सैलून में एक कस्टमर मसाज कराने के लिए बैठा है। मसाज करने वाला युवक पहले कस्टमर के चेहरे पर पानी की बोतल से स्प्रे करता है। फिर अपने हाथ में थोड़ी-सी क्रीम लेता है। इसके बाद कस्टमर के बगल में ही खड़े होकर अपने क्रीम लगे हाथों पर थूकता है। एक ही बार नहीं, दोबारा फिर कस्टमर के पीछे खड़े होकर वह क्रीम पर थूकता है। इसके बाद उसी थूक मिली क्रीम से कस्टमर के चेहरे की मसाज करने लगता है। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि ये वीडियो किसने बनाया? लेकिन मामला 18 मई, 2025 का बताया जा रहा है। इसी दिन वीडियो भी वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए वीडियो की छानबीन की। सैलून का पता चलने पर 19 मई को आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह डासना की असलम कॉलोनी का रहने वाला है। अरशद ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है। ये है पूरा मामला वेव सिटी के ड्रीम होम सेक्टर-5 में लेवल-अप नाम का सैलून है। इसे अरशद (24) चलाता है। गाजियाबाद पुलिस ने बताया- 18 मई को सोशल मीडिया के जरिए पुलिस को एक वीडियो मिला। इसमें दिख रहा था कि नाई का काम करने वाला एक युवक ग्राहक के मुंह पर जब मसाज कर रहा है, तो हाथों पर क्रीम लगाने के बाद वह उसमें थूक रहा है। छानबीन में पता करने पर यह वीडियो थाना वेव सिटी के सेक्टर-5 का निकला। यहां स्थित लेवल-अप नाम के सेलून में अरशद नाम का युवक इस तरह का काम कर रहा था। पुलिस ने अरशद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लखनऊ में थूक से फेस मसाज की थी लखनऊ में भी करीब 11 महीने पहले एक सैलून कर्मी ने ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज की थी। शक होने पर जब ग्राहक ने दुकान का सीसीटीवी फुटेज चेक किया, तब उसे इस गंदी हरकत का पता चला। इसके बाद ग्राहक ने सैलून कर्मचारी के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी जैद को गिरफ्तार कर लिया था। कन्नौज में 9 महीने पहले हुई थी गंदी हरकत कन्नौज के एक सैलून में करीब 9 महीने पहले थूक से मसाज की गई थी। इसके सामने आए वीडियो में दिख रहा था कि मसाज कर रहा युवक बार-बार अपने हाथ में थूक लेकर कस्टमर के चेहरे पर लगा रहा था। आंखें बंद होने की वजह से ग्राहक को कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठन के अंशु तिवारी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था- लव जेहाद, वोट जेहाद के बाद यह थूक जेहाद है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रॉयल सैलून के मालिक यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया था। —————————– यह खबर भी पढ़िए ताबीज के धागे से मां ने बेटे का गला घोंटा, कानपुर में प्रेमी के साथ रहने के लिए 4 साल के मासूम की हत्या की, लाश को ससुर के पास लिटाया कानपुर में प्रेमी के साथ जाने के लिए महिला ने अपने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी। गले में बंधे ताबीज के धागे से बेटे का गला घोंट दिया। चेहरे पर कई जगह को दांतों से काट लिया। इसके बाद छत पर सो रहे ससुर के पास बच्चे को सुला दिया। नीचे आकर काम करने लगी। इस बीच पति आया तो बोली- कोल्ड ड्रिंक पीने का मन है, लेकर आओ। मामला रविवार देर रात नरवल थाना क्षेत्र के मजरा प्रतापपुर गांव का है। महिला एक माह पहले गांव के एक युवक के साथ भाग गई थी। कुछ दिन पहले ही पुलिस व परिजनों के दबाव में वापस आई थी। पति की तहरीर पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मां और प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़िए गाजियाबाद में क्रीम में थूक मिलाकर मसाज करने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सैलून में काम करने वाला एक युवक कस्टमर के चेहरे पर क्रीम के साथ थूक मिलाकर मसाज कर रहा है। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने यह बात भी स्वीकार कर ली कि क्रीम पर थूका था। वह पहले भी ऐसा कर चुका है। मामला वेव सिटी का है। पहले 3 तस्वीरें देखें… पढ़िए, वीडियो में क्या दिख रहा
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सैलून में एक कस्टमर मसाज कराने के लिए बैठा है। मसाज करने वाला युवक पहले कस्टमर के चेहरे पर पानी की बोतल से स्प्रे करता है। फिर अपने हाथ में थोड़ी-सी क्रीम लेता है। इसके बाद कस्टमर के बगल में ही खड़े होकर अपने क्रीम लगे हाथों पर थूकता है। एक ही बार नहीं, दोबारा फिर कस्टमर के पीछे खड़े होकर वह क्रीम पर थूकता है। इसके बाद उसी थूक मिली क्रीम से कस्टमर के चेहरे की मसाज करने लगता है। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि ये वीडियो किसने बनाया? लेकिन मामला 18 मई, 2025 का बताया जा रहा है। इसी दिन वीडियो भी वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए वीडियो की छानबीन की। सैलून का पता चलने पर 19 मई को आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह डासना की असलम कॉलोनी का रहने वाला है। अरशद ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है। ये है पूरा मामला वेव सिटी के ड्रीम होम सेक्टर-5 में लेवल-अप नाम का सैलून है। इसे अरशद (24) चलाता है। गाजियाबाद पुलिस ने बताया- 18 मई को सोशल मीडिया के जरिए पुलिस को एक वीडियो मिला। इसमें दिख रहा था कि नाई का काम करने वाला एक युवक ग्राहक के मुंह पर जब मसाज कर रहा है, तो हाथों पर क्रीम लगाने के बाद वह उसमें थूक रहा है। छानबीन में पता करने पर यह वीडियो थाना वेव सिटी के सेक्टर-5 का निकला। यहां स्थित लेवल-अप नाम के सेलून में अरशद नाम का युवक इस तरह का काम कर रहा था। पुलिस ने अरशद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लखनऊ में थूक से फेस मसाज की थी लखनऊ में भी करीब 11 महीने पहले एक सैलून कर्मी ने ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज की थी। शक होने पर जब ग्राहक ने दुकान का सीसीटीवी फुटेज चेक किया, तब उसे इस गंदी हरकत का पता चला। इसके बाद ग्राहक ने सैलून कर्मचारी के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी जैद को गिरफ्तार कर लिया था। कन्नौज में 9 महीने पहले हुई थी गंदी हरकत कन्नौज के एक सैलून में करीब 9 महीने पहले थूक से मसाज की गई थी। इसके सामने आए वीडियो में दिख रहा था कि मसाज कर रहा युवक बार-बार अपने हाथ में थूक लेकर कस्टमर के चेहरे पर लगा रहा था। आंखें बंद होने की वजह से ग्राहक को कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठन के अंशु तिवारी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था- लव जेहाद, वोट जेहाद के बाद यह थूक जेहाद है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रॉयल सैलून के मालिक यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया था। —————————– यह खबर भी पढ़िए ताबीज के धागे से मां ने बेटे का गला घोंटा, कानपुर में प्रेमी के साथ रहने के लिए 4 साल के मासूम की हत्या की, लाश को ससुर के पास लिटाया कानपुर में प्रेमी के साथ जाने के लिए महिला ने अपने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी। गले में बंधे ताबीज के धागे से बेटे का गला घोंट दिया। चेहरे पर कई जगह को दांतों से काट लिया। इसके बाद छत पर सो रहे ससुर के पास बच्चे को सुला दिया। नीचे आकर काम करने लगी। इस बीच पति आया तो बोली- कोल्ड ड्रिंक पीने का मन है, लेकर आओ। मामला रविवार देर रात नरवल थाना क्षेत्र के मजरा प्रतापपुर गांव का है। महिला एक माह पहले गांव के एक युवक के साथ भाग गई थी। कुछ दिन पहले ही पुलिस व परिजनों के दबाव में वापस आई थी। पति की तहरीर पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मां और प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़िए   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर