हरियाणा में रेवाड़ी जिले के कोसली कस्बा में शुक्रवार को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान लोगों ने मेन रोड पर जाम लगा दिया। जाम की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। सूचना के बाद कोसली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई तो जाम लगाने वाले लोगों ने सड़क को खोल दिया। दरअसल, कोसली कस्बा के साल्हावास रोड पर संगम सिनेमा के सामने कॉलोनी के लोग पिछले काफी समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान है। सीवर का गंदा पानी लोगों को घरों तक पहुंच रहा है। इतना ही नहीं वाटर सप्लाई तक में दूषित पानी पहुंचने का खतरा बना हुआ है। दूषित पानी की वजह से पनपने वाले मच्छरों के कारण बीमारी फैलने का भी लोगों को डर है। स्थानीय लोगों की माने तो इसको लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। देखिए रोड़ जाम की फोटोज…। एक घंट जाम रहा रोड परेशान होकर काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह साल्हावास रोड को जाम कर दिया। सूचना के बाद कोसली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने जाम लगाने वाले लोगों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन जब लोग सड़क से नहीं उठे तो पुलिस ने कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जाम खोल दिया। करीब एक घंटे तक लगे जाम की वजह से सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक भीषण गर्मी में परेशान रहे। हरियाणा में रेवाड़ी जिले के कोसली कस्बा में शुक्रवार को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान लोगों ने मेन रोड पर जाम लगा दिया। जाम की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। सूचना के बाद कोसली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई तो जाम लगाने वाले लोगों ने सड़क को खोल दिया। दरअसल, कोसली कस्बा के साल्हावास रोड पर संगम सिनेमा के सामने कॉलोनी के लोग पिछले काफी समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान है। सीवर का गंदा पानी लोगों को घरों तक पहुंच रहा है। इतना ही नहीं वाटर सप्लाई तक में दूषित पानी पहुंचने का खतरा बना हुआ है। दूषित पानी की वजह से पनपने वाले मच्छरों के कारण बीमारी फैलने का भी लोगों को डर है। स्थानीय लोगों की माने तो इसको लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। देखिए रोड़ जाम की फोटोज…। एक घंट जाम रहा रोड परेशान होकर काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह साल्हावास रोड को जाम कर दिया। सूचना के बाद कोसली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने जाम लगाने वाले लोगों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन जब लोग सड़क से नहीं उठे तो पुलिस ने कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जाम खोल दिया। करीब एक घंटे तक लगे जाम की वजह से सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक भीषण गर्मी में परेशान रहे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

यमुनानगर में किसी चेयरपर्सन-कैंडिडेट ने नाम नहीं लिया वापस:4 महिलाएं मैदान में, 15 पार्षद कैंडिडेट्स पीछे हटे, BJP की भावना निर्विरोध निर्वाचित
यमुनानगर में किसी चेयरपर्सन-कैंडिडेट ने नाम नहीं लिया वापस:4 महिलाएं मैदान में, 15 पार्षद कैंडिडेट्स पीछे हटे, BJP की भावना निर्विरोध निर्वाचित यमुनानगर में मेयर चुनाव में 4 महिला कैंडिडेट्स के बीच कड़ी टक्कर होगी। चेयरपर्सन चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने अंतिम दिन किसी भी कैंडिडेट ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। अब यहां सीधा मुकाबला BJP-कांग्रेस और इंडिपेंडेंट कैंडिडेट्स के बीच होगा। हालांकि पार्षद पद के लिए 15 कैंडिडेट्स ने अपना नामांकन वापस ले लिया। कांग्रेस की पूनम ने लिया नाम वापस उधर, वार्ड-9 से BJP की भावना बिट्टू निर्विरोध पार्षद चुनी गईं। इस वार्ड से कांग्रेस की पूनम अग्रवाल ने अपना नाम वापस ले लिया। इस वार्ड से भावना लगातार दूसरी बार पार्षद चुनी गई हैं। उनके पति पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू इसी वार्ड से पार्षद रह चुके हैं। इस तरह से बिट्टू परिवार की चुनाव में हैट्रिक हो गई। मेयर का पद एससी के लिए आरक्षित यमुनानगर मेयर का पद SC वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। यहां BJP के साथ-साथ कांग्रेस भी सिंबल पर चुनाव लड़ रही है। BJP ने सबसे पहले अपने मेयर और पार्षद कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। उसके बाद कांग्रेस की ओर से लिस्ट जारी हुई थी, जिसमें किरण देवी को कैंडीडेट्स बनाए जाने पर कांग्रेस समर्थित सुमन वाल्मीकि और एडवोकेट मधु ने नाराज होकर अपना नामांकन बतौर इंडिपेंडेंट कैंडिडेट के रूप में भरा था। 108 ने कैंडिडेट्स ने भरा था नामांकन रिटर्निंग अधिकारी एवं SDM सोनू राम ने बताया कि चुनाव के लिए कुल 108 कैंडिडेट्स ने नामांकन भरा था, जिसमें नामांकन रद्द हो गए थे। नामांकन के अंतिम दिन 15 कैंडिडेट्स ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके अलावा वार्ड-9 ने कैंडिडेट्स निविर्रोध चुन ली गईं। अब चुनाव मैदान में 90 कैंडिडेट्स मैदान में आमने-सामने हैं। 2 मार्च को होने वाले चुनाव में मतदाता अपने पार्षद का चयन करेंगे।

रेवाड़ी में वंदना पोपली दोबारा बनी BJP जिलाध्यक्ष:राव और नायब के साथ बेहतर तालमेल आया काम; 8 माह में रिन्यू हुआ कार्यकाल
रेवाड़ी में वंदना पोपली दोबारा बनी BJP जिलाध्यक्ष:राव और नायब के साथ बेहतर तालमेल आया काम; 8 माह में रिन्यू हुआ कार्यकाल रेवाड़ी में भाजपा ने वर्तमान जिलाध्यक्ष वंदना पोपली को रिपीट किया है। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत व मुख्यमंत्री राव इंद्रजीत के साथ बेहतर तालमेल के कारण वंदना पोपली 8 माह में ही उनका कार्यकाल रिन्यू हो गया है। वंदना पोपली 2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं। भाजपा ने उन्हें प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट, सह प्रवक्ता, लोकसभा चुनाव के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया था और वे प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभालते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और अब मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार का पक्ष मीडिया में बखूबी रखती थीं। वर्तमान में भी वे BJP जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहीं थी। 21 ने किया था आवेदन भाजपा जिलाध्यक्ष कुर्सी के लिए नेताओं की लंबी कतार है। 21 भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष कुर्सी के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। लेकिन 5 नेता पार्टी के द्वारा बनाए गए पैमाने पर खरे नहीं उतरे तो उनका नामांकन रद्द कर दिए गए। हालांकि दो-तीन ऐसे चेहरे भी रहे, जो बाहर होने के कारण नामांकन नहीं कर पाए। ये थे मुख्य नाम भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए अभी तक वर्तमान जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, जिला महामंत्री सत्यदेव यादव, जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा, महिला जिलाध्यक्ष कविता गुप्ता, रामअवतार खतोपुरी, हेमलता तंवर सहित 21 लोगों ने नामांकन किया है। सूचना है कि नामांकन के लिए कुछ समय बढ़ाया गया है, ऐसे में कुछ नाम और बढ़ सकते हैं। उम्र के पैमाने पर खरे नहीं उतरे 5 भाजपाई भाजपा की ओर से संगठन चुनाव में उम्र का पैमाना बनाया गया था। नामांकन करने वाले की उम्र 45 से 55 उम्र के बीच होनी चाहिए। 5 नामांकन इसी वजह से रद्द हुए। क्योंकि उनकी उम्र 45 से 55 के बीच नहीं थी।

सोनीपत में धू- धूकर जली बाइक, VIDEO:पेट्रोल डलवा कर आ रहा था युवक; अचानक निकली चिंगारी, कूद कर बचाई जान
सोनीपत में धू- धूकर जली बाइक, VIDEO:पेट्रोल डलवा कर आ रहा था युवक; अचानक निकली चिंगारी, कूद कर बचाई जान हरियाणा के सोनीपत में चलती बाइक में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनट में बाइक आग का गोला बन गई। बाइक सवार ने कूद कर अपनी जान बचाई। बाइक मे आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी। सोनीपत के थरिया गांव का रहने वाले युवक आरिफ ने बताया कि वह सोमवार को गोहाना रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल वापस लौट रहा था। वह गली में घुसा तो इसी दौरान उसकी बाइक में अचानक से आग लग गई। वह जान बचाने के लिए बाइक को रोक कर कूद गया। आग बुझाने का प्रयास कर ही रहा था कि बाइक धू धूकर जलने लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई थी। मौके पर आग बुझाई गई, लेकिन तब तक बाइक में कुछ नहीं बचा था। देखें बाइक जलने के कुछ PHOTOS… बाइक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक में अचानक चिंगारी निकलना शुरू हुई और कुछ ही पलों में आग की लपटें उठने लगीं। बाइक सवार किसी तरह बाल-बाल बच गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हर कोई बाइक के जलने से हैरान था।