मुरादाबाद में बड़ा अग्निकांड हो गया। सोमवार रात पुराने कपड़ों के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग धीरे-धीरे 5 गोदाम में फैल गई है। फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर है। 30 फायर कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आग इतनी भीषण लगी है कि आग की लपटें और धुएं के गुबार 2 Km दूर तक दिखाई पड़ रहा है। मौके पर चीख-पुकार मची है। रामपुर, अमरोहा, संभल से भी फायर टेंडर बुलाए गए हैं। क्या आग में कोई फंसा है? फायर टेंडर इसकी पुष्ट नहीं कर रहे हैं। लोगों की मदद से फायर टेंडर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। हादसा जिले के भोजपुर कस्बे का है। आग की 3 तस्वीरें देखिए… लोग पानी डालते रहे, आग बेकाबू हुई तो फायर ब्रिगेड को कॉल किया
यह भीषण अग्निकांड सोमवार देर शाम करीब 8 बजे हुआ। भोजपुर से सटे रानी नागल में कपड़े के करीब 100 से ज्यादा गोदाम है। यह पुराने कपड़े स्टोर किए जाते हैं। इन्हीं कपड़ों से दरियां बनाई जाती हैं। इन गोदामों में लेबर पुराने कपड़ों से दरियां बनाते हैं, वहीं पर रहते भी हैं। सोमवार शाम को लोगों ने एक गोदाम से धुआं उठते देखा। शोर मचाते हुए लोगों ने पानी डालना शुरू किया। मगर हवा चल रही थी, इसलिए आग तेजी से आसपास के गोदाम में भी फैल गई। बुझाने का प्रयास करते हुए लोग घबराए, तब फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कॉल होने के 25 मिनट के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचने लगीं। गोदाम में भड़की आग पर पानी की बौछार डाली जाने लगीं। मगर एक-एक करके 5 गोदामों तक आग फैल गई। इस वक्त 6 गाड़ियां आग पर पानी लगातार डाल रही है, मगर आग फैलती जा रही है। मुरादाबाद के कपड़े के 5 गोदाम में भड़की आग के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…. मुरादाबाद में बड़ा अग्निकांड हो गया। सोमवार रात पुराने कपड़ों के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग धीरे-धीरे 5 गोदाम में फैल गई है। फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर है। 30 फायर कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आग इतनी भीषण लगी है कि आग की लपटें और धुएं के गुबार 2 Km दूर तक दिखाई पड़ रहा है। मौके पर चीख-पुकार मची है। रामपुर, अमरोहा, संभल से भी फायर टेंडर बुलाए गए हैं। क्या आग में कोई फंसा है? फायर टेंडर इसकी पुष्ट नहीं कर रहे हैं। लोगों की मदद से फायर टेंडर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। हादसा जिले के भोजपुर कस्बे का है। आग की 3 तस्वीरें देखिए… लोग पानी डालते रहे, आग बेकाबू हुई तो फायर ब्रिगेड को कॉल किया
यह भीषण अग्निकांड सोमवार देर शाम करीब 8 बजे हुआ। भोजपुर से सटे रानी नागल में कपड़े के करीब 100 से ज्यादा गोदाम है। यह पुराने कपड़े स्टोर किए जाते हैं। इन्हीं कपड़ों से दरियां बनाई जाती हैं। इन गोदामों में लेबर पुराने कपड़ों से दरियां बनाते हैं, वहीं पर रहते भी हैं। सोमवार शाम को लोगों ने एक गोदाम से धुआं उठते देखा। शोर मचाते हुए लोगों ने पानी डालना शुरू किया। मगर हवा चल रही थी, इसलिए आग तेजी से आसपास के गोदाम में भी फैल गई। बुझाने का प्रयास करते हुए लोग घबराए, तब फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कॉल होने के 25 मिनट के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचने लगीं। गोदाम में भड़की आग पर पानी की बौछार डाली जाने लगीं। मगर एक-एक करके 5 गोदामों तक आग फैल गई। इस वक्त 6 गाड़ियां आग पर पानी लगातार डाल रही है, मगर आग फैलती जा रही है। मुरादाबाद के कपड़े के 5 गोदाम में भड़की आग के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…. उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
मुरादाबाद में 5 कपड़ा गोदाम में भीषण आग:2 किमी दूर से दिख रहा धुएं का गुबार; फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर
