हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने यूपी के ज्यादातर धार्मिक शहरों में घूमी। यहां मंदिरों और फेमस स्थान के वीडियो और जानकारी जुटाई। वह पिछले 5 साल में 6 बार काशी आई। यहां काशी विश्वनाथ दरबार और गंगा घाटों के वीडियो बनाए। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में थी। उसने यहां से भी वीडियो बनाए और यूट्यूब पर अपलोड किए। इन यात्राओं के दौरान उसके साथ कुछ लड़कियां भी थीं। ज्योति मथुरा और अयोध्या भी गई। ज्योति के बार-बार काशी आने का पता चलते ही पुलिस महकमे से लेकर इंटेलिजेंस अलर्ट हो गई है। वह वाराणसी, मथुरा, अयोध्या और प्रयागराज कब-कब आई? वह कहां-कहां गई? उसके साथ कौन-कौन लोग थे? वह कहां ठहरी? किन लोगों से मुलाकात की और क्या जानकारी जुटाई? इन सभी बिंदुओं पर पुलिस के साथ खुफिया तंत्र जानकारी जुटा रहा है। दरअसल, 15 मई को पुलिस ने ज्योति को उसके घर से अरेस्ट किया था। उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। उसके खिलाफ हरियाणा के हिसार सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया था। हिसार पुलिस के मुताबिक, ज्योति पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी। सोशल मीडिया के जरिए भारत की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान को भेज रही थी। पहले ज्योति की 3 तस्वीरें देखिए… इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद हैं वीडियो
ज्योति के इंस्टाग्राम पर मौजूद वीडियो में वह काशी में गंगा में नाव की सवारी करती नजर आ रही है। एक अन्य वीडियो में उसके साथ कुछ सहेलियां भी गंगा नदी में नाव पर घूमती नजर आ रही हैं। बीते 6 महीने में वह 3 बार वाराणसी आई थी। हालांकि इंस्टाग्राम पर मौजूद अकाउंट Travelwithjo1 को सस्पेंड कर दिया गया है। You tube पर भी ज्योति के कई वीडियो
ज्योति ने दिसंबर, 2023 से फरवरी, 2025 के बीच कई बार वाराणसी यात्रा की थी। एक बार वह दिल्ली से बस से वाराणसी आई थी। 9 दिसंबर, 2024 को उसने अपने you tube चैनल Travelwithjo1 पर अपलोड किया था। इसी चैनल पर उसने 11 जुलाई, 2023 में काशी विश्वनाथ दरबार पोस्ट किया है। कॉरिडोर के अंदर से उसने वीडियो बनाया था। इतना ही नहीं, इस वीडियो में वह यह भी बता रही है कि जब वह पिछली बार आई थी, तब कॉरिडोर के निर्माण का कार्य चल रहा था। अगस्त, 2023 में उसने काशी के मशहूर लक्ष्मी चाय वाले के साथ वीडियो बनाया था। साथ ही उसने वाराणसी में वंदेभारत के साथ भी अपना वीडियो अपलोड किया था। कौन है ज्योति मल्होत्रा, 4 पॉइंट में जानिए ———————— ये खबर भी पढ़िए- मानव शर्मा सुसाइड- बॉयफ्रेंड की शादी पर रोई थी निकिता, सगाई के बाद दूसरे से गिफ्ट लेती रही, आगरा पुलिस की 500 पन्नों की चार्जशीट आज से 84 दिन पहले आगरा में TCS मैनेजर मानव शर्मा ने लाइव सुसाइड किया था। आगरा पुलिस ने मामले में कोर्ट में 500 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। मानव ने सुसाइड से पहले पत्नी निकिता का बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशन होने की बात कही थी। पढ़िए पूरी खबर हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने यूपी के ज्यादातर धार्मिक शहरों में घूमी। यहां मंदिरों और फेमस स्थान के वीडियो और जानकारी जुटाई। वह पिछले 5 साल में 6 बार काशी आई। यहां काशी विश्वनाथ दरबार और गंगा घाटों के वीडियो बनाए। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में थी। उसने यहां से भी वीडियो बनाए और यूट्यूब पर अपलोड किए। इन यात्राओं के दौरान उसके साथ कुछ लड़कियां भी थीं। ज्योति मथुरा और अयोध्या भी गई। ज्योति के बार-बार काशी आने का पता चलते ही पुलिस महकमे से लेकर इंटेलिजेंस अलर्ट हो गई है। वह वाराणसी, मथुरा, अयोध्या और प्रयागराज कब-कब आई? वह कहां-कहां गई? उसके साथ कौन-कौन लोग थे? वह कहां ठहरी? किन लोगों से मुलाकात की और क्या जानकारी जुटाई? इन सभी बिंदुओं पर पुलिस के साथ खुफिया तंत्र जानकारी जुटा रहा है। दरअसल, 15 मई को पुलिस ने ज्योति को उसके घर से अरेस्ट किया था। उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। उसके खिलाफ हरियाणा के हिसार सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया था। हिसार पुलिस के मुताबिक, ज्योति पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी। सोशल मीडिया के जरिए भारत की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान को भेज रही थी। पहले ज्योति की 3 तस्वीरें देखिए… इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद हैं वीडियो
ज्योति के इंस्टाग्राम पर मौजूद वीडियो में वह काशी में गंगा में नाव की सवारी करती नजर आ रही है। एक अन्य वीडियो में उसके साथ कुछ सहेलियां भी गंगा नदी में नाव पर घूमती नजर आ रही हैं। बीते 6 महीने में वह 3 बार वाराणसी आई थी। हालांकि इंस्टाग्राम पर मौजूद अकाउंट Travelwithjo1 को सस्पेंड कर दिया गया है। You tube पर भी ज्योति के कई वीडियो
ज्योति ने दिसंबर, 2023 से फरवरी, 2025 के बीच कई बार वाराणसी यात्रा की थी। एक बार वह दिल्ली से बस से वाराणसी आई थी। 9 दिसंबर, 2024 को उसने अपने you tube चैनल Travelwithjo1 पर अपलोड किया था। इसी चैनल पर उसने 11 जुलाई, 2023 में काशी विश्वनाथ दरबार पोस्ट किया है। कॉरिडोर के अंदर से उसने वीडियो बनाया था। इतना ही नहीं, इस वीडियो में वह यह भी बता रही है कि जब वह पिछली बार आई थी, तब कॉरिडोर के निर्माण का कार्य चल रहा था। अगस्त, 2023 में उसने काशी के मशहूर लक्ष्मी चाय वाले के साथ वीडियो बनाया था। साथ ही उसने वाराणसी में वंदेभारत के साथ भी अपना वीडियो अपलोड किया था। कौन है ज्योति मल्होत्रा, 4 पॉइंट में जानिए ———————— ये खबर भी पढ़िए- मानव शर्मा सुसाइड- बॉयफ्रेंड की शादी पर रोई थी निकिता, सगाई के बाद दूसरे से गिफ्ट लेती रही, आगरा पुलिस की 500 पन्नों की चार्जशीट आज से 84 दिन पहले आगरा में TCS मैनेजर मानव शर्मा ने लाइव सुसाइड किया था। आगरा पुलिस ने मामले में कोर्ट में 500 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। मानव ने सुसाइड से पहले पत्नी निकिता का बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशन होने की बात कही थी। पढ़िए पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूट्यूबर ज्योति 6 बार काशी आई, कॉरिडोर के फोटो खींचे:महाकुंभ और कृष्ण जन्मभूमि के वीडियो शेयर किए, अयोध्या भी घूमी
