हरियाणा में रेवाड़ी जिले के कोसली कस्बा में शुक्रवार को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान लोगों ने मेन रोड पर जाम लगा दिया। जाम की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। सूचना के बाद कोसली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई तो जाम लगाने वाले लोगों ने सड़क को खोल दिया। दरअसल, कोसली कस्बा के साल्हावास रोड पर संगम सिनेमा के सामने कॉलोनी के लोग पिछले काफी समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान है। सीवर का गंदा पानी लोगों को घरों तक पहुंच रहा है। इतना ही नहीं वाटर सप्लाई तक में दूषित पानी पहुंचने का खतरा बना हुआ है। दूषित पानी की वजह से पनपने वाले मच्छरों के कारण बीमारी फैलने का भी लोगों को डर है। स्थानीय लोगों की माने तो इसको लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। देखिए रोड़ जाम की फोटोज…। एक घंट जाम रहा रोड परेशान होकर काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह साल्हावास रोड को जाम कर दिया। सूचना के बाद कोसली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने जाम लगाने वाले लोगों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन जब लोग सड़क से नहीं उठे तो पुलिस ने कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जाम खोल दिया। करीब एक घंटे तक लगे जाम की वजह से सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक भीषण गर्मी में परेशान रहे। हरियाणा में रेवाड़ी जिले के कोसली कस्बा में शुक्रवार को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान लोगों ने मेन रोड पर जाम लगा दिया। जाम की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। सूचना के बाद कोसली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई तो जाम लगाने वाले लोगों ने सड़क को खोल दिया। दरअसल, कोसली कस्बा के साल्हावास रोड पर संगम सिनेमा के सामने कॉलोनी के लोग पिछले काफी समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान है। सीवर का गंदा पानी लोगों को घरों तक पहुंच रहा है। इतना ही नहीं वाटर सप्लाई तक में दूषित पानी पहुंचने का खतरा बना हुआ है। दूषित पानी की वजह से पनपने वाले मच्छरों के कारण बीमारी फैलने का भी लोगों को डर है। स्थानीय लोगों की माने तो इसको लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। देखिए रोड़ जाम की फोटोज…। एक घंट जाम रहा रोड परेशान होकर काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह साल्हावास रोड को जाम कर दिया। सूचना के बाद कोसली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने जाम लगाने वाले लोगों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन जब लोग सड़क से नहीं उठे तो पुलिस ने कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जाम खोल दिया। करीब एक घंटे तक लगे जाम की वजह से सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक भीषण गर्मी में परेशान रहे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

हरियाणा में बारिश नहीं होने से बढ़ी गर्मी:पिछले 4 दिनों में बढ़ा दिन का पारा, कुरुक्षेत्र सबसे गर्म, 37 पार हुआ तापमान
हरियाणा में बारिश नहीं होने से बढ़ी गर्मी:पिछले 4 दिनों में बढ़ा दिन का पारा, कुरुक्षेत्र सबसे गर्म, 37 पार हुआ तापमान हरियाणा में अब मानसून वापसी की तैयारी शुरू हो गई है। मौसम विशेषज्ञों ने 25 से मानसून की विदाई के आसार जताए हैं। हालांकि पिछले 4 दिनों से बारिश नहीं होने से दिन के पारे में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब तक 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। 24 घंटे के दौरान सूबे का कुरुक्षेत्र जिला सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 37.6 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 2 दिन मौसम खुश्क रहेगा। दिन के तापमान में 1-2 डिग्री और बढ़ने के आसार हैं। कल से मौसम में दिखेगा बदलाव मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ जाने तथा नमी वाली हवाओं में कमी आने से 25 सितंबर तक मानसून की सक्रियता में कमी से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम खुश्क रहेगा। हालांकि उत्तरी जिलों पंचकूला, पूर्वी यमुनानगर, अंबाला, उत्तरी कुरुक्षेत्र, कैथल, उत्तरी जींद, उत्तरी फतेहाबाद, उत्तरी सिरसा में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान हवा उत्तर पश्चिमी रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने की संभावना है। लेकिन 25 सितंबर के बाद एक बार फिर नमी वाली हवाएं आने की संभावना से राज्य में फिर से मानसून के एक्टिव होने के पूरे आसार हैं। बारिश नहीं होने से 5 डिग्री चढ़ा पारा हरियाणा में पिछले 3 दिनों से बारिश नहीं हो रही है। 24 घंटे में किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई है। इसकी वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा कुरुक्षेत्र गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सूबे के 2 जिले महेंद्रगढ़ और रोहतक जिलों को छोड़कर अन्य जिलों का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया। 29 तक मौसम में बदलाव के आसार हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में अभी मानसून की 2 दिन वापसी नहीं होगी। 29 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान मानसून हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा वातावरण में नमी की मात्रा में वृद्धि होने की भी संभावना है। सीजन में अब तक 390.4 MM बारिश प्रदेशभर में मानसून सीजन में अब तक 390.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 401.1 मिलीमीटर से महज 3 फीसदी ही कम है। जुलाई में इस बार 5 सालों में सबसे कम बारिश हुई है। 2018 में 549 मिमी बारिश हुई थी। 2019 में 244.8, 2020 में 440.6, 2021 में 668.1, 2022 में 472, 2023 में 390 और 2024 में सिर्फ 97.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। कम बारिश होने के कारण सूबे के धान पैदावार करने वाले किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्हें ट्यूबवेल से सिंचाई करनी पड़ रही है।

हिसार में ट्रक ने दंपती को कुचला:दोनों की मौत; अस्पताल जा रहे थे, आरोपी फरार
हिसार में ट्रक ने दंपती को कुचला:दोनों की मौत; अस्पताल जा रहे थे, आरोपी फरार हिसार में मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दम्पति को कुचल दिया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। अग्रोहा के लांधड़ी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दम्पति को कुचलने के बाद वहां से फरार हो गया। दोनों को अग्रोहा मेडिकल में उपचार के दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने 25 साल की मोनिका को मृत घोषित कर दिया। वहीं मोनिका के पति 27 साल के प्रवीण हिसार के निजी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां प्रवीण ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर मृतक प्रवीण के भाई के बयान पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर, दोनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया। शाम को दोनों पति पत्नी को परिजनों ने सिवानी बोलान गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। 6 महीने पहले हुई थी शादी
मृतक सिवानी बोलान निवासी प्रवीण पत्नी मोनिका संग मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर से बाइक पर सवार होकर हिसार अस्पताल में दवाई दिलवाने के लिए जा रहा था तभी रास्ते में हादसा हो गया। प्रवीण की शादी हिसार के गांव बिछपडी निवासी मोनिका के साथ इसी साल फरवरी में हुई थी।

हरियाणा में 126 सेंटरों पर होगा पेपरों का मूल्यांकन:10वीं के 78 और 12वीं के 48 केंद्र बनाए; 5.22 लाख स्टूडेंट्स ने दिया एग्जाम
हरियाणा में 126 सेंटरों पर होगा पेपरों का मूल्यांकन:10वीं के 78 और 12वीं के 48 केंद्र बनाए; 5.22 लाख स्टूडेंट्स ने दिया एग्जाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित की गई बोर्ड परीक्षाओं की मार्किंग के लिए 126 सेंटर बनाए गए हैं। इनमें 10वीं व 12वीं के पेपरों की मार्किंग की जाएगी। दोनों कक्षाओं के 5 लाख 22 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। पेपर मार्किंग के लिए स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। भिवानी शिक्षा बोर्ड के कुल 126 सेंटरों में से 10वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए 78 और 12वीं कक्षा के लिए 48 परीक्षा केंद्र बनाए है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बोर्ड ने उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए एक कमेटी बनाई है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी के मार्किंग जिले में ही मार्किंग ड्यूटी लगेगी। किसी दूसरे जिले से अध्यापकों की ड्यूटी लगानी पड़ी तो इसके लिए पहले कमेटी से नियमानुसार राय ली जाएगी। कमेटी के प्रस्ताव के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। 5.22 लाख परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेशभर में 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं करवाने के लिए कुल 1434 परीक्षा केंद्र बनाए थे। इन परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 5 लाख 22 हजार 529 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। जिसमें सेकेंडरी (10वीं) के 293746, सीनियर सेकेंडरी (12वीं) के 223713 व डीएलएड के 5070 परीक्षार्थी शामिल रहे। 226 उड़नदस्तों का गठन किया, संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर 588 ऑब्जर्वर नियुक्त किए और प्रत्येक जिले में 1 नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया था। ड्यूटी में कोताही बरतने पर 135 के खिलाफ कार्रवाई
परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने वाले 6 प्रमुख केन्द्र अधीक्षक, 20 केन्द्र अधीक्षक तथा 109 पर्यवेक्षकों को रिलीव किया गया। इनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु शिक्षा विभाग को लिखा है। वहीं 10वीं के 6 तथा 12वीं के 4 परीक्षा केन्द्रों की परीक्षा रद्द की गई। इसके अतिरिक्त 2 परीक्षा केन्द्रों को शिफ्ट किया गया। परीक्षाओं के दौरान नकल में संलिप्त पाए गए 74 व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 16 एफआईआर दर्ज करवाई है। 12वीं की 27 व 10वीं की 28 फरवरी को परीक्षा हुई थी शुरू
हरियाणा में कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी और कक्षा 10 की परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू हुई थीं। कक्षा 10 की परीक्षा 19 मार्च को समाप्त हो चुकी हैं। वहीं कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा 29 मार्च को समाप्त हो गई। परीक्षाएं केंद्रों पर दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम साढ़े 3 बजे तक (3 घंटे) आयोजित की जाती हैं। वहीं 15 मई तक परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने का दावा बोर्ड प्रशासन द्वारा भी किया जा रहा है।