लुधियाना में उपचुनाव की तारीख जल्द ही घोषित होने वाली है। इससे पहले कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिअद ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सत्ताधारी पार्टी आप ने राज्यसभा सदस्य और कारोबारी संजीव अरोड़ा को चुनाव में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को टिकट दिया है। शिअद ने एडवोकेट पररूपकर सिंह घुमन पर भरोसा जताया है। कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु लगातार आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा पर निशाना साध रहे हैं। आशु ने कहा कि आज सरकारी दफ्तरों में काम पूरी तरह से ठप है। आशु के मुताबिक डीटीओ दफ्तर में पिछले 8 महीने से काम ठप है। निगम दफ्तर में तो वैसे भी कोई अधिकारी काम नहीं कर रहा है। तहसीलों में लोगों के काम ठप पड़े हैं। सिर्फ जीएसटी विभाग की छापेमारी हो रही है ताकि जीएसटी का टारगेट पूरा हो सके। आशु ने कहा कि शहर में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि जो भी काम हो रहा है वह संजीव के मुताबिक हो रहा है। आशु बोले- जनता सरकार को 2027 का आईना दिखाने को तैयार आशु ने कहा कि पंजाब की आप सरकार ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और भारी उद्योग के चेयरमैन पद पंजाब से बाहर के प्रतिनिधियों को सौंपकर पंजाब के साथ धोखा किया है। इससे साबित होता है कि पंजाब के ये बेहद महत्वपूर्ण विभाग चलाने में पंजाबी सक्षम नहीं हैं। पंजाबियों की अनदेखी करने के फैसले की मैं निंदा करता हूं। आशु ने कहा कि उपचुनाव में जनता सरकार को 2027 का आईना दिखाने के लिए तैयार है। लुधियाना में उपचुनाव की तारीख जल्द ही घोषित होने वाली है। इससे पहले कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिअद ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सत्ताधारी पार्टी आप ने राज्यसभा सदस्य और कारोबारी संजीव अरोड़ा को चुनाव में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को टिकट दिया है। शिअद ने एडवोकेट पररूपकर सिंह घुमन पर भरोसा जताया है। कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु लगातार आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा पर निशाना साध रहे हैं। आशु ने कहा कि आज सरकारी दफ्तरों में काम पूरी तरह से ठप है। आशु के मुताबिक डीटीओ दफ्तर में पिछले 8 महीने से काम ठप है। निगम दफ्तर में तो वैसे भी कोई अधिकारी काम नहीं कर रहा है। तहसीलों में लोगों के काम ठप पड़े हैं। सिर्फ जीएसटी विभाग की छापेमारी हो रही है ताकि जीएसटी का टारगेट पूरा हो सके। आशु ने कहा कि शहर में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि जो भी काम हो रहा है वह संजीव के मुताबिक हो रहा है। आशु बोले- जनता सरकार को 2027 का आईना दिखाने को तैयार आशु ने कहा कि पंजाब की आप सरकार ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और भारी उद्योग के चेयरमैन पद पंजाब से बाहर के प्रतिनिधियों को सौंपकर पंजाब के साथ धोखा किया है। इससे साबित होता है कि पंजाब के ये बेहद महत्वपूर्ण विभाग चलाने में पंजाबी सक्षम नहीं हैं। पंजाबियों की अनदेखी करने के फैसले की मैं निंदा करता हूं। आशु ने कहा कि उपचुनाव में जनता सरकार को 2027 का आईना दिखाने के लिए तैयार है। पंजाब | दैनिक भास्कर
