मेरे पति बेकसूर, पाकिस्तान के जासूस नहीं:रामपुर से गिरफ्तार शहजाद की पत्नी फूट-फूटकर रोई, बोली- मुझे भी फांसी पर चढ़ा दो

मेरे पति बेकसूर, पाकिस्तान के जासूस नहीं:रामपुर से गिरफ्तार शहजाद की पत्नी फूट-फूटकर रोई, बोली- मुझे भी फांसी पर चढ़ा दो

‘मेरे पति बेकसूर हैं। उनको फंसाया गया है। मैं उनके लिए लड़ाई लड़ूंगी। कल एक पुलिस वाला आया था। मेरे पति को पकड़ कर ले गया। मेरे दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। मेरा कोई नहीं। अगर मेरे पति को छोड़ा नहीं गया, तो हम लोग भी जान दे देंगे। बच्चों को भी फांसी पर चढ़ा दो। मेरे पति पाकिस्तान काम के सिलसिले में जाते थे। वह कोई गलत काम नहीं करते थे। उनको फंसाया गया है।’ यह कहना है ISI जासूस शहजाद की पत्नी का। शहजाद को 18 मई को ATS ने रामपुर के टांडा से गिरफ्तार किया था। शहजाद के खिलाफ लखनऊ में केस दर्ज किया गया था। शहजाद को यूपी ATS ने सोमवार को लखनऊ कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। क्या शहजाद ISI का जासूस था? क्या उसने पाकिस्तान को खुफिया जानकारी शेयर कीं? उसने पाकिस्तान की यात्राएं क्यों कीं? यह सब जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम रामपुर से 35 किमी दूर टांडा के मोहल्ला आजाद नगर पहुंची। यहां शहजाद का घर है। उसका मकान नं- 135 है। यहां वह पत्नी और दो बेटों के साथ रहता है। उसका दो मंजिला घर बहुत आलीशान बना है। है। पूरे घर में टाइल्स लगे हैं। पूरा घर सीसीटीवी से लैस है। हमने सबसे पहले पत्नी और सास से बातचीत की। फिर मोहल्ले वालों से उसके बारे में पूछा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पढ़िए ISI जासूस की पत्नी ने क्या कहा… शहजाद की पत्नी राजिया का रो-रो कर बुरा हाल है। राजिया ने बताया- शहजाद की रिहाई होनी चाहिए। उन्हें फंसाया गया है। मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं। मैं उनकी लड़ाई लड़ूंगी। उन्हें कल शाम घर से बुला कर ले गए थे। मुझे उम्मीद है कि इंसाफ मिलेगा। उन्हें लंबा फंसाया गया है। मेरी मदद करो। मैं यहां अकेली रहती हूं। मेरे पति कपड़ों का काम करते थे। किराए की गाड़ी भी चलाते थे। काम के सिलसिले में पाकिस्तान जाते थे। उनका इससे कोई कनेक्शन नहीं है। कल रात एक पुलिसकर्मी आया था। मेरे पति को उठाकर ले गया। 5 दिन पहले भी पूछताछ के लिए ले गए थे। उसके बाद छोड़ दिया था। केवल उनका मोबाइल ले लिया था। मेरे ससुर अब्दुल वहाब की मीना बाजार में बर्तन और फाइबर की दुकान है। उस पर उनके पिता ही बैठते थे। कभी-कभी मेरे पति भी बैठते थे। मेरे पति अपने भाइयों में सबसे बड़े हैं। शहजाद पत्नी के साथ गया था पाकिस्तान
शहजाद की सास राजदा ने बताया- वह कपड़े का काम करता है। वह गाड़ी भी चलाता है। उसे झूठा फंसाया गया है। 7 साल से घर बना रहे हैं। शहजाद पत्नी के साथ अपने रिश्ते के भाई सद्दीक (जो पाकिस्तान में रहते हैं) से मिलने गया था। शहजाद की गिरफ्तारी के बाद टांडा के लोग हैरान
शहजाद की गिरफ्तारी के बाद टांडा के लोग हैरान हैं। पड़ोसियों का कहना है कि शहजाद सामान्य व्यवहार का व्यक्ति था। वह कपड़ा व्यापार में सक्रिय था। किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह इतने बड़े मामले में शामिल हो सकता है। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि हमें तो तब पता चला, जब एटीएस उसे ले गई। यह सुनकर सभी को झटका लगा। 10-12 साल में कभी यहां पुलिस नहीं आई
आजाद नगर में शहजाद के पड़ोसी दुकानदार अब्दुल रहमान ने कहा- 10-12 साल में कभी यहां पुलिस नहीं आई। रात पुलिस आई थी, तब हमें पता चला कि शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके घर तो कोई संदिग्ध लोग नहीं आते थे। उनके रिश्तेदार ही आया-जाया करते थे। काफी साल से यह घर बना रहे थे। अब जाकर घर की फिनिशिंग की थी। अब जानिए SI जासूस शहजाद के बारे में… पिछले 10 साल से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए कर रहा काम
शहजाद पिछले 10 साल से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रहा था। पिछले कुछ सालों में शहजाद ने धर्म और दीन की बातें करके रामपुर, मुरादाबाद, संभल और आसपास के जिलों के युवाओं को बरगलाया। उन्हें ISI से कनेक्ट किया। कारोबार की आड़ में उसने इन लोगों को पाकिस्तान भिजवाया। शहजाद के कहने पर पाकिस्तानी वीजा आदि की व्यवस्था भी पाकिस्तानी खुफिया एजेंट्स करते थे। शहजाद ने बड़ी तादाद में ISI को भारतीय सिम भी उपलब्ध कराए थे। जिनका इस्तेमाल एजेंसी जासूसी और आतंकी घटनाओं के लिए करती थी। इस बारे में एजेंसी शहजाद से विस्तार से पूछताछ कर रही है। ISI एजेंट्स को पैसा उपलब्ध कराता था शहजाद
शहजाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के कहने पर भारत में छुपे उसके एजेंट्स को पैसे उपलब्ध कराता था। पाक एजेंसी उसे जहां निर्देश देती थी, शहजाद वहां जाकर उसके एजेंट्स को रकम देता था। एटीएस ने बताया- शहजाद कई साल से पाकिस्‍तान जाता-आता था। वह चोरी-छिपे भारत-पाकिस्तान के बीच कॉस्मेटिक्स, कपड़े, मसाले और अन्‍य सामान सीमा पार लेकर आता-जाता था। इसकी आड़ में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करता था। ———————- ये खबर भी पढ़ें.. ISI के लिए जासूसी करने वाला शहजाद मुरादाबाद से गिरफ्तार, यूपी एटीएस की कार्रवाई, कास्मेटिक्स, कपड़े, मसालों की करता था तस्करी उत्तर प्रदेश की आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में शहजाद नाम के युवक को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। शहजार रामपुर के टांडा का रहने वाला बताया जा रहा है। वह भारत-पाकिस्तान सीमा के रास्ते तस्करी, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी और देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर ‘मेरे पति बेकसूर हैं। उनको फंसाया गया है। मैं उनके लिए लड़ाई लड़ूंगी। कल एक पुलिस वाला आया था। मेरे पति को पकड़ कर ले गया। मेरे दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। मेरा कोई नहीं। अगर मेरे पति को छोड़ा नहीं गया, तो हम लोग भी जान दे देंगे। बच्चों को भी फांसी पर चढ़ा दो। मेरे पति पाकिस्तान काम के सिलसिले में जाते थे। वह कोई गलत काम नहीं करते थे। उनको फंसाया गया है।’ यह कहना है ISI जासूस शहजाद की पत्नी का। शहजाद को 18 मई को ATS ने रामपुर के टांडा से गिरफ्तार किया था। शहजाद के खिलाफ लखनऊ में केस दर्ज किया गया था। शहजाद को यूपी ATS ने सोमवार को लखनऊ कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। क्या शहजाद ISI का जासूस था? क्या उसने पाकिस्तान को खुफिया जानकारी शेयर कीं? उसने पाकिस्तान की यात्राएं क्यों कीं? यह सब जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम रामपुर से 35 किमी दूर टांडा के मोहल्ला आजाद नगर पहुंची। यहां शहजाद का घर है। उसका मकान नं- 135 है। यहां वह पत्नी और दो बेटों के साथ रहता है। उसका दो मंजिला घर बहुत आलीशान बना है। है। पूरे घर में टाइल्स लगे हैं। पूरा घर सीसीटीवी से लैस है। हमने सबसे पहले पत्नी और सास से बातचीत की। फिर मोहल्ले वालों से उसके बारे में पूछा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पढ़िए ISI जासूस की पत्नी ने क्या कहा… शहजाद की पत्नी राजिया का रो-रो कर बुरा हाल है। राजिया ने बताया- शहजाद की रिहाई होनी चाहिए। उन्हें फंसाया गया है। मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं। मैं उनकी लड़ाई लड़ूंगी। उन्हें कल शाम घर से बुला कर ले गए थे। मुझे उम्मीद है कि इंसाफ मिलेगा। उन्हें लंबा फंसाया गया है। मेरी मदद करो। मैं यहां अकेली रहती हूं। मेरे पति कपड़ों का काम करते थे। किराए की गाड़ी भी चलाते थे। काम के सिलसिले में पाकिस्तान जाते थे। उनका इससे कोई कनेक्शन नहीं है। कल रात एक पुलिसकर्मी आया था। मेरे पति को उठाकर ले गया। 5 दिन पहले भी पूछताछ के लिए ले गए थे। उसके बाद छोड़ दिया था। केवल उनका मोबाइल ले लिया था। मेरे ससुर अब्दुल वहाब की मीना बाजार में बर्तन और फाइबर की दुकान है। उस पर उनके पिता ही बैठते थे। कभी-कभी मेरे पति भी बैठते थे। मेरे पति अपने भाइयों में सबसे बड़े हैं। शहजाद पत्नी के साथ गया था पाकिस्तान
शहजाद की सास राजदा ने बताया- वह कपड़े का काम करता है। वह गाड़ी भी चलाता है। उसे झूठा फंसाया गया है। 7 साल से घर बना रहे हैं। शहजाद पत्नी के साथ अपने रिश्ते के भाई सद्दीक (जो पाकिस्तान में रहते हैं) से मिलने गया था। शहजाद की गिरफ्तारी के बाद टांडा के लोग हैरान
शहजाद की गिरफ्तारी के बाद टांडा के लोग हैरान हैं। पड़ोसियों का कहना है कि शहजाद सामान्य व्यवहार का व्यक्ति था। वह कपड़ा व्यापार में सक्रिय था। किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह इतने बड़े मामले में शामिल हो सकता है। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि हमें तो तब पता चला, जब एटीएस उसे ले गई। यह सुनकर सभी को झटका लगा। 10-12 साल में कभी यहां पुलिस नहीं आई
आजाद नगर में शहजाद के पड़ोसी दुकानदार अब्दुल रहमान ने कहा- 10-12 साल में कभी यहां पुलिस नहीं आई। रात पुलिस आई थी, तब हमें पता चला कि शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके घर तो कोई संदिग्ध लोग नहीं आते थे। उनके रिश्तेदार ही आया-जाया करते थे। काफी साल से यह घर बना रहे थे। अब जाकर घर की फिनिशिंग की थी। अब जानिए SI जासूस शहजाद के बारे में… पिछले 10 साल से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए कर रहा काम
शहजाद पिछले 10 साल से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रहा था। पिछले कुछ सालों में शहजाद ने धर्म और दीन की बातें करके रामपुर, मुरादाबाद, संभल और आसपास के जिलों के युवाओं को बरगलाया। उन्हें ISI से कनेक्ट किया। कारोबार की आड़ में उसने इन लोगों को पाकिस्तान भिजवाया। शहजाद के कहने पर पाकिस्तानी वीजा आदि की व्यवस्था भी पाकिस्तानी खुफिया एजेंट्स करते थे। शहजाद ने बड़ी तादाद में ISI को भारतीय सिम भी उपलब्ध कराए थे। जिनका इस्तेमाल एजेंसी जासूसी और आतंकी घटनाओं के लिए करती थी। इस बारे में एजेंसी शहजाद से विस्तार से पूछताछ कर रही है। ISI एजेंट्स को पैसा उपलब्ध कराता था शहजाद
शहजाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के कहने पर भारत में छुपे उसके एजेंट्स को पैसे उपलब्ध कराता था। पाक एजेंसी उसे जहां निर्देश देती थी, शहजाद वहां जाकर उसके एजेंट्स को रकम देता था। एटीएस ने बताया- शहजाद कई साल से पाकिस्‍तान जाता-आता था। वह चोरी-छिपे भारत-पाकिस्तान के बीच कॉस्मेटिक्स, कपड़े, मसाले और अन्‍य सामान सीमा पार लेकर आता-जाता था। इसकी आड़ में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करता था। ———————- ये खबर भी पढ़ें.. ISI के लिए जासूसी करने वाला शहजाद मुरादाबाद से गिरफ्तार, यूपी एटीएस की कार्रवाई, कास्मेटिक्स, कपड़े, मसालों की करता था तस्करी उत्तर प्रदेश की आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में शहजाद नाम के युवक को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। शहजार रामपुर के टांडा का रहने वाला बताया जा रहा है। वह भारत-पाकिस्तान सीमा के रास्ते तस्करी, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी और देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर